logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“बांदा में ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश — पुलिस मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में 2 गिरफ्तार, चोरी का रिक्शा बरामद!” उत्तर प्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहाँ कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। पूरा मामला काशीराम कॉलोनी इलाके का है… जहाँ पीड़ित साकिब ने पुलिस को सूचना दी थी कि 9 फरवरी की रात उसके घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए… जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत… 12 फरवरी की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात कबूल कर ली… उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा मौके से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद और सुघर सिंह के रूप में हुई है… दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और साथियों की भी जांच में जुटी हुई है…।

2 hrs ago
user_LK Tiwari Ram G
LK Tiwari Ram G
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा से बड़ी खबर “5 साल की मासूम का कटा पैर! मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर गम्भीर लापरवाही का आरोप, डीएम से FIR की गुहार” बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई। अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाइट : अनिल कुमार पीड़ित पिता
    1
    बांदा से बड़ी खबर
“5 साल की मासूम का कटा पैर! मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर गम्भीर लापरवाही का आरोप, डीएम से FIR की गुहार”
बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई।
पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया।
परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा।
पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई।
अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बाइट : अनिल कुमार पीड़ित पिता
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा । जनपद के ग्राम पडुई थाना कोतवाली नगर निवासी अनिल कुमार ने मेडिकल कॉलेज बांदा के एक चिकित्सक पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि इलाज में हुई लापरवाही के चलते उनकी 5 वर्षीय पुत्री मानवी को अपना पैर गंवाना पड़ा, जिससे वह जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को मानवी छत से गिर गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराए। आरोप है कि वहां तैनात डॉक्टर विनीत सिंह ने इलाज के दौरान पैर को नीचे से अत्यधिक कसकर खींचकर बांध दिया और समय पर उचित उपचार नहीं किया। इससे बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। बताया गया कि 29 दिसंबर 2025 को जब बच्ची को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया तो हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन बच्ची को केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां पैर काटने की बात कही गई। इसके बाद ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में इलाज कराया गया। वहां हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन किया गया, लेकिन पहले से फैले संक्रमण के कारण अंततः बच्ची का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का कहना है कि यह पूरी घटना गंभीर चिकित्सीय एवं आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने जिलाधिकारी से डॉक्टर विनीत सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    1
    बांदा । जनपद के ग्राम पडुई थाना कोतवाली नगर निवासी अनिल कुमार ने मेडिकल कॉलेज बांदा के एक चिकित्सक पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि इलाज में हुई लापरवाही के चलते उनकी 5 वर्षीय पुत्री मानवी को अपना पैर गंवाना पड़ा, जिससे वह जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को मानवी छत से गिर गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराए। आरोप है कि वहां तैनात डॉक्टर विनीत सिंह ने इलाज के दौरान पैर को नीचे से अत्यधिक कसकर खींचकर बांध दिया और समय पर उचित उपचार नहीं किया। इससे बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। बताया गया कि 29 दिसंबर 2025 को जब बच्ची को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया तो हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन बच्ची को केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां पैर काटने की बात कही गई। इसके बाद ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में इलाज कराया गया। वहां हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन किया गया, लेकिन पहले से फैले संक्रमण के कारण अंततः बच्ची का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का कहना है कि यह पूरी घटना गंभीर चिकित्सीय एवं आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने जिलाधिकारी से डॉक्टर विनीत सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई। पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई। अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बांदा — जिले के मेडिकल कॉलेज से इलाज में कथित गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक 5 वर्षीय बच्ची इलाज के बाद जीवन भर के लिए विकलांग हो गई।
पीड़ित पिता अनिल कुमार, निवासी ग्राम पडुई, थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को उनकी 5 साल की पुत्री मानवी छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा लेकर पहुंचे, जहाँ आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा पैर को गलत तरीके से अत्यधिक खींचकर कसकर बांध दिया गया और समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया।
परिजनों का कहना है कि लापरवाही के चलते बच्ची के पैर की नसों ने काम करना बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर 29 दिसम्बर को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के केजीएमयू में डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। बाद में ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, जहाँ हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन तो हुआ, लेकिन पहले से फैले इंफेक्शन के कारण अंततः मासूम का पैर काटना पड़ा।
