logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।

3 hrs ago
user_Uma Shanker singh
Uma Shanker singh
रिपोर्टर Gaya, Bihar•
3 hrs ago

गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।

More news from Bihar and nearby areas
  • गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
    1
    गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    3 hrs ago
  • एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    5
    एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश
कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही।
एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुइया विघा गांव में सिचाई पइन की वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के पिन्टू कुमार, शंकर शर्मा, अनिल कुमार, अशोक चौधरी, अशोक मांझी, अमृत मांझी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी याददाश्त में कभी भी इस पइन की नियमित उड़ाही नहीं हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन बाद में गांव की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। पइन की उड़ाही नहीं होने से कई गांवों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं पइन में जमे पानी और गाद के कारण नाली का पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। महादलित टोला भुइया विघा में सड़क और पइन-नाला निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई वर्ष पहले बना पुल भी अब जर्जर हालत में है। रात के अंधेरे में उस पर चलना खतरनाक हो गया है और गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या नए निर्माण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भुइया विघा के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उनकी समस्याएं सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएंगी और वास्तविक विकास कब पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शीघ्र पइन की उड़ाही कराई जाए, नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जर्जर पुल की मरम्मत कराकर गांव को राहत दी जाए।
    1
    गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुइया विघा गांव में सिचाई पइन की वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के पिन्टू कुमार, शंकर शर्मा, अनिल कुमार, अशोक चौधरी, अशोक मांझी, अमृत मांझी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी याददाश्त में कभी भी इस पइन की नियमित उड़ाही नहीं हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन बाद में गांव की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। पइन की उड़ाही नहीं होने से कई गांवों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
वहीं पइन में जमे पानी और गाद के कारण नाली का पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। महादलित टोला भुइया विघा में सड़क और पइन-नाला निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई वर्ष पहले बना पुल भी अब जर्जर हालत में है। रात के अंधेरे में उस पर चलना खतरनाक हो गया है और गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या नए निर्माण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
भुइया विघा के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उनकी समस्याएं सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएंगी और वास्तविक विकास कब पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शीघ्र पइन की उड़ाही कराई जाए, नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जर्जर पुल की मरम्मत कराकर गांव को राहत दी जाए।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल गुरुवार की शाम पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।
    1
    नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल
गुरुवार की शाम  पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • बुधवार के शाम आठ बजे के आसपास मुरगांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।
    1
    बुधवार के शाम आठ बजे के आसपास मुरगांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Sahodar Mandal
    1
    Post by Sahodar Mandal
    user_Sahodar Mandal
    Sahodar Mandal
    बाराचट्टी, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • जहानाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की सामूहिक अपील की।
    1
    जहानाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की सामूहिक अपील की।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • गयाजी जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी मिथलेश सिंह, पिता अनिरुद्ध सिंह, को गिरफ्तार किया है। उसे थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि मिथलेश सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
    1
    गयाजी जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी मिथलेश सिंह, पिता अनिरुद्ध सिंह, को गिरफ्तार किया है। उसे थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया।
थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि मिथलेश सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.