logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वकील हत्या का सामने आया वीडियो,सीसीटीवी में कैद, सीसीटीवी में दिख रहा है वकील ने की सरकारी बाबू की पिटाई, पिटाई के बाद सरकारी बाबू ने निकाली पिस्टल मामला रामपुर #PublicNews #folowersシ゚ आपका अपना अंकित कुमार मिश्रा 🙏

2 hrs ago
user_Adv Ankit Kumar Mishra
Adv Ankit Kumar Mishra
Lawyer अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

वकील हत्या का सामने आया वीडियो,सीसीटीवी में कैद, सीसीटीवी में दिख रहा है वकील ने की सरकारी बाबू की पिटाई, पिटाई के बाद सरकारी बाबू ने निकाली पिस्टल मामला रामपुर #PublicNews #folowersシ゚ आपका अपना अंकित कुमार मिश्रा 🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा कलेक्टर परिसर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया हंगामा 2 माह से वेतन में मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति से अपने जीवन यापन में बड़ी कठिनाई का सामना करते हुए मांग की अगर 7 दिवस के अंदर समाधान नहीं होता तो नो सैलरी नो वर्क का दिया नारा
    1
    बांदा कलेक्टर परिसर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया हंगामा 2 माह से वेतन में मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति से अपने जीवन यापन में बड़ी कठिनाई का सामना करते हुए मांग की अगर 7 दिवस के अंदर समाधान नहीं होता तो नो सैलरी नो वर्क का दिया नारा
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट भरतकूप के इटखहरी नेता का पुरवा में नाले में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखरी के नेता का पुरवा गांव का बीते गुरुवार का है जहां नाले में डूबने से डेढ़ वर्षीया मासूम बच्ची की मौत हो गई मृतका लक्ष्मी पुत्री राजेश प्रजापति के परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति परिजन अपने-अपने काम पर व्यस्त थे तभी लक्ष्मी घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित नाले के पास पहुंच गई और खेलते खेलते नाले में डूब गई लक्ष्मी के ना दिखाने पर परिजन लक्ष्मी को खोजते हुए गुरुवार के ही शाम लगभग 5 बजे नाले की तरफ पहुंचे तो लक्ष्मी नाले में डूबी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी वहीं लक्ष्मी की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया वही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर शव का आज शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है पर परिजनों ने बताया घटनाक्रम
    1
    चित्रकूट भरतकूप के इटखहरी नेता का पुरवा में नाले में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम                          मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखरी के नेता का पुरवा गांव का बीते गुरुवार का है  जहां नाले में डूबने से डेढ़ वर्षीया मासूम बच्ची की मौत हो गई मृतका लक्ष्मी पुत्री राजेश प्रजापति के परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति परिजन अपने-अपने काम पर व्यस्त थे तभी लक्ष्मी घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित नाले के पास पहुंच गई और खेलते खेलते नाले में डूब गई लक्ष्मी के ना दिखाने पर परिजन लक्ष्मी को खोजते हुए गुरुवार के ही शाम लगभग 5 बजे नाले की तरफ पहुंचे तो लक्ष्मी नाले में डूबी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी वहीं लक्ष्मी की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया वही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर शव का आज शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है पर परिजनों ने बताया घटनाक्रम
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाशिवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में पुलिस — बामदेवेश्वर मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का ASP ने लिया जायजा बांदा — आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के साथ बामदेवेश्वर मन्दिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी, महिला-पुरुष अलग कतार, अग्निशमन उपकरण व आपात निकास मार्गों की व्यवस्थाओं को परखा गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवागमन मार्ग निर्धारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं आमजन से प्रशासनिक गाइडलाइन पालन की अपील की गई।
    1
    महाशिवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में पुलिस — बामदेवेश्वर मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का ASP ने लिया जायजा
