logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर दूध का टैंकर पलटा, बड़ी मात्रा में दूध.... शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर दूध का टैंकर पलटा, बड़ी मात्रा में दूध

2 hrs ago
user_Jitendra Patidar
Jitendra Patidar
Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
2 hrs ago

शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर दूध का टैंकर पलटा, बड़ी मात्रा में दूध.... शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर दूध का टैंकर पलटा, बड़ी मात्रा में दूध

  • user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Kalapipal, Shajapur
    *शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर दूध का टैंकर पलटा, बड़ी मात्रा में दूध अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻* https://shuru.co.in/dl/eyaFWH
    2 hrs ago
More news from Shajapur and nearby areas
  • शुजालपुर समर कैंप में मंत्री का खास अंदाज, बच्चों के साथ खेलों में लिया हिस्सा शुजालपुर के मां शारदा संदीपनि विद्यालय में 1 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस कैंप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मंत्री परमार बच्चों के साथ रस्साकशी सहित कई खेल गतिविधियों में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को फल वितरित किए और उन्हें खेल व शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समर कैंप में खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ म्यूजिक और डांस की क्लासेस भी चल रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
    1
    शुजालपुर समर कैंप में मंत्री का खास अंदाज, बच्चों के साथ खेलों में लिया हिस्सा शुजालपुर के मां शारदा संदीपनि विद्यालय में 1 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार को इस कैंप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान मंत्री परमार बच्चों के साथ रस्साकशी सहित कई खेल गतिविधियों में शामिल हुए।
उन्होंने बच्चों को फल वितरित किए और उन्हें खेल व शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समर कैंप में खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ म्यूजिक और डांस की क्लासेस भी चल रही हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
  • अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने श्यामपुर स्थित पवनपुंज वेयर हाउस, चरनाल स्थित मारुतिनंदन वेयरहाउस, महोड़िया स्थित ओम वेयरहाउस, कान्याखेड़ी स्थित पटेल वेयरहाउस, खजूरिया कला स्थित सीताराम वेयरहाउस, मानपुरा स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस, संग्रामपुर वेयरहाउस, पीलूखेड़ी स्थित गायत्री वेयरहाउस और टकीपुर स्थित वेयरहाउस सहित अनेक उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही केन्द्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने के लिए उपार्जन संस्थाओं को टोकन जारी करने तथा तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
    1
    अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने श्यामपुर स्थित पवनपुंज वेयर हाउस, चरनाल स्थित मारुतिनंदन वेयरहाउस, महोड़िया स्थित ओम वेयरहाउस, कान्याखेड़ी स्थित पटेल वेयरहाउस, खजूरिया कला स्थित सीताराम वेयरहाउस, मानपुरा स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस, संग्रामपुर वेयरहाउस, पीलूखेड़ी स्थित गायत्री वेयरहाउस और टकीपुर स्थित वेयरहाउस सहित अनेक उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही केन्द्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने के लिए उपार्जन संस्थाओं को टोकन जारी करने तथा तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आष्टा के जावर क्षेत्र में औचक निरीक्षण में सामने आई खामियां, सरकार से जवाब की मांग आष्टा। सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा अंतर्गत जावर क्षेत्र के कई वेयरहाउसों में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने किसानों के साथ वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि किसान अपनी उपज लेकर वेयरहाउस तक पहुंच चुके हैं, लेकिन तुलाई की धीमी प्रक्रिया के चलते उन्हें 5 से 7 दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान रोजाना लगभग 2000 रुपए किराया खर्च कर अपनी उपज लेकर आते हैं, लेकिन समय पर तुलाई नहीं होने से उनका नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम की अनिश्चितता के कारण किसानों को फसल खराब होने का डर भी सता रहा है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि वेयरहाउसों में तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे उपलब्ध नहीं हैं, जिससे प्रक्रिया और धीमी हो गई है। कांग्रेस ने इसे सीधे तौर पर सरकारी अव्यवस्था और प्रबंधन की कमी बताया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से कई सवाल उठाए हैं— किसानों को 7-7 दिन तक लाइन में क्यों खड़ा रखा जा रहा है? तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे क्यों नहीं लगाए गए? किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अतिरिक्त कांटे लगाए जाएं, तुलाई प्रक्रिया को तेज किया जाए और किसानों की उपज एक ही दिन में तौलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों के समर्थन में आंदोलन तेज किया जाएगा।
    1
    आष्टा के जावर क्षेत्र में औचक निरीक्षण में सामने आई खामियां, सरकार से जवाब की मांग
आष्टा। सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा अंतर्गत जावर क्षेत्र के कई वेयरहाउसों में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने किसानों के साथ वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि किसान अपनी उपज लेकर वेयरहाउस तक पहुंच चुके हैं, लेकिन तुलाई की धीमी प्रक्रिया के चलते उन्हें 5 से 7 दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान रोजाना लगभग 2000 रुपए किराया खर्च कर अपनी उपज लेकर आते हैं, लेकिन समय पर तुलाई नहीं होने से उनका नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम की अनिश्चितता के कारण किसानों को फसल खराब होने का डर भी सता रहा है।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि वेयरहाउसों में तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे उपलब्ध नहीं हैं, जिससे प्रक्रिया और धीमी हो गई है। कांग्रेस ने इसे सीधे तौर पर सरकारी अव्यवस्था और प्रबंधन की कमी बताया है।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार से कई सवाल उठाए हैं—
किसानों को 7-7 दिन तक लाइन में क्यों खड़ा रखा जा रहा है?
तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे क्यों नहीं लगाए गए?
किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अतिरिक्त कांटे लगाए जाएं, तुलाई प्रक्रिया को तेज किया जाए और किसानों की उपज एक ही दिन में तौलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों के समर्थन में आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    23 hrs ago
  • Post by K K D NEWS MP/CG
    1
    Post by K K D NEWS MP/CG
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री असम की सीट से 40000 से विजय होने पर उन्होंने बधाई
    1
    भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री असम की सीट से 40000 से विजय होने पर उन्होंने बधाई
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    1 hr ago
  • 🔥🔥🔥सारंगपुर पुलिस की कार्रवाई — गौवंश वध प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार🔥🔥🔥 पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत 10 दिनों से थाना सारंगपुर क्षेत्र में गौवंश वध संबंधी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिन पर थाना प्रभारी सारंगपुर उनि राहुल रघुवंशी द्वारा थाना लीमाचौहान एवं साइबर टीम के साथ लगातार निगरानी एवं रेकी की जा रही थी। दिनांक 03/05/2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अकोदिया नाका क्षेत्र के पास सुनसान खेत में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंश वध कर उसके अवशेष बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पटेल वाड़ी के पीछे जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। मौके पर पहुंचने पर गौवंश के अवशेष पाए गए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनका पीछा किया गया। लगभग 1 किलोमीटर तक पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जाकिर पिता मोहम्मद हुसैन (उम्र 40 वर्ष), निवासी बाहरी वाड़ा मुकेर वाड़ी, सारंगपुर बताया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के रूप में आमीन पिता यूनुस निवासी पटेल वाड़ी सारंगपुर एवं जाकिर पिता अजीज खां निवासी कंजर मोहल्ला देवास के नाम बताए गए, जो मौके से फरार हो गए। आरोपी जाकिर के मेमोरण्डम के आधार पर मेहबूब उर्फ लंगड़ा पिता मुंशी खां निवासी वार्ड नं. 15 बड़ा कसाई बाड़ा सारंगपुर एवं जफर उर्फ भाइयों पिता मुंशी खां निवासी वार्ड नं. 15 बड़ा कसाई बाड़ा सारंगपुर को भी प्रकरण में आरोपी बनाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। 📌 मौके से बरामदगी: गौवंश के अवशेष धारदार हथियार (छुरी, बक्का, कुल्हाड़ी, फावड़ा) एवं एक मोटरसाइकिल (होंडा सीबी 100) जप्त की गई। समस्त जप्त सामग्री को विधिवत सीलबंद किया गया। 📌 कानूनी कार्यवाही: आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(5) पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है एवं फरार आरोपियों आमीन एवं जाकिर (पिता अजीज खां) की तलाश जारी है। ⚡ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: उनि दीपक परमार, आरक्षक शुभम बिरथरे, सुनील हिनोतिया, विकास भदौरिया, राहुल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। 👉 संदेश: राजगढ़ पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। SP Rajgarh Collector Office Rajgarh @highlight #तलेन_की_हलचल
    1
    🔥🔥🔥सारंगपुर पुलिस की कार्रवाई — गौवंश वध प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार🔥🔥🔥
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में विगत 10 दिनों से थाना सारंगपुर क्षेत्र में गौवंश वध संबंधी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिन पर थाना प्रभारी सारंगपुर उनि राहुल रघुवंशी द्वारा थाना लीमाचौहान एवं साइबर टीम के साथ लगातार निगरानी एवं रेकी की जा रही थी।
दिनांक 03/05/2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अकोदिया नाका क्षेत्र के पास सुनसान खेत में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंश वध कर उसके अवशेष बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पटेल वाड़ी के पीछे जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई।
मौके पर पहुंचने पर गौवंश के अवशेष पाए गए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनका पीछा किया गया। लगभग 1 किलोमीटर तक पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जाकिर पिता मोहम्मद हुसैन (उम्र 40 वर्ष), निवासी बाहरी वाड़ा मुकेर वाड़ी, सारंगपुर बताया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के रूप में आमीन पिता यूनुस निवासी पटेल वाड़ी सारंगपुर एवं जाकिर पिता अजीज खां निवासी कंजर मोहल्ला देवास के नाम बताए गए, जो मौके से फरार हो गए।
