सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुवाड़ा में गुरुवार को 04 बजे तक सेवानिवृत्ति स्नातक शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम किया अध्यक्षता बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने किया।जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर ने किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामपति सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षक शिव कुमार प्रसाद बीते 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गए। जिनका विदाई सह सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित विद्यालय परिवार मुख्य अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा के प्रति काफी जागरूक शिक्षक थे, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनका व्यवहार बहुत ही उत्तम था।तथा शिव कुमार जी मृदुल एवं हंसमुख एवं धनी व्यक्तित्व के स्वामी हैं।जिनके सेवानिवृत होने से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में काफी मायूसी भी देखी गई। साथ ही संबोधित करते हुए दावथ के बीईओ आनंद किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होने पर उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी गई तालीम हमेशा ही याद रहेगा।मौके पर जिला से आए रामनाथ राम, कपिलमुनि राम, नौशाद आलम, एमडीएम प्रभारी शमशुल, बिनोद शर्मा, रामपति सिंह, शशि कुमार, सोना कुमारी, पूर्व एचएम रामजी प्रसाद, रितेश रंजन के साथ ही कई अन्य शिक्षक एवं अभिभावक शामिल थे।
सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुवाड़ा में गुरुवार को 04 बजे तक सेवानिवृत्ति स्नातक शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम किया अध्यक्षता बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने किया।जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर ने किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामपति सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षक शिव कुमार प्रसाद बीते 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गए। जिनका विदाई सह सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित विद्यालय परिवार मुख्य अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा के प्रति काफी जागरूक शिक्षक थे, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनका व्यवहार बहुत ही उत्तम था।तथा शिव कुमार जी मृदुल एवं हंसमुख एवं धनी व्यक्तित्व के स्वामी हैं।जिनके सेवानिवृत होने से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में काफी मायूसी भी देखी गई। साथ ही संबोधित करते हुए दावथ के बीईओ आनंद किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होने पर उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी गई तालीम हमेशा ही याद रहेगा।मौके पर जिला से आए रामनाथ राम, कपिलमुनि राम, नौशाद आलम, एमडीएम प्रभारी शमशुल, बिनोद शर्मा, रामपति सिंह, शशि कुमार, सोना कुमारी, पूर्व एचएम रामजी प्रसाद, रितेश रंजन के साथ ही कई अन्य शिक्षक एवं अभिभावक शामिल थे।
- रोहतास जिले के खुरमाबाद गैंगरेप कांड में आखिरकार छह वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद न्याय की जीत हुई है, जहाँ सासाराम के माननीय न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास और प्रत्येक पर पचास–पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाकर एक कड़ा और ऐतिहासिक संदेश दिया है; यह जघन्य घटना 18 फरवरी 2020 की है, जब अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुशवाहा समाज की बेटी घर में शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए बाहर गई थी, इसी दौरान दरिंदों ने उसे जबरन उठाकर पिकअप वाहन में सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी; पीड़िता के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और गरीबी के कारण शुरुआत में थाना स्तर पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही थी, बल्कि पीड़ित परिवार को अपमानित कर भगा दिया गया, लेकिन जैसे ही इस अमानवीय घटना की जानकारी मौर्य शक्ति संगठन को मिली, संगठन ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न सिर्फ एफआईआर दर्ज कराई बल्कि दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार आंदोलन किया , जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा आईपीसी के तहत दोष सिद्ध होने पर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।4
