जमनी टोला में एक मत होकर पांच परिवार के पांच सदस्यों को लाठी डंडो से पीटा जमनी टोला में एक मत होकर पांच परिवार के पांच सदस्यों को लाठी डंडो से पीटा सोहागपुर थाना अंतर्गत आने वाले जमनी टोला में 4 लोगों ने मिलकर 5 लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। सोहागपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमनी टोला निवासी 21 वर्षीय युवक ददिया पारदी ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमकुमार राजकुमार तुलसीराम एवं राजेश ने शराब के नशे में इसके घर के सामने पहुंच गाली गुफ्तार करते हुए लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें स्वयं फरियादी , रवींद्र, गजरा, कुछ्च्या एवं विवेक को चोटे आई है फरियादी की उक्त शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी मारपीट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले को संज्ञान में लिया गया है।
जमनी टोला में एक मत होकर पांच परिवार के पांच सदस्यों को लाठी डंडो से पीटा जमनी टोला में एक मत होकर पांच परिवार के पांच सदस्यों को लाठी डंडो से पीटा सोहागपुर थाना अंतर्गत आने वाले जमनी टोला में 4 लोगों ने मिलकर 5 लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। सोहागपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमनी टोला निवासी 21 वर्षीय युवक ददिया पारदी ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमकुमार राजकुमार तुलसीराम एवं राजेश ने शराब के नशे में इसके घर के सामने पहुंच गाली गुफ्तार करते हुए लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें स्वयं फरियादी , रवींद्र, गजरा, कुछ्च्या एवं विवेक को चोटे आई है फरियादी की उक्त शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी मारपीट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले को संज्ञान में लिया गया है।
- सोहागपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घोघरी में बाघ ने एक बैल को निशाना बनाया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है सोशल मीडिया के जरिए वन विभाग से शनिवार सुबह 9 बजे अपील की गई है कि वन विभाग के सभी सम्माननीय अधिकारियों से अनुरोध है कि ग्राम घोघरी सोहागपुर विकास खंड मे पंचम भलावी के खेत में एक टाईगर ने बैल का शिकार कर दिया है,और टाईगर घोघरी ग्राम के रिहायशी इलाकेय के आसपास ही घूम रहा जिससे ग्राम वासियों में भय का माहोल है लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने नहीं जा पा रहे है जिसकी जानकारी वन विभाग को दो दिन पहले ग्राम वासी दे चुके है उसके भी जबावदार अधिकारी टाईगर का रेस्क्यू नहीं कर रहे हैं ,पढ़ने लिखने बाले छात्र छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है ऐसी स्थिति में कोई अनहोनी दुर्घटना घटती है तो सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी। समय रहते तत्काल प्रभाव से कार्यावाही कर टाईगर का रेस्क्यू नहीं किया गया तो ,मढ़ई रोड पर आदिवासी समाज एवं सभी संगठनों द्वारा चक्का जाम किया जायेगा,जिसकी सूचना शनिवार दोपहर अनुविभागीय अधिकारी जी दी जायेगी ।1
- पिपरिया पीएम श्री शासकीय सुभाष हाई स्कूल के खेल मैदान में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण का खिलाड़ी और स्कूल के पूर्व छात्रों ने विरोध किया है। शुक्रवार को शाम 4:00 कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर खेल मैदान में हो रहे अनावश्यक और नियम विरुद्ध निर्माण को रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्कूल के खेल मैदान में दो स्थानों पर निर्माण किया जा रहा है। जिससे खेल मैदान का आकार छोटा हो गया है। बिना किसी प्लानिंग के मैदान में निर्माण करके स्कूल और आसपास रहने वाले बच्चों से उनका खेल मैदान छीना जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शासन के पैसों का निर्माण में दुरूपयोग किए जाने पर कई सवाल भी उठाए गए हैं। बेवजह बनाया गया प्रस्ताव ज्ञापन देने के दौरान ऋतुराज वर्मा ने बताया कि स्कूल में पूर्व से ही एक कंप्यूटर कक्ष बना हुआ है, लेकिन शासन के पैसों का दुरुपयोग करने के लिए कंप्यूटर के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का बेवजह प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की मिली भगत के कारण निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को हानि पहुंचाई गई है। पूर्व छात्र अमित वर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एकमात्र खेल मैदान में लगातार निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण लोक निर्माण विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत नहीं किया जा रहा है। हमारी जानकारी के अनुसार स्थानीय एजेंसी के माध्यम से घटिया क्वालिटी की सामग्री का उपयोग करके निर्माण हो रहा है।1