आरोपी जाकिर के मेमोरण्डम के आधार पर मेहबूब उर्फ लंगड़ा पिता मुंशी खां निवासी वार्ड नं. 15 बड़ा कसाई बाड़ा सारंगपुर एवं जफर उर्फ भाइयों पिता मुंशी खां निवासी वार्ड नं. 15 बड़ा कसाई बाड़ा सारंगपुर को भी प्रकरण में आरोपी बनाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
📌 मौके से बरामदगी:
गौवंश के अवशेष धारदार हथियार (छुरी, बक्का, कुल्हाड़ी, फावड़ा) एवं एक मोटरसाइकिल (होंडा सीबी 100) जप्त की गई। समस्त जप्त सामग्री को विधिवत सीलबंद किया गया।
📌 कानूनी कार्यवाही:
आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(5) पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है एवं फरार आरोपियों आमीन एवं जाकिर (पिता अजीज खां) की तलाश जारी है।
⚡ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
उनि दीपक परमार, आरक्षक शुभम बिरथरे, सुनील हिनोतिया, विकास भदौरिया, राहुल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
👉 संदेश:
राजगढ़ पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
SP Rajgarh Collector Office Rajgarh @highlight #तलेन_की_हलचल
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिलखिरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न आदमपुर छावनी में ढोल-नगाड़ों और झालमुरी के साथ मना जश्न ​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आदमपुर छावनी और आदमपुर पठार पर बिलखिरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई और पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी खिलाकर जीत का स्वागत किया। ​कार्यक्रम का आयोजन बिलखिरिया मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आदमपुर छावनी क्षेत्र में भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों के जोश के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल में उत्साह भर दिया। ​पश्चिम बंगाल की संस्कृति से जुड़ाव दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न के दौरान विशेष रूप से झालमुरी का वितरण किया, जो इस आयोजन का एक अनूठा और मुख्य आकर्षण रहा। इसके साथ ही पारंपरिक मिठाइयां भी बांटी गईं। बाइट- प्रशांत ठाकुर
    1
    बिलखिरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न 
आदमपुर छावनी में ढोल-नगाड़ों और झालमुरी के साथ मना जश्न
​भोपाल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। भोपाल के  हुजूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आदमपुर छावनी और आदमपुर पठार पर बिलखिरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई और पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी खिलाकर जीत का स्वागत किया।
​कार्यक्रम का आयोजन बिलखिरिया मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आदमपुर छावनी क्षेत्र में भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों के जोश के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल में उत्साह भर दिया।
​पश्चिम बंगाल की संस्कृति से जुड़ाव दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न के दौरान विशेष रूप से झालमुरी का वितरण किया, जो इस आयोजन का एक अनूठा और मुख्य आकर्षण रहा। इसके साथ ही पारंपरिक मिठाइयां भी बांटी गईं।
बाइट- प्रशांत ठाकुर
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन आउट के तहत बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने 114 लावारिस जब्त वाहनों की नीलामी कर करीब 3.27 लाख रुपये का राजस्व शासन को दिलाया। यह कार्रवाई पुलिस एक्ट के तहत विशेष मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई, जिससे थाना परिसर भी साफ हुआ और लंबे समय से खड़े वाहनों का निराकरण हुआ।ऑपरेशन क्लीन आउट 🚨 114 लावारिस वाहनों की नीलामी, लाखों का राजस्व हासिल 💰 #Bhopal #PoliceUpdate #CleanOutDrive #police #viral
    1
    भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन आउट के तहत बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने 114 लावारिस जब्त वाहनों की नीलामी कर करीब 3.27 लाख रुपये का राजस्व शासन को दिलाया। यह कार्रवाई पुलिस एक्ट के तहत विशेष मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई, जिससे थाना परिसर भी साफ हुआ और लंबे समय से खड़े वाहनों का निराकरण हुआ।ऑपरेशन क्लीन आउट 🚨
114 लावारिस वाहनों की नीलामी, लाखों का राजस्व हासिल 💰
#Bhopal #PoliceUpdate #CleanOutDrive #police #viral
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    1 hr ago
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.