आकाशवाणी, 29/4/2026 ई0 आवास जनगणना;-2026 2027 ई0' प्रथम चरण में आपके मकान की जनगणना होगी ध्यान रहे एक मकान में कई मकान हो सकते हैं । इस बात का ध्यान रखना होगा। जनगणना अधिकारी को एक मकान में कितने मकान है वह बताना होगा जैसे एक मकान में चार परिवार रहते हैं तो चारों के हिस्से होते हैं तो एक मकान में चार मकान बनेंगे ऐसी जानकारी उपलब्ध करवाना आवश्यक है । उसके बाद सेकंड चरण में जातीय जनगणना होगी ध्यान रहे! किसी भी जनगणना में चाहे आवास का अथवा जाति का जनगणना हो उसमें आपको ओटीपी O T P अथवा कोई भी प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक अथवा अन्य दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है और ना ही ओटीपी की आवश्यकता है । आप कोई भी ओटीपी मांगे तो मत दीजिए आपके साथ धोखा हो सकता है । सावधान रहें जागरूक बने जागरूक करें, 9451509784,,
आकाशवाणी, 29/4/2026 ई0 आवास जनगणना;-2026 2027 ई0' प्रथम चरण में आपके मकान की जनगणना होगी ध्यान रहे एक मकान में कई मकान हो सकते हैं । इस बात का ध्यान रखना होगा। जनगणना अधिकारी को एक मकान में कितने मकान है वह बताना होगा जैसे एक मकान में चार परिवार रहते हैं तो चारों के हिस्से होते हैं तो एक मकान में चार मकान बनेंगे ऐसी जानकारी उपलब्ध करवाना आवश्यक है । उसके बाद सेकंड चरण में जातीय जनगणना होगी ध्यान रहे! किसी भी जनगणना में चाहे आवास का अथवा जाति का जनगणना हो उसमें आपको ओटीपी O T P अथवा कोई भी प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक अथवा अन्य दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है और ना ही ओटीपी की आवश्यकता है । आप कोई भी ओटीपी मांगे तो मत दीजिए आपके साथ धोखा हो सकता है । सावधान रहें जागरूक बने जागरूक करें, 9451509784,,
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य आज क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण मार्ग पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया, जिससे आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सूचना प्राप्त होते ही थाना महुली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए स्वयं श्रमदान करते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने का कार्य प्रारंभ किया। पुलिस कर्मियों ने विपरीत मौसम एवं कठिन परिस्थितियों के बीच पूरी मेहनत, तत्परता और समर्पण के साथ मार्ग को खाली कराया, जिससे आवागमन पुनः सुचारु हो सका। महुली पुलिस का यह कार्य केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा, सुविधा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। संदेश स्पष्ट है कि पुलिस केवल संकट में कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की हर समस्या में साथ खड़ी रहने वाली सशक्त व्यवस्था है। महुली पुलिस सेवा, सुरक्षा, सहयोग4
- संतकबीरनगर। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं यातायात प्रभारी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए। इस अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस टीम ने मेंहदावल बायपास स्थित आशीर्वाद मोड़ से लेकर HDFC बैंक मोड़ तक अतिक्रमण हटवाया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा बिना आवश्यक दस्तावेजों के चल रहे वाहनों को बंद कराया जा रहा है और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Kamalakant tiwari1
- *बोर्ड टॉपर्स के सम्मान, विद्यालय में जश्न का माहौल* संतकबीरनगर। धनघटा के क्षेत्र ठकुराडाड़ी में शुक्रवार के दिन शिक्षा और उपलब्धियों के नाम रहा, जब रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज और बिंदू देवी मेमोरियल एकेडमी में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। हाईस्कूल वर्ग में राहुल ने 93.5% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, वहीं गणित में 100 में 100 अंक लाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा फिजा (89.83%), श्रेया (89.5%), श्रेयांश (89%), वेदांत (87.83%), दिव्यांश (87.5%), अंशिका (87%), श्वेता (86.66%) सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में तृप्ति यादव ने 88.6% अंक प्राप्त कर जिले की टॉप टेन सूची में अपना स्थान हासिल किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा। इसके साथ ही निधि यादव (85%), रिया (84.8%), आकृति (82%), रम्या (82.2%), हुस्ना खान (80.6%), गायत्री (80.6%) और अन्य छात्राओं ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र प्रकाश मौर्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।” उन्होंने विशेष रूप से तृप्ति यादव की उपलब्धि की सराहना की और अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल राम केवल यादव, प्रिंसिपल गौरव कुमार मौर्य, मैनेजिंग डायरेक्टर नृपेंद्र मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में गर्व, खुशी और प्रेरणा का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- गोरखपुर गगहा थाना अंतर्गत, हाटा बाजार के ताल में, धड़ल्ले से हो रही, अवैध मिट्टी खनन। प्रशासन बेखबर, या फिर, मौन? भू माफियों द्वारा, मिट्टी बेच, कर रहें मोटा कमाई,1
- फिल्म पंडिताइन की लव स्टोरी पर ब्राह्मण समुदाय का फूटा गुस्सा, फिल्म के विरुद्ध लगाए नारे डायरेक्टर को गिरफ्तार करने की मांग। कार्यवाही करने के लिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।1
- ये क्या! ड्रेसिंग रूम में सुट्टा मारने की इजाजत कब से मिल गई? खुले आम स्मोकिंग करते नजर आए रियान पराग, वीडियो ने लगाई आग राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार विवादों में घिरी हुई है. पहले टीम के कोचिंग स्टाफ ने मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और अब कप्तान रियान पराग ने हद कर दी. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान टीम ड्रेसिंग रूम में उनको वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया. इस घटना का वीडियो जो दूसरी पारी के 16वें ओवर में रिकॉर्ड हुआ, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. न्यू PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में मंगलवार (28 अप्रैल) को खेले गए मैच के दौरान जो हुआ उसपर बीसीसीआई कड़ा एक्शन ले सकता है. जो भी रियान पराग ने किया वो नियमों का उल्लंघन है जिसमें आईपीएल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आचार संहिता के कानून 2.2 के तहत खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला बनता है. मैच रेफरी आधिकारिक चेतावनी दे सकते हैं, खिलाड़ी की मैच फीस का कुछ हिस्सा काट सकते हैं या फिर सस्पेंशन भी लगा सकते हैं.1
- संत कबीर नगर।जनपद में चकबंदी लेखपालों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने 28 अप्रैल 2026 को चकबंदी कार्यालय पर तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी और हंगामे के बीच कर्मचारियों ने साफ ऐलान कर दिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन लगातार जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष पंकज यादव ने प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि लेखपालों का लगातार शोषण किया जा रहा है और उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि अब कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। मंत्री अरविंद उपाध्याय ने भी अधिकारियों पर मनमानी और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संरक्षक धनंजय चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनादि कुमार, उपाध्यक्ष इंदेश यादव, मृत्युंजय दुबे, शैलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, संगठन मंत्री गौरव पाण्डेय, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार और मीडिया प्रभारी नरेंद्र नारायण समेत बड़ी संख्या में लेखपाल इस आंदोलन में डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की मुलाकात जिलाधिकारी आलोक कुमार से हुई। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, ठोस समाधान चाहिए। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1