मध्यप्रदेश में पढ़ना है, तो छलांग लगानी पड़ेगी! कांग्रेस विधायक महेश परमार का शिवराज सिंह से सवाल तराना विधानसभा से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाते हुए विदिशा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मुद्दा उठाया है। महेश परमार का कहना है कि विदिशा, जो शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है, वहाँ आठवीं के बाद पढ़ाई के लिए जाने वाले बच्चों को बेतवा नदी के चेक डैम पर कई जगह छलांग लगाकर रास्ता पार करना पड़ता है। उनका आरोप है कि करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए बच्चों के सामने या तो लगभग बारह किलोमीटर का लंबा रास्ता अपनाने की मजबूरी है, या फिर जोखिम भरा चेक डैम पार करना पड़ता है। महेश परमार ने सवाल किया है कि जब विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, तो फिर बच्चों को सुरक्षित पुल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएँ क्यों नहीं मिल पा रही हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस मामले में जवाब देने की मांग की है और कहा है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि, इस मामले में संबंधित विभाग या केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस खबर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

- बड़ी संख्या में आज लोग पूछे कलेक्टर कार्यालय इंदौर मध्य प्रदेश1
- Indore: होटल डेथ मिस्ट्री | पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच जारी | Indore News1
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र दुधाना में हुआ पौधारोपण शासन के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत उपस्वास्थ्य केंद्र दुधाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच राकेश जायसवाल ने उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सुश्री दिव्या परमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी की सहभागिता से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच राकेश जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।1
- महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इंदौर का विकास का स्वर्णिम अध्याय 2022 से 2026 A B रोड इंदौर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव मैं आज एक होटल में प्रेस वार्ता कर अपने कार्यकालके की जानकारी दी और बताया कि हमारे नेतृत्व में पिछले 4 वर्षों के दौरान इंदौर नगर निगम में विकास सुशासन और जैन भागीदारी का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है जिसने इंदौर को केवल देश का सबसे स्वच्छ शहर ही नहीं बल्कि सतत एवं स्मार्ट गहरी विकास का राष्ट्रीय मॉडल भी बनाया है इस अवधि में और आधोसरचना.पेयजल सीवरेज सड़क.पर्यावरण शिक्षा स्वास्थ्य डिजिटल गवर्नेंस वित्तीय प्रबंधन खेल सामाजिक सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए है गए हैं जिनका लाभ आज लाखों नागरिकों को मिल रहा है प्रेस वार्ता में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल वर्तमान की आवश्यकताओं के पूर्ति नहीं बल्कि आने वाले कई दशकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भविष्य के इंदौर की मजबूत ने तैयार करना है इसी सोच के साथ विकास पर्यावरण संरक्षण आधुनिक तकनीक वित्तीय नवाचार और नागरिक सहभागिता को समान प्राथमिकता दी गई है1
- इंदौर मंगलवार जनसुनवाई को लेकर इंदौर कमिश्नर द्वारा बड़ी शांतिपूर्वक पीड़ितों की परेशानियां सुनी गई और उनके जल्द से जल्द निराकरण करवाने का आदेश दिया गया इंदौर प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन कमिश्नर कार्यालय में किया जाता है जहां हर तरह की परेशानी माननीय इंदौर कमिश्नर संतोष सिंह जी द्वारा सुनी जाती है और हर परेशानियों का निराकरण किया जाता है2
- दतिया चुनाव नतीजों पर कांग्रेस का बड़ा हमला! अमन बजाज ने बीजेपी को दी खुली चुनौती दतिया जनादेश पर कांग्रेस का हमला दतिया में आए चुनावी नतीजों को लेकर इंदौर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अमन बजाज ने कहा कि दतिया की जनता ने अपने जनादेश से सत्ता को स्पष्ट संदेश दिया है। मीडिया से चर्चा करते हुए अमन बजाज ने कहा कि मां पीतांबरा की नगरी दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाते हुए यह संदेश दिया है कि "सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।" उन्होंने इस जनादेश का श्रेय दतिया की जनता के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व एवं रणनीति को दिया। अमन बजाज ने आरोप लगाया कि यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों, युवाओं से जुड़े मुद्दों और हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के खिलाफ जनता की नाराज़गी को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम वर्ष 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी का संकेत है। फिलहाल दतिया के चुनावी नतीजों को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है और विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। #khabaraapkiawaaz #breakingnews #indorenews #इंदौर #खबरआपकीआवाज़ #delhi #मध्यप्रदेश #mpnews #ब्रेकिंगन्यूज1
- मेरा विषय नहीं है: संजय नगाइच वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष1
- कलेक्टर कार्यालय इंदौर मध्य प्रदेश आज लोगों बड़ी संख्या में अपनी समस्या लेकर कलेक्टर साहब के पास पहुंचे1
- 4 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले महापौर- 25 साल आगे का इंदौर बना रहे हैं देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शहर में हुए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों के कारण कई स्थानों पर सड़कें खोदी गईं और नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन यह परेशानियां शहर के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम केवल आज की जरूरतों पर नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर इंदौर का विकास कर रहा है। महापौर ने शहर में किए गए विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। बाइट – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर1