logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_नौलेश कुमार
नौलेश कुमार
कोंच, गया, बिहार•
2 hrs ago
9fa552c2-44e7-4e0b-b246-01a35c98cf2d

बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के

afc821fc-781e-4723-8067-d419f662d522

रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की

97357831-916e-4a28-b524-f84ccfbf3a06

पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना

af13c4f2-c182-4750-ac6f-7e4bd3efb3ee

चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का

त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    5
    एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश
कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही।
एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल गुरुवार की शाम पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।
    1
    नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल
गुरुवार की शाम  पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    55 min ago
  • गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
    1
    गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    1 hr ago
  • हसपुरा औरंगाबाद,दिव्यांगजनो के बीच प्रशिक्षण दिया गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद,दिव्यांगजनो के बीच प्रशिक्षण दिया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुइया विघा गांव में सिचाई पइन की वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के पिन्टू कुमार, शंकर शर्मा, अनिल कुमार, अशोक चौधरी, अशोक मांझी, अमृत मांझी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी याददाश्त में कभी भी इस पइन की नियमित उड़ाही नहीं हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन बाद में गांव की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। पइन की उड़ाही नहीं होने से कई गांवों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं पइन में जमे पानी और गाद के कारण नाली का पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। महादलित टोला भुइया विघा में सड़क और पइन-नाला निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई वर्ष पहले बना पुल भी अब जर्जर हालत में है। रात के अंधेरे में उस पर चलना खतरनाक हो गया है और गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या नए निर्माण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भुइया विघा के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उनकी समस्याएं सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएंगी और वास्तविक विकास कब पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शीघ्र पइन की उड़ाही कराई जाए, नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जर्जर पुल की मरम्मत कराकर गांव को राहत दी जाए।
    1
    गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुइया विघा गांव में सिचाई पइन की वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के पिन्टू कुमार, शंकर शर्मा, अनिल कुमार, अशोक चौधरी, अशोक मांझी, अमृत मांझी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी याददाश्त में कभी भी इस पइन की नियमित उड़ाही नहीं हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन बाद में गांव की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। पइन की उड़ाही नहीं होने से कई गांवों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
वहीं पइन में जमे पानी और गाद के कारण नाली का पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। महादलित टोला भुइया विघा में सड़क और पइन-नाला निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई वर्ष पहले बना पुल भी अब जर्जर हालत में है। रात के अंधेरे में उस पर चलना खतरनाक हो गया है और गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या नए निर्माण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
भुइया विघा के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उनकी समस्याएं सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएंगी और वास्तविक विकास कब पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शीघ्र पइन की उड़ाही कराई जाए, नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जर्जर पुल की मरम्मत कराकर गांव को राहत दी जाए।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • जहानाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की सामूहिक अपील की।
    1
    जहानाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जुलूस मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसडीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शहर में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की सामूहिक अपील की।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • दाउदनगर (मौलाबाग) अवस्थित पान तांती समाज के बहुप्रतिष्ठित संवेदक, मिसा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व श्री हनुमान मंदिर, दाउदनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुनीलाल जी दिनांक 11 फरवरी 2026 को सायंकाल में परलोक सिधार गए। निधन की खबर सुनते ही श्री हनुमान मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश प्रसाद (सीएमडी, विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स), गोपाल प्रसाद, पप्पू गुप्ता, राजाराम जी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। नगर के शिक्षाविद श्री नंदकिशोर यादव (सीएमडी,ज्ञान गंगा ग्रुप ऑफ स्कूल्स), नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री नारायण प्रसाद तांती एवं श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्री केदारनाथ सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद श्री नंदकिशोर चौधरी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरेंद्र सिंह, समाजसेवी ममतेश कुमार आदि पहुंचकर श्री मुनीलाल जी की मृत्यु पे गहरी संवेदना प्रकट किए। दिनांक 12 फरवरी 2026 को सोन नद के किनारे श्री मुनीलाल जी का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि इनके बड़े पुत्र अशोक कुमार ने दी। इस दौरान काफी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। लोगों ने एक स्वर से कहा कि श्री हनुमान मंदिर दाउदनगर के निर्माण में अहम भूमिका रही। और अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने मंदिर के चहुमुखी विकास कार्यों को अंजाम दिया। जिसे दाउदनगर वासी वर्षों तक याद रखेंगे।
    1
    दाउदनगर (मौलाबाग) अवस्थित पान तांती समाज के बहुप्रतिष्ठित संवेदक, मिसा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व श्री हनुमान मंदिर, दाउदनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुनीलाल जी दिनांक 11 फरवरी 2026 को सायंकाल में परलोक सिधार गए। निधन की खबर सुनते ही श्री हनुमान मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश प्रसाद (सीएमडी, विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स), गोपाल प्रसाद, पप्पू गुप्ता, राजाराम जी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। नगर के शिक्षाविद श्री नंदकिशोर यादव (सीएमडी,ज्ञान गंगा ग्रुप ऑफ स्कूल्स), नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री नारायण प्रसाद तांती एवं श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्री केदारनाथ सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद श्री नंदकिशोर चौधरी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरेंद्र सिंह, समाजसेवी ममतेश कुमार आदि पहुंचकर श्री मुनीलाल जी की मृत्यु पे गहरी संवेदना प्रकट किए।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को सोन नद के किनारे श्री मुनीलाल जी का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि इनके बड़े पुत्र अशोक कुमार ने दी। इस दौरान काफी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। लोगों ने एक स्वर से कहा कि श्री हनुमान मंदिर दाउदनगर के निर्माण में अहम भूमिका रही। और अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने मंदिर के चहुमुखी विकास कार्यों को अंजाम दिया। जिसे दाउदनगर वासी वर्षों तक याद रखेंगे।
    user_Atul Kushwaha (पत्रकार)
    Atul Kushwaha (पत्रकार)
    Journalist Daudnagar, Aurangabad•
    7 hrs ago
  • शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
    1
    शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण
शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए  गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.