बांदा — आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के साथ बामदेवेश्वर मन्दिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी, महिला-पुरुष अलग कतार, अग्निशमन उपकरण व आपात निकास मार्गों की व्यवस्थाओं को परखा गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवागमन मार्ग निर्धारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं आमजन से प्रशासनिक गाइडलाइन पालन की अपील की गई।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियो के मानदेय भुगतान में हो रही लगातार देरी के खिलाफ बांदा जिला अधिकारी को संविदा कर्मचारियों ने दिया लिखित शिकायत पत्र ,जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ. मिलेन्द्र सिंह और जिला महामंत्री शोभित गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया है। प्रदेश भर में करीब 1.50 लाख संविदा कर्मचारी जुलाई 2025 से मासिक मानदेय समय पर नहीं पा रहे हैं। एक माह का भुगतान 2 माह या अधिक समय बाद मिल रहा है। SNA Sparsh पोर्टल के बाद 'लिमिट शून्य', 'बिल फेल' या 'बजट अनुपलब्धता' जैसे कारण बताए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक व मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है; कुछ मामलों में आत्महत्या के प्रयास भी सामने आए हैं। संघ की प्रमुख मांगें: सभी संविदा कर्मचारियों का मानदेय हर माह की 7 तारीख तक अनिवार्य भुगतान हो। तकनीकी/प्रशासनिक समस्याओं (बिल फेल, लिमिट आदि) का स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हों। सभी लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान हो। भविष्य में विलंब न हो, इसके लिए समयबद्ध भुगतान की SOP जारी की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 7 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो बांदा जिले के सभी संविदा कर्मचारी 'नो पे - नो वर्क' (No Pay - No Work) का रास्ता अपनाएंगे। यह समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में व्याप्त है, जहां विभिन्न जिलों (जैसे बलिया, कुशीनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, हरदोई आदि) में इसी तरह के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। प्रांतीय स्तर पर भी संगठन ने कई बार वार्ता और पत्राचार किया, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।
    1
    आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  के संविदा कर्मचारियो के मानदेय भुगतान में हो रही लगातार देरी के खिलाफ बांदा जिला अधिकारी को संविदा कर्मचारियों ने दिया लिखित शिकायत पत्र ,जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ. मिलेन्द्र सिंह और जिला महामंत्री शोभित गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया है।
प्रदेश भर में करीब 1.50 लाख संविदा कर्मचारी जुलाई 2025 से मासिक मानदेय समय पर नहीं पा रहे हैं।
एक माह का भुगतान 2 माह या अधिक समय बाद मिल रहा है।
SNA Sparsh पोर्टल के बाद 'लिमिट शून्य', 'बिल फेल' या 'बजट अनुपलब्धता' जैसे कारण बताए जा रहे हैं।
इससे कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक व मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है; कुछ मामलों में आत्महत्या के प्रयास भी सामने आए हैं।
संघ की प्रमुख मांगें:
सभी संविदा कर्मचारियों का मानदेय हर माह की 7 तारीख तक अनिवार्य भुगतान हो।
तकनीकी/प्रशासनिक समस्याओं (बिल फेल, लिमिट आदि) का स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हों।
सभी लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान हो।
भविष्य में विलंब न हो, इसके लिए समयबद्ध भुगतान की SOP जारी की जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 7 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो बांदा जिले के सभी संविदा कर्मचारी 'नो पे - नो वर्क' (No Pay - No Work) का रास्ता अपनाएंगे।
यह समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में व्याप्त है, जहां विभिन्न जिलों (जैसे बलिया, कुशीनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, हरदोई आदि) में इसी तरह के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
प्रांतीय स्तर पर भी संगठन ने कई बार वार्ता और पत्राचार किया, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।
    user_SATYA NARAYAN Nishad
    SATYA NARAYAN Nishad
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हालात ऐसे हैं कि योगी सरकार, NGT और सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी यहां बेअसर नजर आ रहे हैं। अवैध खनन माफिया खुलेआम नियमों को दरकिनार कर काम कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों की सह पर आदेशों को पैरों तले कुचला जा रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल IGRS पर लगातार शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई जमीन पर दिखाई नहीं दे रही। खनिज विभाग के खनिज अधिकारी राज रंजन और खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा लगाई जा रही आख्या सवालों के घेरे में है। ग्राउंड जीरो की तस्वीरें हालात की गंभीरता खुद बयान कर रही हैं और प्रशासनिक दावों और जमीनी सच्चाई के बीच फर्क साफ दिखा रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि साड़ी खंड 77 में चल रहे अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई कब होती है और IGRS पर भ्रामक आख्या लगाने के मामलों पर कब जवाबदेही तय होती है। ग्राउंड जीरो से आशीष शुक्ला की रिपोर्ट, बांदा।
    1
    हालात ऐसे हैं कि योगी सरकार, NGT और सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी यहां बेअसर नजर आ रहे हैं।
अवैध खनन माफिया खुलेआम नियमों को दरकिनार कर काम कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों की सह पर आदेशों को पैरों तले कुचला जा रहा है।
मुख्यमंत्री पोर्टल IGRS पर लगातार शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई जमीन पर दिखाई नहीं दे रही। खनिज विभाग के खनिज अधिकारी राज रंजन और खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा लगाई जा रही आख्या सवालों के घेरे में है।
