Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोजपुरी गायक सनी गिलोरी पहुंचे गंदा काम किए पीड़िता के घर। नालंदा
Hello Nalanda
भोजपुरी गायक सनी गिलोरी पहुंचे गंदा काम किए पीड़िता के घर। नालंदा
More news from बिहार and nearby areas
- कुंडलपुर महोत्सव की तैयारी पूरी, श्रवण कुमार करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, एंकर, नालंदा जिले के कुंडलपुर में भगवान महावीर की जन्म जयंती के मौके पर कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुंडलपुर मंदिर कमेटी के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि इस बार भगवान महावीर जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुबह भव्य रथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद दिनभर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम चलते रहेंगे। वहीं शाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले के कई विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। कुंडलपुर महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर से लेकर महोत्सव स्थल तक आकर्षक सजावट की गई है। देश के कोने-कोने से जैन श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया है। विजय कुमार जैन ने कहा कि आज दुनिया के कई देश युद्ध में लगे हुए हैं, ऐसे समय में भगवान महावीर के अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर ही दुनिया में शांति स्थापित हो सकती है। हम सभी भगवान महावीर से पूरे विश्व में शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। बाइट:- विजय कुमार जैन, कमेटी के मंत्री1
- भोजपुरी गायक सनी गिलोरी पहुंचे गंदा काम किए पीड़िता के घर। नालंदा1
- कौने दिशा में लेके चला रे 🏡🤔😊🤗1
- नालंदा के परवलपुर प्रखंड के हसरामपुर बिघा में मत्स्यजीवियों और किसानों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के माध्यम से मछुआरों का पंजीकरण, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा, बैंकिंग और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।1
- परवलपुर प्रखंड में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन, मछुआरों के विकास की दिशा में बड़ा कदम नालंदा, 29 मार्च 2026: बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड (COFFED) द्वारा परवलपुर प्रखंड, नालंदा में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का भव्य उद्घाटन किया गया। यह केंद्र मछुआरों, किसानों और सहकारी समितियों को डिजिटल और तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री हरी सहनी ने किया। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, बीमा और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिलेगा। यह पहल डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय (स्थापना: 6 जुलाई 2021) और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय (स्थापना: 21 मई 2019) के माध्यम से मत्स्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत देशभर में हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में कॉफेड के प्रबंध निदेशक अंकितेश्वर कश्यप ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से मछुआरों को कई सुविधाएं मिलेंगी, जैसे – मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवाएं विभिन्न बीमा योजनाएं (मछुआरा बीमा, नाव बीमा, मछली बीमा आदि) आधार, पैन और बैंकिंग सेवाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन मत्स्य पालन से जुड़ा प्रशिक्षण व तकनीकी सलाह सहकारी समितियों का पंजीकरण व डिजिटलीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार केवट, मंत्री परवलपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने की। उन्होंने कहा कि यह सेंटर स्थानीय मछुआरों को डिजिटल तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा। इस अवसर पर शिवनंद प्रसाद, मदन कुमार सहनी, कॉफेड की निदेशक सुशी सिसमुन, पदाधिकारी रवि राज, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- परवलपुर प्रखंड में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन, मछुआरों के विकास की दिशा में बड़ा कदम1
- Post by VN News Bihar1
- सारे गांव से दूध मंगाके पिंडी को 💫🌺🔱🙏1