Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारा क्षेत्र में मौसम का अचानक बदलाव, तेज आंधी-तूफान शुरू बारा क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह 11:30 के आसपास मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज आंधी-तूफान के साथ धूल भरी हवाएं चलने लगीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ और टीनशेड हिलने लगे, वहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
Rohit Sharma
बारा क्षेत्र में मौसम का अचानक बदलाव, तेज आंधी-तूफान शुरू बारा क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह 11:30 के आसपास मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज आंधी-तूफान के साथ धूल भरी हवाएं चलने लगीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ और टीनशेड हिलने लगे, वहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारा क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह 11:30 के आसपास मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज आंधी-तूफान के साथ धूल भरी हवाएं चलने लगीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ और टीनशेड हिलने लगे, वहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।1
- बरदहा गांव के दुधनाथ भारतीया के घर मे शुक्रवार को तीन बजे भोर में अनियंत्रित डमफर घर में घुसा दो बाईक और शौचालय बाथरूम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया किसी प्रकार कोई अप्रिय घटना नही हुई हैं दुधनाथ द्वारा करछना थाना में तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है । फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- मेघावी छात्रों का हुआ सम्मान NSK इंटर कॉलेज शंकरगढ़ का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित मनीष सुसारी1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- प्रयागराज शॉट सर्किट से पाइप के गोदाम में लगी आग देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू गोदाम में रखा सामान जलकर हुआ राख कोरांव के चमनगंज इलाके का मामला1
- मेजा, प्रयागराज।मेजा थाना क्षेत्र में पंचायत निधि से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम बसहरा निवासी शिवम सिंह पुत्र अरविंद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में जिला पंचायत सदस्य दशरथ लाल सोनकर पर मारपीट, रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को वह निर्माण कार्य की देखरेख के लिए मौके पर गया था। आरोप है कि वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर ने कथित रूप से एक लाख रुपये की मांग की और भुगतान न होने तक काम रुकवाने की बात कही। तहरीर में आरोप है कि विरोध करने पर दशरथ सोनकर ने अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद राजू कुमार सोनकर, धीरज समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह जान बचाकर घर भागा, लेकिन आरोपियों ने घर पर पहुंचकर उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की, जिसमें उसके भाई को सिर में चोट आई तथा बुजुर्ग परिजन को भी गिरा दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान जान से मारने और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। वहीं, मामले में डॉ. रागिनी सोनकर की ओर से सोशल मीडिया पर अलग पक्ष सामने आया है। उन्होंने बयान में कहा है कि जिला पंचायत सदस्य द्वारा सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग का विरोध किया जा रहा था, जिस पर ठेकेदार पक्ष द्वारा उन पर हमला किया गया। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मामले में मेजा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के धनुहा गांव में 70 वर्षीय हजारीलाल भारतीय की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। सुबह जब वह रोज की तरह नहीं उठे तो बेटे गंगा भारतीय ने मौके पर पहुंचकर देखा कि उनका शव खून से सनी चारपाई पर पड़ा था। सीने, चेहरे और आंख पर लोहे की वस्तु से वार के निशान मिले हैं। सूचना पर डायल 112, नैनी पुलिस, एसीपी करछना और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक ठेके पर चौकीदारी का काम करता था।4