Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यपूरा पुलिस ने गुरुवार को 05बजे ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 06 लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों का मोबाइल गायब होने के बाद उनके द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभिन्न टेक्निकल विधि से जांचोप्रांत कुल 06मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों में कुसुमहरा निवासी रमेश कुमार,भड़कुरिया कला निवासी अक्षय कुमार, नारायणपुर निवासी जुली कुमारी, बारुण टोला के सोनू कुमार, बारुण गांव निवासी योगेश कुमार और वहीं के अंकित कुमार को थाना परिसर में बुलाकर सभी का मोबाईल लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
Anjali Kumari
सूर्यपूरा पुलिस ने गुरुवार को 05बजे ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 06 लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों का मोबाइल गायब होने के बाद उनके द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभिन्न टेक्निकल विधि से जांचोप्रांत कुल 06मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों में कुसुमहरा निवासी रमेश कुमार,भड़कुरिया कला निवासी अक्षय कुमार, नारायणपुर निवासी जुली कुमारी, बारुण टोला के सोनू कुमार, बारुण गांव निवासी योगेश कुमार और वहीं के अंकित कुमार को थाना परिसर में बुलाकर सभी का मोबाईल लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
More news from बिहार and nearby areas
- सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुवाड़ा में गुरुवार को 04 बजे तक सेवानिवृत्ति स्नातक शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम किया अध्यक्षता बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने किया।जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर ने किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामपति सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षक शिव कुमार प्रसाद बीते 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गए। जिनका विदाई सह सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित विद्यालय परिवार मुख्य अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा के प्रति काफी जागरूक शिक्षक थे, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनका व्यवहार बहुत ही उत्तम था।तथा शिव कुमार जी मृदुल एवं हंसमुख एवं धनी व्यक्तित्व के स्वामी हैं।जिनके सेवानिवृत होने से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में काफी मायूसी भी देखी गई। साथ ही संबोधित करते हुए दावथ के बीईओ आनंद किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होने पर उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी गई तालीम हमेशा ही याद रहेगा।मौके पर जिला से आए रामनाथ राम, कपिलमुनि राम, नौशाद आलम, एमडीएम प्रभारी शमशुल, बिनोद शर्मा, रामपति सिंह, शशि कुमार, सोना कुमारी, पूर्व एचएम रामजी प्रसाद, रितेश रंजन के साथ ही कई अन्य शिक्षक एवं अभिभावक शामिल थे।1
- केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं सेवा फेडरेशन के आह्वान पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। जिला सचिव कुसुम कुमारी ने बताया कि अगस्त 2025 से आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय लंबित है। सरकार और विभागीय अधिकारियों से लगातार गुहार लगाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन यदि लंबित मानदेय का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।4
- Post by Vikas Kumar kushvaha1
- शाहपुर में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा पाठक जी विष्णु :--शाहपुर। शाहपुर विस क्षेत्र स्थित हरिनारायण इंटर प्लस टू खेल मैदान शाहपुर में गुरुवार को विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान स्व विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्व विशेश्वर ओझा के साथ स्व कमल किशोर मिश्र को भी श्रद्धा सुमन अर्पित की गया। तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पूण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ फोर्ड अस्पताल पटना के सुप्रसिद्ध डा सुशांत पाठक, डा विश्वामित्र पांडेय, डा विकास कुमार सिंह, शान्ति मेमोरियल ब्लड बैंक,साईं लायन्स नेत्रालय सहित अन्य शिविर में स्वास्थ्य जांच तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। सुदूरवर्ती इलाके से जूटे गरीब ,असहाय,महिला ,पुरुष, विकलांगों को कम्बल व अंगवस्त्र वितरण भी किया गया।इस दौरान दिवंगत भाजपा नेता स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर उनके अधूरे सपनो के संकल्प के साथ आगे बढाने का काम करेगें, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा,संदेश विधायक राधाचरण साह, बक्सर विधायक आनंद मिश्र,बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी, डुमरांव विधायक राहुल सिंह प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, विकास रंजन ओझा,ने भी अपना अपना बिचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता शाहपुर बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया बिदुर राम, तथा संचालन उद्घोषक विकी तिवारी तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि डा राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। श्रद्धांजलि सभा में शालिग्राम दूबे,ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, सुमन राय, विधायक प्रत्याशी कौशल बिद्यार्थी,पूर्व चेयरमैन विजय सिंह,भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, जदयू नेता लालबहादुर महतो,भरत तिवारी उर्फ बिरजू, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता डा कुमार जीतेन्द्र, पूर्व सीओ सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर पांडेय,जिला परिषद पुनम कुशवाहा,रविन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, छोटू शास्त्री,भृगुनाथ तिवारी,संजय ओझा, सहित बडी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे। भोजपुरी के जाने माने कलकारो ने अपने फन से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र बूके मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्व विशेश्वर ओझा के नाम पर याद के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।1
- सासाराम में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे एफएमआरएआई के आह्वान पर सेल्स प्रमोशन कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। केंद्र सरकार के चार श्रम कानूनों के विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना आयोजित किया गया। बिहार सासाराम इकाई (BSSRU) के अध्यक्ष कॉ. विक्रांत सिन्हा ने कहा कि 29 श्रम अधिनियमों को निरस्त करने से कर्मचारियों के अधिकार कमजोर हुए हैं। मुख्य मांगों में चारों लेबर कोड वापस लेने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए स्पष्ट नियम बनाने, सरकारी अस्पतालों में प्रवेश पर लगी रोक हटाने और डिजिटल ट्रैकिंग बंद करने की मांग शामिल रही। सभा में कई सदस्य उपस्थित रहे।1
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- हसपुरा औरंगाबाद,दिव्यांगजनो के बीच प्रशिक्षण दिया गया1
- सूर्यपूरा पुलिस ने गुरुवार को 05बजे ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 06 लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों का मोबाइल गायब होने के बाद उनके द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभिन्न टेक्निकल विधि से जांचोप्रांत कुल 06मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों में कुसुमहरा निवासी रमेश कुमार,भड़कुरिया कला निवासी अक्षय कुमार, नारायणपुर निवासी जुली कुमारी, बारुण टोला के सोनू कुमार, बारुण गांव निवासी योगेश कुमार और वहीं के अंकित कुमार को थाना परिसर में बुलाकर सभी का मोबाईल लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।1