Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुआ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार आरोपी चल रहा था फरार गयाजी जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी मिथलेश सिंह, पिता अनिरुद्ध सिंह, को गिरफ्तार किया है। उसे थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि मिथलेश सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
Prem Kr. Mishra
गुरुआ पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार आरोपी चल रहा था फरार गयाजी जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी मिथलेश सिंह, पिता अनिरुद्ध सिंह, को गिरफ्तार किया है। उसे थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि मिथलेश सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sahodar Mandal1
- शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन ,डीएम एवं एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 फरवरी 2026 को वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गुरुवार के दिन 2 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने वाणावर पहाड़ी, मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जगह-जगह दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थल चिन्हित किए गए। मन्दिर के रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल जमाव दूर करने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर, सीढ़ियों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनाधिकृत दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और कतारबद्ध जलाभिषेक व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सके।1
- तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को लगभग 2 बजे उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान विभिन्न कोल परियोजनाएँ एवं कंपनियाँ निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने ब्रांड एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रदर्शन/प्रचार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाएगा, जिसमें सभी सहभागियों से सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया श्री माहेश्वरी प्रसाद, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री मन्नू कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सहित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।1
- हसपुरा औरंगाबाद,दिव्यांगजनो के बीच प्रशिक्षण दिया गया1
- दाउदनगर (मौलाबाग) अवस्थित पान तांती समाज के बहुप्रतिष्ठित संवेदक, मिसा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व श्री हनुमान मंदिर, दाउदनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुनीलाल जी दिनांक 11 फरवरी 2026 को सायंकाल में परलोक सिधार गए। निधन की खबर सुनते ही श्री हनुमान मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश प्रसाद (सीएमडी, विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स), गोपाल प्रसाद, पप्पू गुप्ता, राजाराम जी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। नगर के शिक्षाविद श्री नंदकिशोर यादव (सीएमडी,ज्ञान गंगा ग्रुप ऑफ स्कूल्स), नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री नारायण प्रसाद तांती एवं श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद श्री केदारनाथ सिंह, श्री दिनेश कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद श्री नंदकिशोर चौधरी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरेंद्र सिंह, समाजसेवी ममतेश कुमार आदि पहुंचकर श्री मुनीलाल जी की मृत्यु पे गहरी संवेदना प्रकट किए। दिनांक 12 फरवरी 2026 को सोन नद के किनारे श्री मुनीलाल जी का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि इनके बड़े पुत्र अशोक कुमार ने दी। इस दौरान काफी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। लोगों ने एक स्वर से कहा कि श्री हनुमान मंदिर दाउदनगर के निर्माण में अहम भूमिका रही। और अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने मंदिर के चहुमुखी विकास कार्यों को अंजाम दिया। जिसे दाउदनगर वासी वर्षों तक याद रखेंगे।1
- बुधवार के शाम आठ बजे के आसपास मुरगांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अंचलाधिकारी अतहर जमील ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब फार्मर आईडी जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमाबंदी चल रही है लेकिन अभी लाभ नहीं मिल रहा, उनके लिए भी फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। किसान अपना आधार कार्ड और जमीन के कागजात लेकर अंचल कार्यालय, पंचायत सरकार भवन या अपने क्षेत्र के कृषि सलाहकार से संपर्क कर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। सभी केंद्रों पर इसकी प्रक्रिया जारी है।1
- Post by Sahodar Mandal1
- हसपुरा, औरंगाबाद, हसपुरा बड़ी खेल मैदान पर योगाभ्यास का शिविर लगाया गया1