- https://youtu.be/ESitx2XZizI?si=JM49hweFg8O1IlAp #Narsighpur अवैध शराब का फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में होने की पूरी कहानी एसपी की जुबानी *"OPERATION EAGLE CLAW"* *अवैध शराब का फरार तस्कर धनराज लोधी पुलिस की गिरफ्त में* • *गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा 1 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था।* • *फरार आरोपी गिरफ्तारी देने हेतु स्वयं पुलिस के समक्ष पेश हुआ।* • *फरार तस्कर के दो साथियों से पूर्व में 44 पेटी देशी शराब और एक चारपहिया (थार) वाहन जप्त किया गया था।* • *घटना दिनांक से ही अवैध शराब तस्कर फरार चल रहा था।* उल्लेखनीय है कि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 08.01.2026 थाना करेली अंतर्गत एक थार वाहन से लगभग 44 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की जाकर आरोपी सुरेन्द्र लोधी निवासी केरपानी एवं सलीम खान निवासी मुशरान वन, नरसिहपुर को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपी धनराज लोधी की संलिप्तता पाए जाने के फलस्वरूप तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना प्राप्त होते ही आरोपी धनराज लोधी फरार हो गया था। *फरार अवैध शराब तस्कर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 1 रुपये का नगद इनाम घोषित किया :* लंबे समय से फरार चल रहा शराब तस्कर धनराज लोधी पुलिस की पकड़ से लगातार दूर भाग रहा था तथा गिरफ्तारी से बच रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा 1 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई। साथ ही आरोपी के पोस्टर तैयार कर उसके ग्राम, सार्वजनिक स्थान एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित कराए गए। *फरार आरोपी गिरफ्तारी देने हेतु स्वयं पुलिस के समक्ष पेश हुआ:* जैसे ही यह पोस्टर आरोपी तक पहुँचा और उसकी गिरफ्तारी हेतु घोषित इनाम की जानकारी मिली, वैसे ही देर रात फरार अवैध शराब तस्कर ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी हेतु स्वयं को प्रस्तुत कर दिया।1
- केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की प्रेस वार्ता देश हित मे है बजट1
- Post by Jya yadav Naresh1
- जीआरपी खंडवा को मिली बड़ी सफलता ,24 घंटे मे हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया2
- जमनी टोला में एक मत होकर पांच परिवार के पांच सदस्यों को लाठी डंडो से पीटा सोहागपुर थाना अंतर्गत आने वाले जमनी टोला में 4 लोगों ने मिलकर 5 लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। सोहागपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमनी टोला निवासी 21 वर्षीय युवक ददिया पारदी ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमकुमार राजकुमार तुलसीराम एवं राजेश ने शराब के नशे में इसके घर के सामने पहुंच गाली गुफ्तार करते हुए लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें स्वयं फरियादी , रवींद्र, गजरा, कुछ्च्या एवं विवेक को चोटे आई है फरियादी की उक्त शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी मारपीट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले को संज्ञान में लिया गया है।1
- सोहागपुर । आगामी त्यौहार को लेकर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने भोपाल रैपिड एक्शन फॉर्स शुक्रवार शाम 6 बजे सोहागपुर पहुंची यहां स्थानीय पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गो एवं संवेदन शील इलाकों से फ्लैग मार्च निकला गया । आपको बता दे कि कानून व्यवस्था बनाए रखने समय समय पर रैपिड एक्शन फॉर्स विभिन्न थानों क्षेत्रों में पहुंच कानून व्यवस्था,अशांत या संवेदनशील क्षेत्रों में आधिकारिक प्रदर्शन करती है । इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बहाल करना, असामाजिक तत्वों को सचेत करना और जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।1
- https://youtu.be/TZ9zZ7mroNE?si=-sMd2ZKRg8Q6Auw- Gadarwara शुगर मिल का प्रदूषित पानी उमर नदी में जाने से जानवरों की हो रही मौत,जिम्मेदार ध्यान दें #Gadarwara शुगर मिल का गंदा पानी उमर नदी में जाने से नदी का पानी हो रहा प्रदूषित जिम्मेदार ध्यान दें #narsinghpur #बड़ीखबर #gadarwara.. #सालीचौका1