भारत की जनगणना-2027 हेतु जनगणना निदेशालय के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर चयनित तथा जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनपद स्तर पर 72 फील्ड ट्रेनरों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों (प्रथम बैच-दिनांक 10,11,12 मार्च, 2026 एवं द्वितीय बैच-दिनांक 13,14,16 मार्च, 2026) को स्थान बेन-हर गुरुकुल, टनकपुर रोड, पीलीभीत समय प्रातः 9 बजे में कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणको एवं सुपरवाईजरो को जनगणना कराने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा । जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा । प्रथम चरण (22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक) में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना । द्वितीय चरण (09 फरबरी, 2027 से 28 फरबरी, 2027 तक) में जनसँख्या एवं जातीय गणना । अतः उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी, पीलीभीत द्वारा, किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पीलीभीत, जिला सूचना अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् / नगर पंचायत को उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य है ।

- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर1
- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- Post by Atma Gandhi1
- Post by संदीप निडर1
- Post by Arun Rana1
- Post by यूपी समाचार1