logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्वनाथ मंदिर में दिखी आस्था की अनोखी तस्वीर !भोलेनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ! #BharatJantantra #ViralVideo #trendingnowreels #RohtasNews

12 hrs ago
user_Satish Kumar
Satish Kumar
करगहर, रोहतास, बिहार•
12 hrs ago

विश्वनाथ मंदिर में दिखी आस्था की अनोखी तस्वीर !भोलेनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ! #BharatJantantra #ViralVideo #trendingnowreels #RohtasNews

More news from बिहार and nearby areas
  • #BharatJantantra #ViralVideo #trendingnowreels #RohtasNews
    1
    #BharatJantantra #ViralVideo  #trendingnowreels #RohtasNews
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    करगहर, रोहतास, बिहार•
    12 hrs ago
  • सासाराम में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे एफएमआरएआई के आह्वान पर सेल्स प्रमोशन कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। केंद्र सरकार के चार श्रम कानूनों के विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना आयोजित किया गया। बिहार सासाराम इकाई (BSSRU) के अध्यक्ष कॉ. विक्रांत सिन्हा ने कहा कि 29 श्रम अधिनियमों को निरस्त करने से कर्मचारियों के अधिकार कमजोर हुए हैं। मुख्य मांगों में चारों लेबर कोड वापस लेने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए स्पष्ट नियम बनाने, सरकारी अस्पतालों में प्रवेश पर लगी रोक हटाने और डिजिटल ट्रैकिंग बंद करने की मांग शामिल रही। सभा में कई सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    सासाराम में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे एफएमआरएआई के आह्वान पर सेल्स प्रमोशन कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। केंद्र सरकार के चार श्रम कानूनों के विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना आयोजित किया गया। बिहार सासाराम इकाई (BSSRU) के अध्यक्ष कॉ. विक्रांत सिन्हा ने कहा कि 29 श्रम अधिनियमों को निरस्त करने से कर्मचारियों के अधिकार कमजोर हुए हैं। मुख्य मांगों में चारों लेबर कोड वापस लेने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए स्पष्ट नियम बनाने, सरकारी अस्पतालों में प्रवेश पर लगी रोक हटाने और डिजिटल ट्रैकिंग बंद करने की मांग शामिल रही। सभा में कई सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    6 hrs ago
  • आज विधानसभा सदन में जल संसाधन विभाग के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद में सरकार के पक्ष में अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि चेनारी विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग से संबंधित सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु नई जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत की जाएं। जनपद रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट
    1
    आज विधानसभा सदन में जल संसाधन विभाग के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद में सरकार के पक्ष में अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि चेनारी विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग से संबंधित सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु नई जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत की जाएं। 
जनपद रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Vaishnavi bhakt vinu
    1
    Post by Vaishnavi bhakt vinu
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher Sasaram, Rohtas•
    9 hrs ago
  • रोहतास/ सासाराम रोहतास जिला के रौजा रोड सासाराम के डॉक्टर सचिन की चर्चित हॉस्पिटल हैंडस क्लिक बना अब मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, आपको जाते चले कि पहले से काफी चर्चा में रहने वाला यह क्लीनिक अब और भी सुविधाओं एवं उपकरणों से होगा लेस जिसमें डॉ सचिन के अलावे भी कोई और डॉक्टर डॉक्टर ज्योति,डॉक्टर मनीष, डॉ श्वेता राजेश इत्यादि और भी कई डॉक्टर समय देंगे जिसमें आप स्थानीय लोगों को इलाज के लिए पटना, वाराणसी जाने का जरूरत नहीं पड़ेगी एवं खर्च भी कम होंगे
    1
    रोहतास/ सासाराम 
रोहतास जिला के रौजा रोड सासाराम के डॉक्टर सचिन की चर्चित हॉस्पिटल हैंडस क्लिक बना अब मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, आपको जाते चले कि पहले से काफी चर्चा में रहने वाला यह क्लीनिक अब और भी सुविधाओं एवं उपकरणों से होगा लेस जिसमें डॉ सचिन के अलावे भी कोई और डॉक्टर डॉक्टर ज्योति,डॉक्टर मनीष, डॉ श्वेता राजेश इत्यादि और भी कई डॉक्टर समय देंगे जिसमें आप स्थानीय लोगों को इलाज के लिए पटना, वाराणसी जाने का जरूरत नहीं पड़ेगी एवं खर्च भी कम होंगे
    user_जितेंद्र कुमार तिवारी
    जितेंद्र कुमार तिवारी
    पत्रकार सासाराम, रोहतास, बिहार•
