Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुआ प्रखंड में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अंचलाधिकारी अतहर जमील ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब फार्मर आईडी जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमाबंदी चल रही है लेकिन अभी लाभ नहीं मिल रहा, उनके लिए भी फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। किसान अपना आधार कार्ड और जमीन के कागजात लेकर अंचल कार्यालय, पंचायत सरकार भवन या अपने क्षेत्र के कृषि सलाहकार से संपर्क कर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। सभी केंद्रों पर इसकी प्रक्रिया जारी है।
Prem Kr. Mishra
गुरुआ प्रखंड में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अंचलाधिकारी अतहर जमील ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब फार्मर आईडी जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमाबंदी चल रही है लेकिन अभी लाभ नहीं मिल रहा, उनके लिए भी फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। किसान अपना आधार कार्ड और जमीन के कागजात लेकर अंचल कार्यालय, पंचायत सरकार भवन या अपने क्षेत्र के कृषि सलाहकार से संपर्क कर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। सभी केंद्रों पर इसकी प्रक्रिया जारी है।
More news from बिहार and nearby areas
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुइया विघा गांव में सिचाई पइन की वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के पिन्टू कुमार, शंकर शर्मा, अनिल कुमार, अशोक चौधरी, अशोक मांझी, अमृत मांझी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी याददाश्त में कभी भी इस पइन की नियमित उड़ाही नहीं हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन बाद में गांव की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। पइन की उड़ाही नहीं होने से कई गांवों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं पइन में जमे पानी और गाद के कारण नाली का पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। महादलित टोला भुइया विघा में सड़क और पइन-नाला निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई वर्ष पहले बना पुल भी अब जर्जर हालत में है। रात के अंधेरे में उस पर चलना खतरनाक हो गया है और गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या नए निर्माण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भुइया विघा के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उनकी समस्याएं सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएंगी और वास्तविक विकास कब पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शीघ्र पइन की उड़ाही कराई जाए, नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जर्जर पुल की मरम्मत कराकर गांव को राहत दी जाए।1
- इस वीडियो को देखने के बाद मन विचलित हो जाएगाक्या परेशानी रही होगीजो इतना बड़ा कदम उठाना पड़ाजिंदगी अनमोल हैऔर इस तरह से आत्महत्या करकेअपनी जिंदगी कोबर्बाद ना करेंजिंदगी बचाने के लिए लोग क्या करते हैं1
- गया शहर के सीता कुंड के पास श्री लक्ष्मी नारायण ज्ञान महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।1
- एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।5
- Post by Sahodar Mandal1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर गंभीर रूप से हुआ घायल गुरुवार की शाम पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के नेर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया ।जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गया जी जिले के खिजरसराय निवासी सागर राम बताया जाता है। जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से इलाज के लिए रेफर अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। घायल युवक ने बताया कि अपने रिश्तेदार के यहां जहानाबाद में शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान नेर गांव के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया है घायल युवक चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है।1
- गयाजी जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी मिथलेश सिंह, पिता अनिरुद्ध सिंह, को गिरफ्तार किया है। उसे थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि मिथलेश सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।1