logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में पुलिस — बामदेवेश्वर मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का ASP ने लिया जायजा बांदा — आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के साथ बामदेवेश्वर मन्दिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी, महिला-पुरुष अलग कतार, अग्निशमन उपकरण व आपात निकास मार्गों की व्यवस्थाओं को परखा गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवागमन मार्ग निर्धारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं आमजन से प्रशासनिक गाइडलाइन पालन की अपील की गई।

2 hrs ago
user_LK Tiwari Ram G
LK Tiwari Ram G
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महाशिवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में पुलिस — बामदेवेश्वर मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का ASP ने लिया जायजा बांदा — आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के साथ बामदेवेश्वर मन्दिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी, महिला-पुरुष अलग कतार, अग्निशमन उपकरण व आपात निकास मार्गों की व्यवस्थाओं को परखा गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवागमन मार्ग निर्धारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं आमजन से प्रशासनिक गाइडलाइन पालन की अपील की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “बांदा में ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश — पुलिस मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में 2 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा बरामद!” उत्तर प्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहाँ कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। पूरा मामला काशीराम कॉलोनी इलाके का है… जहाँ पीड़ित साकिब ने पुलिस को सूचना दी थी कि 9 फरवरी की रात उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए… जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत… 12 फरवरी की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात कबूल कर ली… उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा मौके से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद और सुघर सिंह के रूप में हुई है… दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और साथियों की भी जांच में जुटी हुई है…।
    1
    “बांदा में ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश — पुलिस मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में 2 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा बरामद!”
उत्तर प्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहाँ कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।
पूरा मामला काशीराम कॉलोनी इलाके का है… जहाँ पीड़ित साकिब ने पुलिस को सूचना दी थी कि 9 फरवरी की रात उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए… जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत… 12 फरवरी की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात कबूल कर ली… उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा मौके से बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद और सुघर सिंह के रूप में हुई है… दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है,
फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और साथियों की भी जांच में जुटी हुई है…।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा । जनपद के ग्राम पडुई थाना कोतवाली नगर निवासी अनिल कुमार ने मेडिकल कॉलेज बांदा के एक चिकित्सक पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि इलाज में हुई लापरवाही के चलते उनकी 5 वर्षीय पुत्री मानवी को अपना पैर गंवाना पड़ा, जिससे वह जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को मानवी छत से गिर गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराए। आरोप है कि वहां तैनात डॉक्टर विनीत सिंह ने इलाज के दौरान पैर को नीचे से अत्यधिक कसकर खींचकर बांध दिया और समय पर उचित उपचार नहीं किया। इससे बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। बताया गया कि 29 दिसंबर 2025 को जब बच्ची को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया तो हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन बच्ची को केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां पैर काटने की बात कही गई। इसके बाद ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में इलाज कराया गया। वहां हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन किया गया, लेकिन पहले से फैले संक्रमण के कारण अंततः बच्ची का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का कहना है कि यह पूरी घटना गंभीर चिकित्सीय एवं आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने जिलाधिकारी से डॉक्टर विनीत सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    1
    बांदा । जनपद के ग्राम पडुई थाना कोतवाली नगर निवासी अनिल कुमार ने मेडिकल कॉलेज बांदा के एक चिकित्सक पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि इलाज में हुई लापरवाही के चलते उनकी 5 वर्षीय पुत्री मानवी को अपना पैर गंवाना पड़ा, जिससे वह जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को मानवी छत से गिर गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराए। आरोप है कि वहां तैनात डॉक्टर विनीत सिंह ने इलाज के दौरान पैर को नीचे से अत्यधिक कसकर खींचकर बांध दिया और समय पर उचित उपचार नहीं किया। इससे बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। बताया गया कि 29 दिसंबर 2025 को जब बच्ची को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया तो हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन बच्ची को केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां पैर काटने की बात कही गई। इसके बाद ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में इलाज कराया गया। वहां हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन किया गया, लेकिन पहले से फैले संक्रमण के कारण अंततः बच्ची का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का कहना है कि यह पूरी घटना गंभीर चिकित्सीय एवं आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने जिलाधिकारी से डॉक्टर विनीत सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई। अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई।
पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया।
परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा।
पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई।
अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वकील हत्या का सामने आया वीडियो,सीसीटीवी में कैद, सीसीटीवी में दिख रहा है वकील ने की सरकारी बाबू की पिटाई, पिटाई के बाद सरकारी बाबू ने निकाली पिस्टल मामला रामपुर #PublicNews #folowersシ゚ आपका अपना अंकित कुमार मिश्रा 🙏