पीड़ित पिता का आरोप है कि यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गम्भीर चिकित्सीय लापरवाही का परिणाम है, जिससे उनकी बेटी हमेशा के लिए दिव्यांग हो गई।
अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मौदहा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न सैकड़ो लोग हैं उपस्थित 🔸 संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित। 🔸 सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष रहे मौजूद। 🔸 मुख्य अतिथि के रूप में रामायण कुटी चित्रकूट से सह प्रांत प्रचारक मुनीश रहे उपस्थित। 🔸 वक्ताओं ने सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर। 🔸 शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न।
    1
    मौदहा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न सैकड़ो लोग हैं उपस्थित 
🔸 संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित।
🔸 सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष रहे मौजूद।
🔸 मुख्य अतिथि के रूप में रामायण कुटी चित्रकूट से सह प्रांत प्रचारक मुनीश रहे उपस्थित।
🔸 वक्ताओं ने सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर।
🔸 शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कबरई क्रशर खदान पहाड़ में बहुत ट्रक बहुत खतरा है 👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
    1
    कबरई क्रशर खदान पहाड़ में बहुत ट्रक बहुत खतरा है 👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀👀
    user_Jeetu Kumar
    Jeetu Kumar
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #महोबा जिले में संचालित मिड डे मील योजना में पलीता लगाते हुए जिम्मेदारों ने कलंक गाथा गढ़ दी है। बच्चों को पोषित आहार में एक बाल्टी पानी में एक लीटर दूध डालकर बच्चों को पीने के लिए दिया जा रहा है। पूरा मामला कबरई विकास खंड अंतर्गत ग्राम ढिगवाहा के सरकारी विद्यालय का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर दूसरी ओर बीएसए ने मामले पर नोटिस जारी करने की बात कही है। #ikvnews #महोबाइनसाइड #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo
    1
    #महोबा जिले में संचालित मिड डे मील योजना में पलीता लगाते हुए जिम्मेदारों ने कलंक गाथा गढ़ दी है।
बच्चों को पोषित आहार में एक बाल्टी पानी में एक लीटर दूध डालकर बच्चों को पीने के लिए दिया जा रहा है।
पूरा मामला कबरई विकास खंड अंतर्गत ग्राम ढिगवाहा के  सरकारी विद्यालय का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर दूसरी ओर बीएसए ने मामले पर नोटिस जारी करने की बात कही है।
#ikvnews 
#महोबाइनसाइड 
#hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    27 min ago
  • ट्रैक्टर चोरी का खुलासा — गिरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई यूपी जनपद बांदा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पीड़ित शिवदत्त द्विवेदी निवासी ग्राम खुरहण्ड ने 7 फरवरी की रात घर के सामने से महिन्द्रा ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना दी थी। मामला दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 12 फरवरी को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महुआ रोड के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने मौसी के लड़के के साथ मिलकर चोरी करना कबूला। मौके से चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    1
    ट्रैक्टर चोरी का खुलासा — गिरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
यूपी जनपद बांदा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
पीड़ित शिवदत्त द्विवेदी निवासी ग्राम खुरहण्ड ने 7 फरवरी की रात घर के सामने से महिन्द्रा ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना दी थी। मामला दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
12 फरवरी को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महुआ रोड के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने मौसी के लड़के के साथ मिलकर चोरी करना कबूला। मौके से चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हमीरपुर तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर फ़िसली बाइक, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के लिए सुमेरपुर सामुदायिक केंद्र में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक होने के चलते हमीरपुर किया गया रेफर, एक युवक की हालत बताई जा रही नाजुक, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का!!!
    1
    हमीरपुर तेज रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर फ़िसली बाइक,
बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल,
प्राथमिक उपचार के लिए सुमेरपुर सामुदायिक केंद्र में कराया गया भर्ती,
हालत नाजुक होने के चलते हमीरपुर किया गया रेफर,
एक युवक की हालत बताई जा रही नाजुक,
मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का!!!
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम घनश्याम मीना को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा, रामपुर जनपद में वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में ज्ञापन दिया गया, अधिवक्ता की हत्या करने वाले हत्यारों पर एनएसए के तहत कार्यवाही की मांग की गई, मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता और आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी की अधिवक्ताओं ने मांग की, उत्तर प्रदेश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किए जाने की भी अधिवक्ताओं ने मांग की, मुख्यालय के डीएम कार्यालय का मामला...।।
    2
    हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा,
कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम घनश्याम मीना को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा,
रामपुर जनपद में वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में ज्ञापन दिया गया,
अधिवक्ता की हत्या करने वाले हत्यारों पर एनएसए के तहत कार्यवाही की मांग की गई,
मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता और आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी की अधिवक्ताओं ने मांग की,
उत्तर प्रदेश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किए जाने की भी अधिवक्ताओं ने मांग की,
मुख्यालय के डीएम कार्यालय का मामला...।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.