Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर फ़िसली बाइक, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के लिए सुमेरपुर सामुदायिक केंद्र में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक होने के चलते हमीरपुर किया गया रेफर, एक युवक की हालत बताई जा रही नाजुक, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का!!!
ISLAM
हमीरपुर तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर फ़िसली बाइक, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के लिए सुमेरपुर सामुदायिक केंद्र में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक होने के चलते हमीरपुर किया गया रेफर, एक युवक की हालत बताई जा रही नाजुक, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का!!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुमेरपुर हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- कबरई क्रशर खदान पहाड़ में बहुत ट्रक बहुत खतरा है 👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀1
- #Apkiawajdigital विशेष राजनीतिक रिपोर्ट: नई दिल्ली नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'झूठ का पुलिंदा' करार दिया है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (US-India Trade Deal) को लेकर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए गोयल ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने भारतीय किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया है। किसानों के हितों की 'लोहे की दीवार' पीयूष गोयल ने आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए कहा कि ट्रेड डील में भारतीय किसानों के हितों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि: "डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन, मक्का और दालों समेत लगभग 90-95% कृषि उत्पाद इस डील के दायरे से बाहर हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विदेशी उत्पादों से हमारे स्थानीय किसानों को कोई नुकसान न हो।" विपक्ष पर 'विकास विरोधी' होने का आरोप राहुल गांधी के साथ-साथ पीयूष गोयल ने विपक्षी गठबंधन (DMK, सपा, TMC और वामदल) को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये सभी दल विकास विरोधी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तीव्र प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं। गोयल के मुताबिक, राहुल गांधी संसद की गरिमा का उल्लंघन करते हुए बिना किसी प्रमाण के गलत बातें फैला रहे हैं। गोयल के बयान के मुख्य बिंदु: तथ्य: 90-95% भारतीय कृषि उत्पाद US ट्रेड डील से बाहर रखे गए हैं। आरोप: राहुल गांधी संसद में झूठ फैलाते हैं और उसे 'ऑथेंटिकेट' (प्रमाणित) नहीं करते। हमला: कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश की प्रगति और किसानों की बढ़ती आय को देख नहीं पा रहे हैं। 1
- महाशिवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में पुलिस — बामदेवेश्वर मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का ASP ने लिया जायजा बांदा — आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के साथ बामदेवेश्वर मन्दिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी, महिला-पुरुष अलग कतार, अग्निशमन उपकरण व आपात निकास मार्गों की व्यवस्थाओं को परखा गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवागमन मार्ग निर्धारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं आमजन से प्रशासनिक गाइडलाइन पालन की अपील की गई।1
- आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियो के मानदेय भुगतान में हो रही लगातार देरी के खिलाफ बांदा जिला अधिकारी को संविदा कर्मचारियों ने दिया लिखित शिकायत पत्र ,जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ. मिलेन्द्र सिंह और जिला महामंत्री शोभित गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया है। प्रदेश भर में करीब 1.50 लाख संविदा कर्मचारी जुलाई 2025 से मासिक मानदेय समय पर नहीं पा रहे हैं। एक माह का भुगतान 2 माह या अधिक समय बाद मिल रहा है। SNA Sparsh पोर्टल के बाद 'लिमिट शून्य', 'बिल फेल' या 'बजट अनुपलब्धता' जैसे कारण बताए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक व मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है; कुछ मामलों में आत्महत्या के प्रयास भी सामने आए हैं। संघ की प्रमुख मांगें: सभी संविदा कर्मचारियों का मानदेय हर माह की 7 तारीख तक अनिवार्य भुगतान हो। तकनीकी/प्रशासनिक समस्याओं (बिल फेल, लिमिट आदि) का स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हों। सभी लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान हो। भविष्य में विलंब न हो, इसके लिए समयबद्ध भुगतान की SOP जारी की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 7 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो बांदा जिले के सभी संविदा कर्मचारी 'नो पे - नो वर्क' (No Pay - No Work) का रास्ता अपनाएंगे। यह समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में व्याप्त है, जहां विभिन्न जिलों (जैसे बलिया, कुशीनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, हरदोई आदि) में इसी तरह के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। प्रांतीय स्तर पर भी संगठन ने कई बार वार्ता और पत्राचार किया, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।1
- हालात ऐसे हैं कि योगी सरकार, NGT और सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी यहां बेअसर नजर आ रहे हैं। अवैध खनन माफिया खुलेआम नियमों को दरकिनार कर काम कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों की सह पर आदेशों को पैरों तले कुचला जा रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल IGRS पर लगातार शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई जमीन पर दिखाई नहीं दे रही। खनिज विभाग के खनिज अधिकारी राज रंजन और खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा लगाई जा रही आख्या सवालों के घेरे में है। ग्राउंड जीरो की तस्वीरें हालात की गंभीरता खुद बयान कर रही हैं और प्रशासनिक दावों और जमीनी सच्चाई के बीच फर्क साफ दिखा रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि साड़ी खंड 77 में चल रहे अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई कब होती है और IGRS पर भ्रामक आख्या लगाने के मामलों पर कब जवाबदेही तय होती है। ग्राउंड जीरो से आशीष शुक्ला की रिपोर्ट, बांदा।1
- हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम घनश्याम मीना को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा, रामपुर जनपद में वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में ज्ञापन दिया गया, अधिवक्ता की हत्या करने वाले हत्यारों पर एनएसए के तहत कार्यवाही की मांग की गई, मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता और आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी की अधिवक्ताओं ने मांग की, उत्तर प्रदेश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किए जाने की भी अधिवक्ताओं ने मांग की, मुख्यालय के डीएम कार्यालय का मामला...।।2
- मौदहा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न सैकड़ो लोग हैं उपस्थित 🔸 संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित। 🔸 सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष रहे मौजूद। 🔸 मुख्य अतिथि के रूप में रामायण कुटी चित्रकूट से सह प्रांत प्रचारक मुनीश रहे उपस्थित। 🔸 वक्ताओं ने सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर। 🔸 शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न।1