Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेन रोड पर गड्ढा मोहता सराय चौराहा गोपेश्वर बस्ती लिंक रोड बीकानेर इस रोड पर ट्रैफिक बहुत रहती है आम जनता बहुत परेशान है इस गड्ढे से
Ali bhati
मेन रोड पर गड्ढा मोहता सराय चौराहा गोपेश्वर बस्ती लिंक रोड बीकानेर इस रोड पर ट्रैफिक बहुत रहती है आम जनता बहुत परेशान है इस गड्ढे से
More news from राजस्थान and nearby areas
- स्वतंत्रता दिवस के लिए बीकानेर में भव्य सजावट 🇮🇳, 18 साल बाद शहर में होगा राज्य स्तरीय समारोह ~ #bikaner #rajasthan #bikanernews #independencesday #cmbhajanlalsharma1
- मेन रोड पर गड्ढा मोहता सराय चौराहा गोपेश्वर बस्ती लिंक रोड बीकानेर इस रोड पर ट्रैफिक बहुत रहती है आम जनता बहुत परेशान है इस गड्ढे से4
- इतिहास विभाग में जेन-जी की फ्रेशर फेयरवेल कॉम्बो पार्टी आयोजित तुषार ट्विंकल मिस्टर व मिस फ्रेशर, दीदार-सुमित्रा मिस्टर व मिस फेयरवेल बने बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में जेन-जी के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर एवं फेयरवेल कॉम्बो पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने नए विद्यार्थियों को विभाग की परंपराओं के अनुरूप आगे बढ़ने तथा पासआउट होने वाले विद्यार्थियों को सेवा और संस्कार के गुणों के साथ अपने आसपास का वातावरण बेहतर बनाने का संदेश दिया। बॉलीवुड थीम पर आयोजित पार्टी में विद्यार्थियों ने सोलो एवं ग्रुप डांस, मिमिक्री और गायन की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए गुब्बारे फुलाने, गैस द सॉन्ग सहित विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्रेशर्स और पासिंग आउट विद्यार्थियों का रैंप वॉक रहा। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में डीजे की धुन पर कैटवॉक किया। निर्णायकों ने तुषार को मिस्टर फ्रेशर और ट्विंकल को मिस फ्रेशर तथा दीदार को मिस्टर फेयरवेल और सुमित्रा को मिस फेयरवेल घोषित किया। कार्यक्रम में विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार और सुशीला बिश्नोई मौजूद रहे। आयोजन में धीरज पंचारिया, मनीष, शशांक, कीर्ति, आदित्य, अनुष्का, कृष्ण और श्रुति सहित विद्यार्थियों की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर चतुर्थ के विद्यार्थी मनीष बाबेल ने किया।1
- मेघासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा कल, मेघो जी उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण श्रीकोलायत/बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के मेघासर गांव में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से मेघासर पहुंचेंगे और यहां मेघो जी उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आमसभा स्थल पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मेघासर में प्रशासन और स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य सड़क के पास ही मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया गया है। हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां प्रतिमा अनावरण के बाद आमसभा आयोजित होगी। करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान मुख्यमंत्री की आमसभा में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को सभा स्थल तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी लगातार लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेघासर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। यातायात से लेकर पानी-बिजली और चिकित्सा तक की व्यवस्था कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, चिकित्सा और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेघासर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। 14 अगस्त को मेघासर में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रतिमा अनावरण और आमसभा को लेकर क्षेत्र की निगाहें इस कार्यक्रम पर टिकी हैं।1
- छत्तरगढ महादेव वाली में शराब ठेका स्कूल के पास होने के कारण हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन का रामेश्वर लाल आचार्य  छत्तरगढ। महादेव वाली ग्राम पंचायत में शराब का ठेके का लाईसेंस निरस्त करने की मांग ग्रामीणों में छतरगढ़ तहसीलदार के सामने प्रदर्शन कर आबकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन ग्रामीणों ने सौंपा। छतरगढ़ तहसील के महादेवाली पंचायत में सरकारी स्कूल के पास नियम विरुद्ध शराब का ठेका स्वीकृत किया गया साथ स्कूल की तरफ पीछे खिड़की बना रखी है जिससे त्यौहारों की छुट्टी के दिन व 24घंटे शराब बिकती जिससे स्कूल के बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है तत्काल हटाने की मांग ग्रामीणों ने कार्यवाहक तहसीलदार योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर शराब ठेके की जांच की मांग हटाने की मांग की । साथ ही आरोप लगाया शराब ठेकेदार आबकारी विभाग की मिलि भगत से अवैध ब्रांचे चलाकर मुनाफा कमाने के चक्कर खां के युवाओं को नशेड़ी बना रहा साथ ही ग्रामीणों के साथ मारपीट धमकियां दे रहे हैं अनेक मामले भी पुलिस में दर्ज हुवे है इस दौरान सरपंच मंशाराम शियाग, कामरेड गंगाराम सारण , जेठाराम, सीताराम, सुखराम, कालूराम, भगवानाराम, राकेश, श्रवण राम , गोपी राम, ठाकर राम, लालाराम, पूर्ण राम, सहित बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने तहसीलदार पुलिस थाना आबकारी विभाग को ज्ञापन भेजा तत्काल प्रभाव से ठेका बंद करने की मांग की गई है अन्यथा ग्रामीणों का आंदोलन तेज किया जाएगा ।1
- kM news29 सबसे पहले देखे देश दुनिया की खबरे लाइव अपडेट देखिए KM News 29 की नजर—भंवरी देवी हत्याकांड की हर बड़ी अपडेट पर।1
- बोरावड में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा बोरावड । वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को बोरावड़ में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। निवर्तमान प्रधान एवं भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर के नेतृत्व में अजय इंजीनियर वर्कशॉप स्थित भाजपा कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा बोरावड़ हाथी गेट तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना का प्रतीक रहा है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। तिरंगा यात्रा में विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कौशिक, कपिल तोषनीवाल, नितेश जैन, सुभाष रैगर, विनीत मुछाल, गुलाब प्रजापत, मोहन सिंह चौहान, अशोक सहराव, इकबाल खत्री, अनवर जनाब, विमल सोनी, जीतमल सिंगोदिया, राजेश डारा, रामस्वरूप गोरा, भवानी सिंह, मितेश शर्मा, दिलीप चौधरी, विष्णु सिंह, राजेंद्र चौधरी, महेश खेतान, पवन सोनी, घूमना राम कुड़ी, मालचंद स्वामी, बाबू भींचर, तिलोक भाकर और आलम शेख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 लाख के 200 मोबाइल बरामद ~ बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तकनीकी मदद से मोबाइल ट्रेस कर उनके असली मालिकों को लौटाए। #BikanerNews #Bikaner #breakingNews #BikanerPolice #news1