गैंगरेप के दोषियों को मिला आजीवन कारावास रोहतास जिले के खुरमाबाद गैंगरेप कांड में आखिरकार छह वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद न्याय की जीत हुई है, जहाँ सासाराम के माननीय न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास और प्रत्येक पर पचास–पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाकर एक कड़ा और ऐतिहासिक संदेश दिया है; यह जघन्य घटना 18 फरवरी 2020 की है, जब अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुशवाहा समाज की बेटी घर में शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए बाहर गई थी, इसी दौरान दरिंदों ने उसे जबरन उठाकर पिकअप वाहन में सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी; पीड़िता के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और गरीबी के कारण शुरुआत में थाना स्तर पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही थी, बल्कि पीड़ित परिवार को अपमानित कर भगा दिया गया, लेकिन जैसे ही इस अमानवीय घटना की जानकारी मौर्य शक्ति संगठन को मिली, संगठन ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न सिर्फ एफआईआर दर्ज कराई बल्कि दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार आंदोलन किया , जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा आईपीसी के तहत दोष सिद्ध होने पर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
गैंगरेप के दोषियों को मिला आजीवन कारावास रोहतास जिले के खुरमाबाद गैंगरेप कांड में आखिरकार छह वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद न्याय की जीत हुई है, जहाँ सासाराम के माननीय न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास और प्रत्येक पर पचास–पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाकर एक कड़ा और
ऐतिहासिक संदेश दिया है; यह जघन्य घटना 18 फरवरी 2020 की है, जब अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुशवाहा समाज की बेटी घर में शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए बाहर गई थी, इसी दौरान दरिंदों ने उसे जबरन उठाकर पिकअप वाहन में सामूहिक दुष्कर्म किया
और जान से मारने की धमकी दी; पीड़िता के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और गरीबी के कारण शुरुआत में थाना स्तर पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही थी, बल्कि पीड़ित परिवार को अपमानित कर भगा दिया गया, लेकिन जैसे ही इस अमानवीय घटना की
जानकारी मौर्य शक्ति संगठन को मिली, संगठन ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न सिर्फ एफआईआर दर्ज कराई बल्कि दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार आंदोलन किया , जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा आईपीसी के तहत दोष सिद्ध होने पर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
- सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुवाड़ा में गुरुवार को 04 बजे तक सेवानिवृत्ति स्नातक शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह एवं अतिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम किया अध्यक्षता बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने किया।जबकि संचालन विद्यालय के शिक्षक कमल किशोर ने किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामपति सिंह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षक शिव कुमार प्रसाद बीते 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गए। जिनका विदाई सह सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित विद्यालय परिवार मुख्य अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक शिवकुमार प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा के प्रति काफी जागरूक शिक्षक थे, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनका व्यवहार बहुत ही उत्तम था।तथा शिव कुमार जी मृदुल एवं हंसमुख एवं धनी व्यक्तित्व के स्वामी हैं।जिनके सेवानिवृत होने से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में काफी मायूसी भी देखी गई। साथ ही संबोधित करते हुए दावथ के बीईओ आनंद किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होने पर उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को दी गई तालीम हमेशा ही याद रहेगा।मौके पर जिला से आए रामनाथ राम, कपिलमुनि राम, नौशाद आलम, एमडीएम प्रभारी शमशुल, बिनोद शर्मा, रामपति सिंह, शशि कुमार, सोना कुमारी, पूर्व एचएम रामजी प्रसाद, रितेश रंजन के साथ ही कई अन्य शिक्षक एवं अभिभावक शामिल थे।1
- केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं सेवा फेडरेशन के आह्वान पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। जिला सचिव कुसुम कुमारी ने बताया कि अगस्त 2025 से आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय लंबित है। सरकार और विभागीय अधिकारियों से लगातार गुहार लगाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन यदि लंबित मानदेय का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।4
- Post by Vikas Kumar kushvaha1
