शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
- नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल गुरुवार की शाम पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।1
- जहानाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की सामूहिक अपील की।1
- बुधवार के शाम आठ बजे के आसपास मुरगांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।1
- एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।5
- लाला भैया के पुत्र कमलेश भैया जिंदाबाद श्रीकांत कट्टा राजा राज किया है मैं कमलैन भैया के साथ राज करूंगा1
- Post by बनवारी गुर्जर4
- गया जी के टनकुप्पा CO का वीडियो वायरल, कार्यालय में समय सीमा पर उठे सवाल1
- शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।1