- #नोट्रे #डेम हाई स्कूल में भव्य #वार्षिक खेल महोत्सव हुआ संपन्न #आरा, भोजपुर BIHAR NEWS 24 नोट्रे डेम हाई स्कूल में भव्य वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न भोजपुर के पहले CISCE विद्यालय ने रचा नया इतिहास, खेल क्षेत्र के तीन प्रमुख व्यक्तित्व सम्मानित आरा, 12 फ़रवरी 2026: नोट्रे डेम हाई स्कूल, आरा में गुरुवार को वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। पूरे दिन विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और अनुशासन से सराबोर रहा। यह आयोजन इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि नोट्रे डेम हाई स्कूल भोजपुर जिले का पहला CISCE से संबद्ध विद्यालय है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षा देने की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक डॉ. कामिल लुकाज़ बैट, अध्यक्ष श्री रण विजय बहादुर सिंह, निदेशक श्री अजीत कुमार सिंह, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता कुमारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले तीन व्यक्तित्व सम्मानित विद्यालय प्रबंधन द्वारा भोजपुर जिले में खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन प्रमुख व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया— श्री मुकेश कुमार – सचिव, भोजपुर वेटलिफ्टिंग संघ श्री नीरज कुमार सिंह – सचिव, भोजपुर तीरंदाजी संघ डॉ. एम.डी. सैफ – सचिव, भोजपुर शतरंज संघ इन सभी को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर खेल जगत में उनके सतत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों ने कहा कि इनके मार्गदर्शन से जिले के सैकड़ों खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं। खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक – निदेशक अजीत कुमार सिंह निदेशक श्री अजीत कुमार सिंह ने कहा, “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की पाठशाला हैं। इससे अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व देकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर रहा है।” आत्मविश्वास का माध्यम है खेल – उप-प्रधानाचार्या अनीता कुमारी उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता कुमारी ने कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान देते हैं। खेल उन्हें साहसी, आत्मनिर्भर और सकारात्मक बनाते हैं।” CIS अंतरराष्ट्रीय प्रत्यायन व विस्तार की योजना मुख्य संरक्षक डॉ. कामिल लुकाज़ बैट ने घोषणा की कि विद्यालय अगले तीन वर्षों में CIS अंतरराष्ट्रीय प्रत्यायन प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रहा है। साथ ही दो से तीन वर्षों में नई शाखाओं के विस्तार की योजना बनाई जा रही है, ताकि भोजपुर के अधिक से अधिक बच्चों को वैश्विक स्तर की ICSE शिक्षा मिल सके। रोमांचक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां खेल महोत्सव में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर व 300 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, तीरंदाजी, भाला फेंक, रिले रेस, क्विज रेस, चम्मच दौड़, रस्साकशी सहित अनेक स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। अभिभावकों के लिए भी विशेष खेल रखे गए, जिससे माहौल और जीवंत हो उठा। अतिथियों की प्रतिक्रिया डॉ. एस.एन. रूंगटा ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही सशक्त राष्ट्र बनता है। डॉ. के.एन. सिन्हा ने इसे चरित्र निर्माण का सशक्त मंच बताया। श्री कमलेश सिंह ने विद्यालय को बिहार का आदर्श संस्थान बताया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि खेल और शिक्षा के माध्यम से भोजपुर को राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाएगी। समाचार स्रोत: मीडिया एवं संचार प्रकोष्ठ नोट्रे डेम हाई स्कूल, आरा1
- हसपुरा, औरंगाबाद, हसपुरा बड़ी खेल मैदान पर योगाभ्यास का शिविर लगाया गया1
- दाउदनगर (मौलाबाग) अवस्थित पान तांती समाज के बहुप्रतिष्ठित संवेदक, मिसा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व श्री हनुमान मंदिर, दाउदनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुनीलाल जी दिनांक 11 फरवरी 2026 को सायंकाल में परलोक सिधार गए। निधन की खबर सुनते ही श्री हनुमान मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश प्रसाद (सीएमडी, विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स), गोपाल प्रसाद, पप्पू गुप्ता, राजाराम जी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। नगर के शिक्षाविद श्री नंदकिशोर यादव (सीएमडी,ज्ञान गंगा ग्रुप ऑफ स्कूल्स), नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री नारायण प्रसाद तांती एवं श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्री केदारनाथ सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद श्री नंदकिशोर चौधरी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरेंद्र सिंह, समाजसेवी ममतेश कुमार आदि पहुंचकर श्री मुनीलाल जी की मृत्यु पे गहरी संवेदना प्रकट किए। दिनांक 12 फरवरी 2026 को सोन नद के किनारे श्री मुनीलाल जी का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि इनके बड़े पुत्र अशोक कुमार ने दी। इस दौरान काफी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। लोगों ने एक स्वर से कहा कि श्री हनुमान मंदिर दाउदनगर के निर्माण में अहम भूमिका रही। और अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने मंदिर के चहुमुखी विकास कार्यों को अंजाम दिया। जिसे दाउदनगर वासी वर्षों तक याद रखेंगे।1