    1
    वकील हत्या का सामने आया वीडियो,सीसीटीवी में कैद, सीसीटीवी में दिख रहा है वकील ने की सरकारी बाबू की पिटाई, पिटाई के बाद सरकारी बाबू ने निकाली पिस्टल मामला रामपुर #PublicNews  #folowersシ゚
आपका अपना अंकित कुमार मिश्रा 🙏
    user_Adv Ankit Kumar Mishra
    Adv Ankit Kumar Mishra
    Lawyer अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • सुमेरपुर हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    1
    सुमेरपुर हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 10:30 बजे 
पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया। 
क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इस योजना का उद्देश्य है कि जिन ग्रामीण परिवारों के पास पक्का घर नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देकर पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए।
    1
    इस योजना का उद्देश्य है कि जिन ग्रामीण परिवारों के पास पक्का घर नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देकर पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #Apkiawajdigital विशेष रिपोर्ट: कचहरी परिसर से ​वाराणसी: शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 धर्म नगरी वाराणसी का कचहरी परिसर शुक्रवार को उस वक्त छावनी में तब्दील हो गया, जब जिला जज को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी, जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल पूरी कचहरी को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ​दक्षिण भारतीय संदिग्ध की आशंका प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के दक्षिण भारतीय होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने और आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इनपुट मिला, पूरे परिसर में 'हाई अलर्ट' घोषित कर दिया गया। ​चप्पे-चप्पे की तलाशी और अदालती कार्यवाही स्थगित मौके पर डीसीपी वरुणा सहित कई थानों की फोर्स, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता (BDDS) पहुँच चुका है। अधिवक्ता चैंबरों से लेकर अदालतों के कमरों तक की सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा कारणों से आज होने वाली सभी सुनवाइयों को टाल दिया गया है और वादकारियों को अगली तारीखें दी जा रही हैं। ​अधिवक्ताओं और वादकारियों में अफरा-तफरी अचानक परिसर खाली करने के अनुरोध से कचहरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने और परिसर से बाहर निकलने की अपील कर रही है। समाचार लिखे जाने तक चेकिंग अभियान जारी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। ​अपडेट्स एक नज़र में: ​दिन/दिनांक: शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 ​मुख्य घटना: जिला जज को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। ​एक्शन: डीसीपी वरुणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और बम स्क्वायड मौके पर। ​प्रभाव: अदालती कार्यवाही ठप, सभी मामलों में दी गई अगली तारीख।
    1
    #Apkiawajdigital
विशेष रिपोर्ट: कचहरी परिसर से
​वाराणसी: शुक्रवार, 13 फरवरी 2026
धर्म नगरी वाराणसी का कचहरी परिसर शुक्रवार को उस वक्त छावनी में तब्दील हो गया, जब जिला जज को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी, जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल पूरी कचहरी को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
​दक्षिण भारतीय संदिग्ध की आशंका
प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के दक्षिण भारतीय होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने और आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इनपुट मिला, पूरे परिसर में 'हाई अलर्ट' घोषित कर दिया गया।
​चप्पे-चप्पे की तलाशी और अदालती कार्यवाही स्थगित
मौके पर डीसीपी वरुणा सहित कई थानों की फोर्स, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता (BDDS) पहुँच चुका है। अधिवक्ता चैंबरों से लेकर अदालतों के कमरों तक की सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा कारणों से आज होने वाली सभी सुनवाइयों को टाल दिया गया है और वादकारियों को अगली तारीखें दी जा रही हैं।
​अधिवक्ताओं और वादकारियों में अफरा-तफरी
अचानक परिसर खाली करने के अनुरोध से कचहरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने और परिसर से बाहर निकलने की अपील कर रही है। समाचार लिखे जाने तक चेकिंग अभियान जारी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।
​अपडेट्स एक नज़र में:
​दिन/दिनांक: शुक्रवार, 13 फरवरी 2026
​मुख्य घटना: जिला जज को बम की धमकी वाला ईमेल मिला।
​एक्शन: डीसीपी वरुणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और बम स्क्वायड मौके पर।
​प्रभाव: अदालती कार्यवाही ठप, सभी मामलों में दी गई अगली तारीख।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा से बड़ी खबर “5 साल की मासूम का कटा पैर! मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर गम्भीर लापरवाही का आरोप, डीएम से FIR की गुहार” बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई। अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाइट : अनिल कुमार पीड़ित पिता
    1
    बांदा से बड़ी खबर
“5 साल की मासूम का कटा पैर! मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर गम्भीर लापरवाही का आरोप, डीएम से FIR की गुहार”
बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई।
पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया।
परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा।
पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई।
अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बाइट : अनिल कुमार पीड़ित पिता
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मौदहा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न सैकड़ो लोग हैं उपस्थित 🔸 संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित। 🔸 सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष रहे मौजूद। 🔸 मुख्य अतिथि के रूप में रामायण कुटी चित्रकूट से सह प्रांत प्रचारक मुनीश रहे उपस्थित। 🔸 वक्ताओं ने सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर। 🔸 शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न।
    1
    मौदहा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न सैकड़ो लोग हैं उपस्थित 
🔸 संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित।
🔸 सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष रहे मौजूद।
🔸 मुख्य अतिथि के रूप में रामायण कुटी चित्रकूट से सह प्रांत प्रचारक मुनीश रहे उपस्थित।
🔸 वक्ताओं ने सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर।
🔸 शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.