logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : महाशिवरात्रि को लेकर नगर थाना परिषद में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी जहानाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की सामूहिक अपील की।

4 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
4 hrs ago

जहानाबाद : महाशिवरात्रि को लेकर नगर थाना परिषद में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी जहानाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की सामूहिक अपील की।

More news from बिहार and nearby areas
  • शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
    1
    शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण
शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए  गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना पालीगंज में भाकपा माले के द्वारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया
    1
    पटना पालीगंज में भाकपा माले के द्वारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • हुलास गंज मखदुमपुर पर पर एक निजी स्कूल के पास खड़ी बाइक को चोरो ने किया गायब। घटना को लेकर स्थानीय थाना में दर्ज़ कराया गया एफ आई आर
    1
    हुलास गंज मखदुमपुर पर पर एक निजी स्कूल के पास खड़ी बाइक को चोरो ने किया गायब। घटना को लेकर स्थानीय थाना में दर्ज़ कराया गया एफ आई आर
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • कोई माई का लाल भारत को बेच नहीं सकता-रिजिजू, मोदीजी गाजा भी जाएं ओवैसी की मांग,विपक्ष को बजट समझाने की निर्मल कोशिश, राहुल कांग्रेस 100% हार देखने जा रही है- अनुराग, राहुल का सरकार पर टैरिफवार और नड्डा जी ने शुरू किया आपरेशन मलेरिया.... देखिए देश दुनिया की छ: बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    कोई माई का लाल भारत को बेच नहीं सकता-रिजिजू, मोदीजी गाजा भी जाएं ओवैसी की मांग,विपक्ष को बजट समझाने की निर्मल कोशिश, राहुल कांग्रेस 100% हार देखने जा रही है- अनुराग, राहुल का सरकार पर टैरिफवार और नड्डा जी ने शुरू किया आपरेशन मलेरिया.... देखिए देश दुनिया की छ: बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Bihta, Patna•
    2 hrs ago
  • नगरनौसा रामघाट में एक बिजली पोल लेकर झगड़ा उनका कहना था कि इस बिजली पोल से हम तार लगाने नहीं देंगे यह पाल मेरा जमीन में है ऐसी बात लेकर झगड़ा शुरू होगा और जिनके जमीन में पल था वह भी पक्षी पार्टी को मारपीट करने लगे और बिजली कर्मचारियों के साथ बदतमीजी भी किया आज शाम 5:00 का घटना है चांदी थाना ग्राम रामपुर बानपुर का घटना है
    4
    नगरनौसा रामघाट में एक बिजली पोल लेकर झगड़ा  उनका कहना था कि  इस बिजली पोल से हम तार लगाने नहीं देंगे यह पाल मेरा जमीन में है ऐसी बात लेकर झगड़ा शुरू होगा और जिनके जमीन में पल था वह भी पक्षी पार्टी को मारपीट करने लगे और बिजली कर्मचारियों के साथ बदतमीजी भी किया आज शाम 5:00 का घटना है चांदी थाना ग्राम रामपुर बानपुर का घटना है
    user_चंदन कुमार रिपोर्टिंग नगरनौसा (नालंदा)
    चंदन कुमार रिपोर्टिंग नगरनौसा (नालंदा)
    Astrologer Bihar•
    2 hrs ago
  • एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    5
    एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश
कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही।
एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • जहानाबाद में ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आयोजित एक दिवसीय हड़ताल के दौरान मजदूरों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। शहर के विभिन्न हिस्सों से जुटे मजदूरों ने संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे कानून लागू कर रही है, जिन्हें मजदूर विरोधी माना जा रहा है। उनका आरोप था कि इन नीतियों से श्रमिक वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनकी आजीविका संकट में है। उन्होंने कहा कि पहले लागू रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर उसकी जगह नई योजना लागू की गई है, जो मजदूरों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है। शिव शंकर प्रसाद ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आम श्रमिक का जीवन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि ये कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। साथ ही रोजगार गारंटी योजना को प्रभावी रूप से पुनः लागू करने की मांग की गई, ताकि ग्रामीण और शहरी गरीबों को नियमित रोजगार मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई, जिससे खेती की लागत कम हो और किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इसके अलावा ठेका पर कार्य कर रहे आशा, आंगनबाड़ी सेविका और रसोइया कर्मियों को स्थायी करने, उचित वेतन देने और सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। हड़ताल के माध्यम से श्रमिकों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    जहानाबाद में ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आयोजित एक दिवसीय हड़ताल के दौरान मजदूरों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। शहर के विभिन्न हिस्सों से जुटे मजदूरों ने संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे कानून लागू कर रही है, जिन्हें मजदूर विरोधी माना जा रहा है। उनका आरोप था कि इन नीतियों से श्रमिक वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनकी आजीविका संकट में है। उन्होंने कहा कि पहले लागू रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर उसकी जगह नई योजना लागू की गई है, जो मजदूरों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है। शिव शंकर प्रसाद ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आम श्रमिक का जीवन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि ये कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। साथ ही रोजगार गारंटी योजना को प्रभावी रूप से पुनः लागू करने की मांग की गई, ताकि ग्रामीण और शहरी गरीबों को नियमित रोजगार मिल सके।
प्रदर्शनकारियों ने किसानों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई, जिससे खेती की लागत कम हो और किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इसके अलावा ठेका पर कार्य कर रहे आशा, आंगनबाड़ी सेविका और रसोइया कर्मियों को स्थायी करने, उचित वेतन देने और सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। हड़ताल के माध्यम से श्रमिकों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • गौरीगंज से शाहपुर रोड हादसा अपाचे से हुआ टक्कर दो लोगों की मौत
    1
    गौरीगंज से शाहपुर रोड हादसा अपाचे से हुआ टक्कर दो लोगों की मौत
    user_Shrikant Tiwari
    Shrikant Tiwari
    बेन, नालंदा, बिहार•
    10 hrs ago
  • अरवल। देशव्यापी भारत बंद का असर बुधवार को अरवल जिले में भी देखने को मिला। विभिन्न संगठनों और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजारों में आंशिक रूप से दुकानें बंद रहीं और यातायात भी प्रभावित हुआ। भाकपा (माले) के नेता जितेंद्र कुमार ने कहा कि भारत बंद आम जनता, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर-विरोधी और जनविरोधी हैं, जिनके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    1
    अरवल। देशव्यापी भारत बंद का असर बुधवार को अरवल जिले में भी देखने को मिला। विभिन्न संगठनों और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजारों में आंशिक रूप से दुकानें बंद रहीं और यातायात भी प्रभावित हुआ।
भाकपा (माले) के नेता जितेंद्र कुमार ने कहा कि भारत बंद आम जनता, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर-विरोधी और जनविरोधी हैं, जिनके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    user_Satveer Singh
    Satveer Singh
    Journalist अरवल, अरवल, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.