- #BharatJantantra #ViralVideo #trendingnowreels #RohtasNews1
- रोहतास/ सासाराम रोहतास जिला के रौजा रोड सासाराम के डॉक्टर सचिन की चर्चित हॉस्पिटल हैंडस क्लिक बना अब मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, आपको जाते चले कि पहले से काफी चर्चा में रहने वाला यह क्लीनिक अब और भी सुविधाओं एवं उपकरणों से होगा लेस जिसमें डॉ सचिन के अलावे भी कोई और डॉक्टर डॉक्टर ज्योति,डॉक्टर मनीष, डॉ श्वेता राजेश इत्यादि और भी कई डॉक्टर समय देंगे जिसमें आप स्थानीय लोगों को इलाज के लिए पटना, वाराणसी जाने का जरूरत नहीं पड़ेगी एवं खर्च भी कम होंगे1
- शाहपुर में भाजपा नेता स्वo विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा Bihar news 24 :---शाहपुर। शाहपुर विस क्षेत्र स्थित हरिनारायण इंटर प्लस टू खेल मैदान शाहपुर में गुरुवार को विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान स्व विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्व विशेश्वर ओझा के साथ स्व कमल किशोर मिश्र को भी श्रद्धा सुमन अर्पित की गया। तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पूण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ फोर्ड अस्पताल पटना के सुप्रसिद्ध डा सुशांत पाठक, डा विश्वामित्र पांडेय, डा विकास कुमार सिंह, शान्ति मेमोरियल ब्लड बैंक,साईं लायन्स नेत्रालय सहित अन्य शिविर में स्वास्थ्य जांच तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। सुदूरवर्ती इलाके से जूटे गरीब ,असहाय,महिला ,पुरुष, विकलांगों को कम्बल व अंगवस्त्र वितरण भी किया गया।इस दौरान दिवंगत भाजपा नेता स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर उनके अधूरे सपनो के संकल्प के साथ आगे बढाने का काम करेगें, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा,संदेश विधायक राधाचरण साह, बक्सर विधायक आनंद मिश्र,बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी, डुमरांव विधायक राहुल सिंह प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, विकास रंजन ओझा,ने भी अपना अपना बिचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता शाहपुर बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया बिदुर राम, तथा संचालन उद्घोषक विकी तिवारी तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि डा राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। श्रद्धांजलि सभा में शालिग्राम दूबे,ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, सुमन राय, विधायक प्रत्याशी कौशल बिद्यार्थी,पूर्व चेयरमैन विजय सिंह,भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, जदयू नेता लालबहादुर महतो,भरत तिवारी उर्फ बिरजू, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता डा कुमार जीतेन्द्र, पूर्व सीओ सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर पांडेय,जिला परिषद पुनम कुशवाहा,रविन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, छोटू शास्त्री,भृगुनाथ तिवारी,संजय ओझा, सहित बडी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे। भोजपुरी के जाने माने कलकारो ने अपने फन से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र बूके मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्व विशेश्वर ओझा के नाम पर याद के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।2
- पत्रकार सुशील कुमार शर्मा पुर्व सांसद एंव पुर्व विधायक प्रत्याशी से निवेदन पेश कर रहे है। भारत सरकार एंव राज्य सरकार के अधिकारी सुने राज्य बिहार से जिला बक्सर का सिंगर अभिषेक तहलका जी आपलोग का करतूत प्रत्येक जनता जनार्दन तक पहुँच जाना चाहिए आपलोग शेयर किजिए नमस्कार1
- 40 साल बाद बना रहा था स्कूल जिला औरंगाबाद के प्रखंड ओबरा पंचायत महुऑव ग्राम बिशनपुरा में School निर्माण मेंबड़ा त्रुटि पाया गया ठेकेदार सतेंद्र सिंह व मुंशी सुरेंद्र यादव की कार्यशैली पर गंभीर आरोप #AurangabadBihar #ObraBlock #BishunpurVillage #SchoolConstruction #QualityIssue #RightToEducation #BacchonKiSuraksha #ShikshaKaAdhikar #NirmanMeGhotala #PublicFundMisuse #GraminAawaz #CorruptionFreeIndia #InfrastructureFailure #ChildSafety #EducationMatters #GramPanchayat #Accountability #Transparency #BiharDevelopment #JanAndolan1