वेयरहाउसों में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, किसानों को 0000-7 दिन तक करना पड़ रहा इंतजार आष्टा के जावर क्षेत्र में औचक निरीक्षण में सामने आई खामियां, सरकार से जवाब की मांग आष्टा। सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा अंतर्गत जावर क्षेत्र के कई वेयरहाउसों में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने किसानों के साथ वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि किसान अपनी उपज लेकर वेयरहाउस तक पहुंच चुके हैं, लेकिन तुलाई की धीमी प्रक्रिया के चलते उन्हें 5 से 7 दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान रोजाना लगभग 2000 रुपए किराया खर्च कर अपनी उपज लेकर आते हैं, लेकिन समय पर तुलाई नहीं होने से उनका नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम की अनिश्चितता के कारण किसानों को फसल खराब होने का डर भी सता रहा है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि वेयरहाउसों में तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे उपलब्ध नहीं हैं, जिससे प्रक्रिया और धीमी हो गई है। कांग्रेस ने इसे सीधे तौर पर सरकारी अव्यवस्था और प्रबंधन की कमी बताया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से कई सवाल उठाए हैं— किसानों को 7-7 दिन तक लाइन में क्यों खड़ा रखा जा रहा है? तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे क्यों नहीं लगाए गए? किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अतिरिक्त कांटे लगाए जाएं, तुलाई प्रक्रिया को तेज किया जाए और किसानों की उपज एक ही दिन में तौलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों के समर्थन में आंदोलन तेज किया जाएगा।

- अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने श्यामपुर स्थित पवनपुंज वेयर हाउस, चरनाल स्थित मारुतिनंदन वेयरहाउस, महोड़िया स्थित ओम वेयरहाउस, कान्याखेड़ी स्थित पटेल वेयरहाउस, खजूरिया कला स्थित सीताराम वेयरहाउस, मानपुरा स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस, संग्रामपुर वेयरहाउस, पीलूखेड़ी स्थित गायत्री वेयरहाउस और टकीपुर स्थित वेयरहाउस सहित अनेक उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही केन्द्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने के लिए उपार्जन संस्थाओं को टोकन जारी करने तथा तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।1
- आष्टा के जावर क्षेत्र में औचक निरीक्षण में सामने आई खामियां, सरकार से जवाब की मांग आष्टा। सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा अंतर्गत जावर क्षेत्र के कई वेयरहाउसों में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने किसानों के साथ वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि किसान अपनी उपज लेकर वेयरहाउस तक पहुंच चुके हैं, लेकिन तुलाई की धीमी प्रक्रिया के चलते उन्हें 5 से 7 दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान रोजाना लगभग 2000 रुपए किराया खर्च कर अपनी उपज लेकर आते हैं, लेकिन समय पर तुलाई नहीं होने से उनका नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम की अनिश्चितता के कारण किसानों को फसल खराब होने का डर भी सता रहा है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि वेयरहाउसों में तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे उपलब्ध नहीं हैं, जिससे प्रक्रिया और धीमी हो गई है। कांग्रेस ने इसे सीधे तौर पर सरकारी अव्यवस्था और प्रबंधन की कमी बताया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से कई सवाल उठाए हैं— किसानों को 7-7 दिन तक लाइन में क्यों खड़ा रखा जा रहा है? तुलाई के लिए पर्याप्त कांटे क्यों नहीं लगाए गए? किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अतिरिक्त कांटे लगाए जाएं, तुलाई प्रक्रिया को तेज किया जाए और किसानों की उपज एक ही दिन में तौलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों के समर्थन में आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेज रफ्तार गाड़ी चालक में एक गाय के बछड़े को टक्कर लगने से मौत हो गई सभी ग्राम वासी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से यह कहना है कि उद्योग के क्षेत्र है झिलेला में तो इस कंपनी के रोड पर कृपया गाड़ी धीरे चलाएं ताकि ऐसे बेजुबान जानवरों की मौत ना हो3
- खरदोनकलां में महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली कालापीपल | कालापीपल | ग्राम खरदोनकलां में शनिवार से 21 कुंडीय हरिहर महायज्ञ महोत्सव, प्राण-प्रतिष्ठा एवं राम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा बाजार चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बकायन रोड स्थित आयोजन स्थल पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थीं। कार्यक्रम के सूत्रधार महंत 108 सियाराम दास महाराज की उपस्थिति में यज्ञाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद गौतम ने वैदिक विधि से यज्ञ का शुभारंभ कराया। पहले दिन हेमाद्री स्नान, मंडप प्रवेश, प्रायश्चित होम, नांदी श्राद्ध और गणेश पूजन सहित विभिन्न प्रारंभिक अनुष्ठान हुए। आयोजन समिति के अनुसार सात दिवसीय यह महायज्ञ 8 मई तक आयोजित होगा। प्रतिदिन रात्रि 8 से 11 बजे तक अयोध्या से पधारे पंडित देवेंद्र पाठक द्वारा राम कथा का वाचन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 8 मई को पूर्णाहुति, प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी भंडारे के साथ होगा।1
- मध्य भारत के सम्मानित संगठन मंत्री भरत सिंह जी की अगवाई में भारतीय किसान संघ, जिला सीहोर द्वारा बिजली विभाग की सहायक अभियंता मैडम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ⚡🌾 👉 किसानों की समस्याओं पर हुई सीधी चर्चा बैठक में ओवरलोड डीपी, झूलते तार, क्षतिग्रस्त खंभे, बिजली कटौती एवं मेंटेनेंस जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। 👉 15 दिन में लगेगा ग्रामवार समाधान कैंप विभाग ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक तहसील में कैंप लगाकर गांव-गांव की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 👉 बारिश से पहले सुधार का वादा मेंटेनेंस कार्य, तार सुधार, पोल सुधार एवं डीपी क्षमता बढ़ाने का भरोसा दिया गया। 👉 जिला स्तर की उपस्थिति: जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, संभाग उपाध्यक्ष भीम सिंह जी ठाकुर, जिला मंत्री कमल सिंह जी, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह जी, जिला युवा वाहिनी सचिन पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सिंह मंडलोई, मोहन पाटीदार 👉 तहसील स्तर की उपस्थिति: आष्टा तहसील प्रभारी गजराज सिंह ठाकुर, आष्टा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य, इच्छावर तहसील अध्यक्ष राजमल जी नागर, तहसील मंत्री श्रवण कुमार नागर, तहसील मंत्री विनोद जी, इच्छावर नगर सहयोग संयोजक प्रवेश वर्मा, श्यामपुर तहसील अध्यक्ष पर्वत सिंह जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 👉 बैठक रही पूरी तरह सकारात्मक, किसानों को मिलेगा लाभ #किसान_हित #भारतीय_किसान_संघ #सीहोर4
- स्थानीय लोगों ने बताया कि गौशाला के कर्मचारियों द्वारा इस गंभीर स्थिति की सूचना सरपंच प्रतिनिधि भूपेन्द्र सेंधव और सचिव रविशंकर दुबे को भी दी जा चुकी है, बावजूद इसके किसी प्रकार की चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं कराई गई। लापरवाही का आलम यह है कि बीमार गाय की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उनके शरीर का एक हिस्सा गलने लगा हैबीते पांच दिनों से गाय को न ठीक से खाना मिल रहा है और न ही कोई देखभाल करने वाला नजर आ रहा है। इस स्थिति ने पशु प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गौसंरक्षण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति बेहद खराब है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या इसी तरह गौमाता की उपेक्षा होती रहेगी?मांग: ग्रामीणों और गौसेवकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बीमार गायों के उपचार, भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की भी अपील की है।1
- इंदौर के होटल शेरटन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया2
- इछावर क्षेत्र में Ujaas Energy Limited के प्लांट नंबर 4 में तेज आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा प्लांट तहस-नहस हो गया। अचानक चली तेज हवाओं ने सोलर प्लांट को बुरी तरह झकझोर दिया, जिसके चलते लगभग 70-80 सोलर प्लेटें टूटकर इधर-उधर बिखर गईं। आंधी की रफ्तार इतनी खतरनाक थी कि मजबूत माने जाने वाले स्ट्रक्चर तक अपनी जगह नहीं टिक सके और कई हिस्सों में उखड़कर गिर गए। मौके पर तबाही का मंजर ऐसा था मानो पूरे प्लांट को किसी बड़े तूफान ने अपनी चपेट में ले लिया हो। इस घटना से प्लांट को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और बिजली उत्पादन पर भी गहरा असर पड़ा है। वहीं, इस हादसे का प्रभाव आसपास के क्षेत्र में भी देखने को मिला, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि तेज प्राकृतिक आपदाओं के सामने बड़ी से बड़ी संरचनाएं भी किस तरह बेबस हो जाती हैं।4