दाउदनगर (मौलाबाग) अवस्थित पान तांती समाज के बहुप्रतिष्ठित संवेदक, मिसा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व श्री हनुमान मंदिर, दाउदनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुनीलाल जी दिनांक 11 फरवरी 2026 को सायंकाल में परलोक सिधार गए। निधन की खबर सुनते ही श्री हनुमान मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश प्रसाद (सीएमडी, विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स), गोपाल प्रसाद, पप्पू गुप्ता, राजाराम जी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। नगर के शिक्षाविद श्री नंदकिशोर यादव (सीएमडी,ज्ञान गंगा ग्रुप ऑफ स्कूल्स), नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री नारायण प्रसाद तांती एवं श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्री केदारनाथ सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद श्री नंदकिशोर चौधरी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरेंद्र सिंह, समाजसेवी ममतेश कुमार आदि पहुंचकर श्री मुनीलाल जी की मृत्यु पे गहरी संवेदना प्रकट किए। दिनांक 12 फरवरी 2026 को सोन नद के किनारे श्री मुनीलाल जी का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि इनके बड़े पुत्र अशोक कुमार ने दी। इस दौरान काफी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। लोगों ने एक स्वर से कहा कि श्री हनुमान मंदिर दाउदनगर के निर्माण में अहम भूमिका रही। और अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने मंदिर के चहुमुखी विकास कार्यों को अंजाम दिया। जिसे दाउदनगर वासी वर्षों तक याद रखेंगे।

- रोहतास जिले के खुरमाबाद गैंगरेप कांड में आखिरकार छह वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद न्याय की जीत हुई है, जहाँ सासाराम के माननीय न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास और प्रत्येक पर पचास–पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाकर एक कड़ा और ऐतिहासिक संदेश दिया है; यह जघन्य घटना 18 फरवरी 2020 की है, जब अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुशवाहा समाज की बेटी घर में शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए बाहर गई थी, इसी दौरान दरिंदों ने उसे जबरन उठाकर पिकअप वाहन में सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी; पीड़िता के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और गरीबी के कारण शुरुआत में थाना स्तर पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही थी, बल्कि पीड़ित परिवार को अपमानित कर भगा दिया गया, लेकिन जैसे ही इस अमानवीय घटना की जानकारी मौर्य शक्ति संगठन को मिली, संगठन ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न सिर्फ एफआईआर दर्ज कराई बल्कि दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार आंदोलन किया , जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा आईपीसी के तहत दोष सिद्ध होने पर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।4
- सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुवाड़ा में गुरुवार को 04 बजे तक सेवानिवृत्ति स्नातक शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम किया अध्यक्षता बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने किया।जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर ने किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामपति सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षक शिव कुमार प्रसाद बीते 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गए। जिनका विदाई सह सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित विद्यालय परिवार मुख्य अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा के प्रति काफी जागरूक शिक्षक थे, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनका व्यवहार बहुत ही उत्तम था।तथा शिव कुमार जी मृदुल एवं हंसमुख एवं धनी व्यक्तित्व के स्वामी हैं।जिनके सेवानिवृत होने से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में काफी मायूसी भी देखी गई। साथ ही संबोधित करते हुए दावथ के बीईओ आनंद किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होने पर उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी गई तालीम हमेशा ही याद रहेगा।मौके पर जिला से आए रामनाथ राम, कपिलमुनि राम, नौशाद आलम, एमडीएम प्रभारी शमशुल, बिनोद शर्मा, रामपति सिंह, शशि कुमार, सोना कुमारी, पूर्व एचएम रामजी प्रसाद, रितेश रंजन के साथ ही कई अन्य शिक्षक एवं अभिभावक शामिल थे।1
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- अरवल। देशव्यापी भारत बंद का असर बुधवार को अरवल जिले में भी देखने को मिला। विभिन्न संगठनों और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजारों में आंशिक रूप से दुकानें बंद रहीं और यातायात भी प्रभावित हुआ। भाकपा (माले) के नेता जितेंद्र कुमार ने कहा कि भारत बंद आम जनता, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर-विरोधी और जनविरोधी हैं, जिनके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।1
- रोहतास/ सासाराम रोहतास जिला के रौजा रोड सासाराम के डॉक्टर सचिन की चर्चित हॉस्पिटल हैंडस क्लिक बना अब मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, आपको जाते चले कि पहले से काफी चर्चा में रहने वाला यह क्लीनिक अब और भी सुविधाओं एवं उपकरणों से होगा लेस जिसमें डॉ सचिन के अलावे भी कोई और डॉक्टर डॉक्टर ज्योति,डॉक्टर मनीष, डॉ श्वेता राजेश इत्यादि और भी कई डॉक्टर समय देंगे जिसमें आप स्थानीय लोगों को इलाज के लिए पटना, वाराणसी जाने का जरूरत नहीं पड़ेगी एवं खर्च भी कम होंगे1
- Post by Vikrant कुमार1
- सूर्यपूरा पुलिस ने गुरुवार को 05बजे ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 06 लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों का मोबाइल गायब होने के बाद उनके द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभिन्न टेक्निकल विधि से जांचोप्रांत कुल 06मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों में कुसुमहरा निवासी रमेश कुमार,भड़कुरिया कला निवासी अक्षय कुमार, नारायणपुर निवासी जुली कुमारी, बारुण टोला के सोनू कुमार, बारुण गांव निवासी योगेश कुमार और वहीं के अंकित कुमार को थाना परिसर में बुलाकर सभी का मोबाईल लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।1
- अरवल। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में आध्यात्मिक संदेश से जुड़े पंपलेट का वितरण किया गया। इस पंपलेट के माध्यम से शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए लोगों को आत्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। जारी संदेश में बताया गया है कि परमात्मा एक निराकार ज्योति स्वरूप हैं, जो समय-समय पर मानव कल्याण के लिए ज्ञान प्रदान करते हैं। शिवरात्रि को परमात्मा शिव के अवतरण दिवस के रूप में स्मरण किया जाता है, जब उन्होंने मानव आत्माओं को विकारों से मुक्त होकर पवित्र और श्रेष्ठ जीवन जीने की राह दिखाई। पंपलेट में लोगों से प्रश्न किया गया है कि क्या वे अपने मन की शक्ति को पहचानते हैं, क्या वे स्वस्थ और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तथा क्या वे ईश्वर से सच्चा संबंध जोड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही राजयोग मेडिटेशन को जीवन में शांति, स्थिरता और सुख प्राप्त करने का माध्यम बताया गया है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से लोगों को राजयोग ध्यान सीखने और आध्यात्मिक जीवन अपनाने की अपील की गई है। संस्थान द्वारा संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- सब जेले से भागल हाऊ @singer_prem_chandan_official @only_loharan_jee #trending🔥 #Newbhojpurisong2025 #Bhojpurireels2025 #reelsvideo #reels viral instagood instgramreels short chandan1