    15 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुवाड़ा में गुरुवार को 04 बजे तक सेवानिवृत्ति स्नातक शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम किया अध्यक्षता बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने किया।जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर ने किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामपति सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षक शिव कुमार प्रसाद बीते 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गए। जिनका विदाई सह सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित विद्यालय परिवार मुख्य अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा के प्रति काफी जागरूक शिक्षक थे, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनका व्यवहार बहुत ही उत्तम था।तथा शिव कुमार जी मृदुल एवं हंसमुख एवं धनी व्यक्तित्व के स्वामी हैं।जिनके सेवानिवृत होने से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में काफी मायूसी भी देखी गई। साथ ही संबोधित करते हुए दावथ के बीईओ आनंद किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होने पर उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी गई तालीम हमेशा ही याद रहेगा।मौके पर जिला से आए रामनाथ राम, कपिलमुनि राम, नौशाद आलम, एमडीएम प्रभारी शमशुल, बिनोद शर्मा, रामपति सिंह, शशि कुमार, सोना कुमारी, पूर्व एचएम रामजी प्रसाद, रितेश रंजन के साथ ही कई अन्य शिक्षक एवं अभिभावक शामिल थे।
    1
    सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुवाड़ा में गुरुवार को 04 बजे तक सेवानिवृत्ति स्नातक शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का विदाई सह  सम्मान समारोह एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम किया अध्यक्षता बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने किया।जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर ने किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामपति सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षक शिव कुमार प्रसाद बीते 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गए। जिनका विदाई सह सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित विद्यालय परिवार मुख्य अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा के प्रति काफी जागरूक शिक्षक थे, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनका व्यवहार बहुत ही उत्तम था।तथा शिव कुमार जी मृदुल एवं हंसमुख एवं धनी व्यक्तित्व के स्वामी हैं।जिनके सेवानिवृत होने से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में काफी मायूसी भी देखी गई। साथ ही संबोधित करते हुए दावथ के बीईओ आनंद किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होने पर उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी गई तालीम हमेशा ही याद रहेगा।मौके पर जिला से आए रामनाथ राम, कपिलमुनि राम, नौशाद आलम, एमडीएम प्रभारी शमशुल, बिनोद शर्मा, रामपति सिंह, शशि  कुमार, सोना कुमारी, पूर्व एचएम रामजी प्रसाद, रितेश रंजन के साथ ही कई अन्य शिक्षक एवं अभिभावक शामिल थे।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं सेवा फेडरेशन के आह्वान पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। जिला सचिव कुसुम कुमारी ने बताया कि अगस्त 2025 से आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय लंबित है। सरकार और विभागीय अधिकारियों से लगातार गुहार लगाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन यदि लंबित मानदेय का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।
    4
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं सेवा फेडरेशन के आह्वान पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।
जिला सचिव कुसुम कुमारी ने बताया कि अगस्त 2025 से आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय लंबित है। सरकार और विभागीय अधिकारियों से लगातार गुहार लगाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन यदि लंबित मानदेय का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • सूर्यपूरा पुलिस ने गुरुवार को 05बजे ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 06 लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों का मोबाइल गायब होने के बाद उनके द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभिन्न टेक्निकल विधि से जांचोप्रांत कुल 06मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों में कुसुमहरा निवासी रमेश कुमार,भड़कुरिया कला निवासी अक्षय कुमार, नारायणपुर निवासी जुली कुमारी, बारुण टोला के सोनू कुमार, बारुण गांव निवासी योगेश कुमार और वहीं के अंकित कुमार को थाना परिसर में बुलाकर सभी का मोबाईल लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
    1
    सूर्यपूरा पुलिस ने गुरुवार को 05बजे ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 06 लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों का मोबाइल गायब होने के बाद उनके द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभिन्न टेक्निकल विधि से जांचोप्रांत कुल 06मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों में कुसुमहरा निवासी रमेश कुमार,भड़कुरिया कला निवासी अक्षय कुमार, नारायणपुर निवासी जुली कुमारी, बारुण टोला के सोनू कुमार, बारुण गांव निवासी योगेश कुमार और वहीं के अंकित कुमार को थाना परिसर में बुलाकर सभी का मोबाईल लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.