ग्राउंड जीरो की तस्वीरें हालात की गंभीरता खुद बयान कर रही हैं और प्रशासनिक दावों और जमीनी सच्चाई के बीच फर्क साफ दिखा रही हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि साड़ी खंड 77 में चल रहे अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई कब होती है और IGRS पर भ्रामक आख्या लगाने के मामलों पर कब जवाबदेही तय होती है।
ग्राउंड जीरो से आशीष शुक्ला की रिपोर्ट, बांदा।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हेलीपैड स्थल पर कार्य कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र के रुपौली गांव में हेलीपैड निर्माण के दौरान हुए ट्रैक्टर हादसे में 12 वर्षीय अभिनंदन (शनि) की दर्दनाक मौत। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने करहा से बच्चों को बैठाया था, संतुलन बिगड़ने पर अभिनंदन करहा में फंस गया और चालक मौके से फरार; शव छिपाने का भी प्रयास बताया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटना दो दिवसीय दंगल व वरिष्ठ नेताओं के आगमन के बीच हुई। वीडियो में भारतीय फुटेज का उपयोग किया गया है। कृपया वीडियो को लाइक और शेयर करें ताकि जिम्मेदारों की तलाश और सुरक्षा मुद्दों पर ध्यान जाए। #चित्रकूट #ट्रैक्टरहादसा #बचाव #सुरक्षा हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्राइब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले
    1
    हेलीपैड स्थल पर कार्य कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश
चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र के रुपौली गांव में हेलीपैड निर्माण के दौरान हुए ट्रैक्टर हादसे में 12 वर्षीय अभिनंदन (शनि) की दर्दनाक मौत। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने करहा से बच्चों को बैठाया था, संतुलन बिगड़ने पर अभिनंदन करहा में फंस गया और चालक मौके से फरार; शव छिपाने का भी प्रयास बताया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटना दो दिवसीय दंगल व वरिष्ठ नेताओं के आगमन के बीच हुई। वीडियो में भारतीय फुटेज का उपयोग किया गया है। कृपया वीडियो को लाइक और शेयर करें ताकि जिम्मेदारों की तलाश और सुरक्षा मुद्दों पर ध्यान जाए। #चित्रकूट #ट्रैक्टरहादसा #बचाव #सुरक्षा
हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर  में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्राइब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    10 hrs ago
  • #Apkiawajdigital विशेष राजनीतिक-आर्थिक रिपोर्ट नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई हालिया टैरिफ शर्तों को भारतीय टेक्सटाइल (कपड़ा) उद्योग के लिए घातक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री का 'आत्मसमर्पण' करार दिया है। 18% बनाम 0% का गणित राहुल गांधी ने एक तुलनात्मक आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि वैश्विक बाजार में भारत को भारी नुकसान होने वाला है। उन्होंने तर्क दिया: > "टेक्सटाइल की रेस में भारत पर 18% टैरिफ की भारी बेड़ियाँ डाल दी गई हैं, जबकि हमारा पड़ोसी देश बांग्लादेश 0% टैरिफ के साथ खुले मैदान में दौड़ रहा है। यह कैसी प्रतियोगिता है जहाँ हमारे हाथ पहले ही बांध दिए गए हैं?" > "मौत का फरमान" राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों के सामने मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह फैसला भारतीय बुनकरों, मिल मालिकों और लाखों श्रमिकों के लिए 'मौत का फरमान' साबित होगा। उनके अनुसार, उच्च टैरिफ के कारण भारतीय कपड़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा हो जाएगा, जिससे निर्यात गिरना तय है। विपक्ष का तीखा सवाल राहुल गांधी ने सरकार से पूछा है कि क्या हम रेस शुरू होने से पहले ही हार स्वीकार कर रहे हैं? उन्होंने मांग की है कि सरकार स्पष्ट करे कि आखिर किन शर्तों के तहत भारतीय हितों की बलि चढ़ाई गई है और बांग्लादेश जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले भारत को कमजोर क्यों होने दिया गया। तुलनात्मक विश्लेषण (एक नज़र में): | देश | टैरिफ दर (अनुमानित) | बाजार की स्थिति | |---|---|---| | भारत | 18% | टैरिफ के बोझ से व्यापार में कठिनाई | | बांग्लादेश | 0% | खुले बाजार का लाभ और सस्ता निर्यात | प्रभाव: निर्यात में गिरावट: भारतीय कपड़े की मांग विदेशों में कम हो सकती है। बेरोजगारी: टेक्सटाइल सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों पर संकट। प्रतिस्पर्धा: बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों का दबदबा बढ़ेगा।
    1
    #Apkiawajdigital
विशेष राजनीतिक-आर्थिक रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई हालिया टैरिफ शर्तों को भारतीय टेक्सटाइल (कपड़ा) उद्योग के लिए घातक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री का 'आत्मसमर्पण' करार दिया है।
18% बनाम 0% का गणित
राहुल गांधी ने एक तुलनात्मक आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि वैश्विक बाजार में भारत को भारी नुकसान होने वाला है।
उन्होंने तर्क दिया:
> "टेक्सटाइल की रेस में भारत पर 18% टैरिफ की भारी बेड़ियाँ डाल दी गई हैं, जबकि हमारा पड़ोसी देश बांग्लादेश 0% टैरिफ के साथ खुले मैदान में दौड़ रहा है। यह कैसी प्रतियोगिता है जहाँ हमारे हाथ पहले ही बांध दिए गए हैं?"