- दाउदनगर (मौलाबाग) अवस्थित पान तांती समाज के बहुप्रतिष्ठित संवेदक, मिसा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व श्री हनुमान मंदिर, दाउदनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुनीलाल जी दिनांक 11 फरवरी 2026 को सायंकाल में परलोक सिधार गए। निधन की खबर सुनते ही श्री हनुमान मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश प्रसाद (सीएमडी, विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स), गोपाल प्रसाद, पप्पू गुप्ता, राजाराम जी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। नगर के शिक्षाविद श्री नंदकिशोर यादव (सीएमडी,ज्ञान गंगा ग्रुप ऑफ स्कूल्स), नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री नारायण प्रसाद तांती एवं श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्री केदारनाथ सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद श्री नंदकिशोर चौधरी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरेंद्र सिंह, समाजसेवी ममतेश कुमार आदि पहुंचकर श्री मुनीलाल जी की मृत्यु पे गहरी संवेदना प्रकट किए। दिनांक 12 फरवरी 2026 को सोन नद के किनारे श्री मुनीलाल जी का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि इनके बड़े पुत्र अशोक कुमार ने दी। इस दौरान काफी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। लोगों ने एक स्वर से कहा कि श्री हनुमान मंदिर दाउदनगर के निर्माण में अहम भूमिका रही। और अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने मंदिर के चहुमुखी विकास कार्यों को अंजाम दिया। जिसे दाउदनगर वासी वर्षों तक याद रखेंगे।1
- 40 साल बाद बना रहा था स्कूल जिला औरंगाबाद के प्रखंड ओबरा पंचायत महुऑव ग्राम बिशनपुरा में School निर्माण मेंबड़ा त्रुटि पाया गया ठेकेदार सतेंद्र सिंह व मुंशी सुरेंद्र यादव की कार्यशैली पर गंभीर आरोप #AurangabadBihar #ObraBlock #BishunpurVillage #SchoolConstruction #QualityIssue #RightToEducation #BacchonKiSuraksha #ShikshaKaAdhikar #NirmanMeGhotala #PublicFundMisuse #GraminAawaz #CorruptionFreeIndia #InfrastructureFailure #ChildSafety #EducationMatters #GramPanchayat #Accountability #Transparency #BiharDevelopment #JanAndolan1
- शाहपुर में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा पाठक जी विष्णु :--शाहपुर। शाहपुर विस क्षेत्र स्थित हरिनारायण इंटर प्लस टू खेल मैदान शाहपुर में गुरुवार को विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान स्व विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्व विशेश्वर ओझा के साथ स्व कमल किशोर मिश्र को भी श्रद्धा सुमन अर्पित की गया। तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पूण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ फोर्ड अस्पताल पटना के सुप्रसिद्ध डा सुशांत पाठक, डा विश्वामित्र पांडेय, डा विकास कुमार सिंह, शान्ति मेमोरियल ब्लड बैंक,साईं लायन्स नेत्रालय सहित अन्य शिविर में स्वास्थ्य जांच तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। सुदूरवर्ती इलाके से जूटे गरीब ,असहाय,महिला ,पुरुष, विकलांगों को कम्बल व अंगवस्त्र वितरण भी किया गया।इस दौरान दिवंगत भाजपा नेता स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर उनके अधूरे सपनो के संकल्प के साथ आगे बढाने का काम करेगें, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा,संदेश विधायक राधाचरण साह, बक्सर विधायक आनंद मिश्र,बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी, डुमरांव विधायक राहुल सिंह प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, विकास रंजन ओझा,ने भी अपना अपना बिचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता शाहपुर बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया बिदुर राम, तथा संचालन उद्घोषक विकी तिवारी तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि डा राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। श्रद्धांजलि सभा में शालिग्राम दूबे,ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, सुमन राय, विधायक प्रत्याशी कौशल बिद्यार्थी,पूर्व चेयरमैन विजय सिंह,भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, जदयू नेता लालबहादुर महतो,भरत तिवारी उर्फ बिरजू, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता डा कुमार जीतेन्द्र, पूर्व सीओ सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर पांडेय,जिला परिषद पुनम कुशवाहा,रविन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, छोटू शास्त्री,भृगुनाथ तिवारी,संजय ओझा, सहित बडी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे। भोजपुरी के जाने माने कलकारो ने अपने फन से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र बूके मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्व विशेश्वर ओझा के नाम पर याद के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।1
- सासाराम में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे एफएमआरएआई के आह्वान पर सेल्स प्रमोशन कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। केंद्र सरकार के चार श्रम कानूनों के विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना आयोजित किया गया। बिहार सासाराम इकाई (BSSRU) के अध्यक्ष कॉ. विक्रांत सिन्हा ने कहा कि 29 श्रम अधिनियमों को निरस्त करने से कर्मचारियों के अधिकार कमजोर हुए हैं। मुख्य मांगों में चारों लेबर कोड वापस लेने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए स्पष्ट नियम बनाने, सरकारी अस्पतालों में प्रवेश पर लगी रोक हटाने और डिजिटल ट्रैकिंग बंद करने की मांग शामिल रही। सभा में कई सदस्य उपस्थित रहे।1
- सूर्यपूरा पुलिस ने गुरुवार को 05बजे ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 06 लोगों का खोया हुआ मोबाइल लौटाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों का मोबाइल गायब होने के बाद उनके द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विभिन्न टेक्निकल विधि से जांचोप्रांत कुल 06मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों में कुसुमहरा निवासी रमेश कुमार,भड़कुरिया कला निवासी अक्षय कुमार, नारायणपुर निवासी जुली कुमारी, बारुण टोला के सोनू कुमार, बारुण गांव निवासी योगेश कुमार और वहीं के अंकित कुमार को थाना परिसर में बुलाकर सभी का मोबाईल लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।1