Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल गुरुवार की शाम पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।
Ramesh Kumar
नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल गुरुवार की शाम पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद के मंडल कारा काको में हत्या के एक मामले में बंद बसंती देवी ने सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका सामान्य प्रसव कराया गया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। बसंती देवी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्कील गांव की निवासी हैं और पिछले आठ माह से जेल में बंद हैं। जेल में रहने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकीय जांच में उनके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक।देखभाल सुनिश्चित की। प्रसव पीड़ा होने पर जेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नाहिद शिरीन ने बताया कि डिलीवरी सामान्य रही और जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत उन्हें 48 घंटे तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बसंती देवी को नवजात बच्ची के साथ पुनः जेल भेजा जाएगा। नियमानुसार, जमानत मिलने तक बच्ची मां के साथ जेल में ही रहेगी। यह घटना कठिन परिस्थितियों में भी जीवन की नई उम्मीद की मिसाल बन गई है।1
- हुलास गंज मखदुमपुर पर पर एक निजी स्कूल के पास खड़ी बाइक को चोरो ने किया गायब। घटना को लेकर स्थानीय थाना में दर्ज़ कराया गया एफ आई आर1
- नगरनौसा रामघाट में एक बिजली पोल लेकर झगड़ा उनका कहना था कि इस बिजली पोल से हम तार लगाने नहीं देंगे यह पाल मेरा जमीन में है ऐसी बात लेकर झगड़ा शुरू होगा और जिनके जमीन में पल था वह भी पक्षी पार्टी को मारपीट करने लगे और बिजली कर्मचारियों के साथ बदतमीजी भी किया आज शाम 5:00 का घटना है चांदी थाना ग्राम रामपुर बानपुर का घटना है4
- गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।1
- पटना पालीगंज प्रखंड के इमामगंज थाना क्षेत्र मुंगीला गांव मे हथियार लेकद दहशत फैलाने के नियत से गांव में घूम रहा पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापमारी करते हथियार को बरामद किया1
- गौरीगंज से शाहपुर रोड हादसा अपाचे से हुआ टक्कर दो लोगों की मौत1
- जहानाबाद में ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आयोजित एक दिवसीय हड़ताल के दौरान मजदूरों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। शहर के विभिन्न हिस्सों से जुटे मजदूरों ने संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे कानून लागू कर रही है, जिन्हें मजदूर विरोधी माना जा रहा है। उनका आरोप था कि इन नीतियों से श्रमिक वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनकी आजीविका संकट में है। उन्होंने कहा कि पहले लागू रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर उसकी जगह नई योजना लागू की गई है, जो मजदूरों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है। शिव शंकर प्रसाद ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आम श्रमिक का जीवन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि ये कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। साथ ही रोजगार गारंटी योजना को प्रभावी रूप से पुनः लागू करने की मांग की गई, ताकि ग्रामीण और शहरी गरीबों को नियमित रोजगार मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई, जिससे खेती की लागत कम हो और किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इसके अलावा ठेका पर कार्य कर रहे आशा, आंगनबाड़ी सेविका और रसोइया कर्मियों को स्थायी करने, उचित वेतन देने और सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। हड़ताल के माध्यम से श्रमिकों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- पटना पालीगंज में भाकपा माले के द्वारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया1
- अरवल। देशव्यापी भारत बंद का असर बुधवार को अरवल जिले में भी देखने को मिला। विभिन्न संगठनों और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजारों में आंशिक रूप से दुकानें बंद रहीं और यातायात भी प्रभावित हुआ। भाकपा (माले) के नेता जितेंद्र कुमार ने कहा कि भारत बंद आम जनता, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर-विरोधी और जनविरोधी हैं, जिनके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।1