Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार गाड़ी चला किसी अन्य व्यक्ति द्वारा एक गाय के बच्चे को टक्कर लगने से स्पॉट पर मौत हो गई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेज रफ्तार गाड़ी चालक में एक गाय के बछड़े को टक्कर लगने से मौत हो गई सभी ग्राम वासी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से यह कहना है कि उद्योग के क्षेत्र है झिलेला में तो इस कंपनी के रोड पर कृपया गाड़ी धीरे चलाएं ताकि ऐसे बेजुबान जानवरों की मौत ना हो
Deepak yogi
तेज रफ्तार गाड़ी चला किसी अन्य व्यक्ति द्वारा एक गाय के बच्चे को टक्कर लगने से स्पॉट पर मौत हो गई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेज रफ्तार गाड़ी चालक में एक गाय के बछड़े को टक्कर लगने से मौत हो गई सभी ग्राम वासी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से यह कहना है कि उद्योग के क्षेत्र है झिलेला में तो इस कंपनी के रोड पर कृपया गाड़ी धीरे चलाएं ताकि ऐसे बेजुबान जानवरों की मौत ना हो
More news from Shajapur and nearby areas
- खरदोनकलां में महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली कालापीपल | कालापीपल | ग्राम खरदोनकलां में शनिवार से 21 कुंडीय हरिहर महायज्ञ महोत्सव, प्राण-प्रतिष्ठा एवं राम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा बाजार चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बकायन रोड स्थित आयोजन स्थल पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थीं। कार्यक्रम के सूत्रधार महंत 108 सियाराम दास महाराज की उपस्थिति में यज्ञाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद गौतम ने वैदिक विधि से यज्ञ का शुभारंभ कराया। पहले दिन हेमाद्री स्नान, मंडप प्रवेश, प्रायश्चित होम, नांदी श्राद्ध और गणेश पूजन सहित विभिन्न प्रारंभिक अनुष्ठान हुए। आयोजन समिति के अनुसार सात दिवसीय यह महायज्ञ 8 मई तक आयोजित होगा। प्रतिदिन रात्रि 8 से 11 बजे तक अयोध्या से पधारे पंडित देवेंद्र पाठक द्वारा राम कथा का वाचन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 8 मई को पूर्णाहुति, प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी भंडारे के साथ होगा।1
- मध्य भारत के सम्मानित संगठन मंत्री भरत सिंह जी की अगवाई में भारतीय किसान संघ, जिला सीहोर द्वारा बिजली विभाग की सहायक अभियंता मैडम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ⚡🌾 👉 किसानों की समस्याओं पर हुई सीधी चर्चा बैठक में ओवरलोड डीपी, झूलते तार, क्षतिग्रस्त खंभे, बिजली कटौती एवं मेंटेनेंस जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। 👉 15 दिन में लगेगा ग्रामवार समाधान कैंप विभाग ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक तहसील में कैंप लगाकर गांव-गांव की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 👉 बारिश से पहले सुधार का वादा मेंटेनेंस कार्य, तार सुधार, पोल सुधार एवं डीपी क्षमता बढ़ाने का भरोसा दिया गया। 👉 जिला स्तर की उपस्थिति: जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, संभाग उपाध्यक्ष भीम सिंह जी ठाकुर, जिला मंत्री कमल सिंह जी, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह जी, जिला युवा वाहिनी सचिन पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सिंह मंडलोई, मोहन पाटीदार 👉 तहसील स्तर की उपस्थिति: आष्टा तहसील प्रभारी गजराज सिंह ठाकुर, आष्टा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य, इच्छावर तहसील अध्यक्ष राजमल जी नागर, तहसील मंत्री श्रवण कुमार नागर, तहसील मंत्री विनोद जी, इच्छावर नगर सहयोग संयोजक प्रवेश वर्मा, श्यामपुर तहसील अध्यक्ष पर्वत सिंह जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 👉 बैठक रही पूरी तरह सकारात्मक, किसानों को मिलेगा लाभ #किसान_हित #भारतीय_किसान_संघ #सीहोर4
- शाजापुर में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन, 40 बालिकाओं को विधायक निधि से प्रत्येक को ₹2500 की प्रोत्साहित राशि देने की घोषणा1
- स्थानीय लोगों ने बताया कि गौशाला के कर्मचारियों द्वारा इस गंभीर स्थिति की सूचना सरपंच प्रतिनिधि भूपेन्द्र सेंधव और सचिव रविशंकर दुबे को भी दी जा चुकी है, बावजूद इसके किसी प्रकार की चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं कराई गई। लापरवाही का आलम यह है कि बीमार गाय की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उनके शरीर का एक हिस्सा गलने लगा हैबीते पांच दिनों से गाय को न ठीक से खाना मिल रहा है और न ही कोई देखभाल करने वाला नजर आ रहा है। इस स्थिति ने पशु प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गौसंरक्षण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति बेहद खराब है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या इसी तरह गौमाता की उपेक्षा होती रहेगी?मांग: ग्रामीणों और गौसेवकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बीमार गायों के उपचार, भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की भी अपील की है।1
- देवास में सगाई टूटने से नाराज पक्ष ने लड़की के माता-पिता का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर अपमानित किया।1
- ग्राम पंचायत ओंकारा की गौशाला में लापरवाही, बीमार गायों की हालत गंभीर शुभम मीणा/ओंकारा (देवास)| ग्राम पंचायत ओंकारा की गौशाला में गायों की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गौशाला में कई गायें पिछले सात दिनों से बीमार पड़ी हैं, लेकिन अब तक उनके उपचार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला के कर्मचारियों को स्थिति की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि भूपेन्द्र सेंधव और सचिव रविशंकर दुबे को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके द्वारा भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बताया जा रहा है कि एक गाय की हालत इतनी गंभीर हो चुकी है कि उसके शरीर का एक हिस्सा गलने लगा है। वहीं, पिछले पांच दिनों से गायों को न तो पानी पिलाया गया और न ही चारे की व्यवस्था की गई है, जिससे उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि बीमार गायों का इलाज हो सके और गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि गौशालाओं के लिए योजनाएं और दावे करने वाली सरकार में आखिर गौ माता की ऐसी हालत क्यों हो रही है?1
- Post by Sanju Seth1
- इछावर क्षेत्र में Ujaas Energy Limited के प्लांट नंबर 4 में तेज आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा प्लांट तहस-नहस हो गया। अचानक चली तेज हवाओं ने सोलर प्लांट को बुरी तरह झकझोर दिया, जिसके चलते लगभग 70-80 सोलर प्लेटें टूटकर इधर-उधर बिखर गईं। आंधी की रफ्तार इतनी खतरनाक थी कि मजबूत माने जाने वाले स्ट्रक्चर तक अपनी जगह नहीं टिक सके और कई हिस्सों में उखड़कर गिर गए। मौके पर तबाही का मंजर ऐसा था मानो पूरे प्लांट को किसी बड़े तूफान ने अपनी चपेट में ले लिया हो। इस घटना से प्लांट को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और बिजली उत्पादन पर भी गहरा असर पड़ा है। वहीं, इस हादसे का प्रभाव आसपास के क्षेत्र में भी देखने को मिला, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि तेज प्राकृतिक आपदाओं के सामने बड़ी से बड़ी संरचनाएं भी किस तरह बेबस हो जाती हैं।4
- शाजापुर में हिंदू-मुस्लिम समाज के 107 जोड़ों का विवाह, एकता ग्रुप का 17वां सामूहिक विवाह सम्मेलन1