> 
"मौत का फरमान"
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों के सामने मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह फैसला भारतीय बुनकरों, मिल मालिकों और लाखों श्रमिकों के लिए 'मौत का फरमान' साबित होगा। उनके अनुसार, उच्च टैरिफ के कारण भारतीय कपड़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा हो जाएगा, जिससे निर्यात गिरना तय है।
विपक्ष का तीखा सवाल
राहुल गांधी ने सरकार से पूछा है कि क्या हम रेस शुरू होने से पहले ही हार स्वीकार कर रहे हैं? उन्होंने मांग की है कि सरकार स्पष्ट करे कि आखिर किन शर्तों के तहत भारतीय हितों की बलि चढ़ाई गई है और बांग्लादेश जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले भारत को कमजोर क्यों होने दिया गया।
तुलनात्मक विश्लेषण (एक नज़र में):
| देश | टैरिफ दर (अनुमानित) | बाजार की स्थिति |
|---|---|---|
| भारत | 18% | टैरिफ के बोझ से व्यापार में कठिनाई |
| बांग्लादेश | 0% | खुले बाजार का लाभ और सस्ता निर्यात |
प्रभाव:
निर्यात में गिरावट: भारतीय कपड़े की मांग विदेशों में कम हो सकती है।
बेरोजगारी: टेक्सटाइल सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों पर संकट।
प्रतिस्पर्धा: बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों का दबदबा बढ़ेगा।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट मनरेगा बचाव संग्राम यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी ने कर्वी के धनुष चौराहा सहित शहर में निकाली पदयात्रा मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और मजदूरों ने आज शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे कर्वी के धनुष चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहा में पदयात्रा निकाली है पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा की मनरेगा कानून में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने ताना शाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए बदलाव किया है इससे मजदूर भी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए स्वयं आगे आ रहा है और कांग्रेस पार्टी तो उनकी लड़ाई लड़ ही रही है पदयात्रा कर्वी कचहरी पार्क से होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने से होकर धनुष चौराहा और शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए पटेल किराए के बाद तहसील पहुंच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाए गए हैं
    1
    चित्रकूट मनरेगा बचाव संग्राम  यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी ने कर्वी के धनुष चौराहा सहित शहर में निकाली पदयात्रा            मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और मजदूरों ने आज शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे कर्वी के धनुष चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहा में पदयात्रा निकाली है पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा की मनरेगा कानून में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने ताना शाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए बदलाव किया है इससे मजदूर भी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए स्वयं आगे आ रहा है और कांग्रेस पार्टी तो उनकी लड़ाई लड़ ही रही है पदयात्रा कर्वी कचहरी पार्क से होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने से होकर धनुष चौराहा और शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए पटेल किराए के बाद तहसील पहुंच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाए गए हैं
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “बांदा में ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश — पुलिस मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में 2 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा बरामद!” उत्तर प्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहाँ कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। पूरा मामला काशीराम कॉलोनी इलाके का है… जहाँ पीड़ित साकिब ने पुलिस को सूचना दी थी कि 9 फरवरी की रात उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए… जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत… 12 फरवरी की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात कबूल कर ली… उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा मौके से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद और सुघर सिंह के रूप में हुई है… दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और साथियों की भी जांच में जुटी हुई है…।
    1
    “बांदा में ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश — पुलिस मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में 2 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा बरामद!”
उत्तर प्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहाँ कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।
पूरा मामला काशीराम कॉलोनी इलाके का है… जहाँ पीड़ित साकिब ने पुलिस को सूचना दी थी कि 9 फरवरी की रात उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए… जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत… 12 फरवरी की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात कबूल कर ली… उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा मौके से बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद और सुघर सिंह के रूप में हुई है… दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है,
फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और साथियों की भी जांच में जुटी हुई है…।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.