Shuru
Apke Nagar Ki App…
आत्महत्या करने की कोशिश इस वीडियो को देखने के बाद मन विचलित हो जाएगाक्या परेशानी रही होगीजो इतना बड़ा कदम उठाना पड़ाजिंदगी अनमोल हैऔर इस तरह से आत्महत्या करकेअपनी जिंदगी कोबर्बाद ना करेंजिंदगी बचाने के लिए लोग क्या करते हैं
Neha Sinha
आत्महत्या करने की कोशिश इस वीडियो को देखने के बाद मन विचलित हो जाएगाक्या परेशानी रही होगीजो इतना बड़ा कदम उठाना पड़ाजिंदगी अनमोल हैऔर इस तरह से आत्महत्या करकेअपनी जिंदगी कोबर्बाद ना करेंजिंदगी बचाने के लिए लोग क्या करते हैं
More news from Gaya and nearby areas
- इस वीडियो को देखने के बाद मन विचलित हो जाएगाक्या परेशानी रही होगीजो इतना बड़ा कदम उठाना पड़ाजिंदगी अनमोल हैऔर इस तरह से आत्महत्या करकेअपनी जिंदगी कोबर्बाद ना करेंजिंदगी बचाने के लिए लोग क्या करते हैं1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत भुइया विघा गांव में सिचाई पइन की वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के पिन्टू कुमार, शंकर शर्मा, अनिल कुमार, अशोक चौधरी, अशोक मांझी, अमृत मांझी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी याददाश्त में कभी भी इस पइन की नियमित उड़ाही नहीं हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन बाद में गांव की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। पइन की उड़ाही नहीं होने से कई गांवों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलें सूख रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं पइन में जमे पानी और गाद के कारण नाली का पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। महादलित टोला भुइया विघा में सड़क और पइन-नाला निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई वर्ष पहले बना पुल भी अब जर्जर हालत में है। रात के अंधेरे में उस पर चलना खतरनाक हो गया है और गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या नए निर्माण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भुइया विघा के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उनकी समस्याएं सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएंगी और वास्तविक विकास कब पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शीघ्र पइन की उड़ाही कराई जाए, नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जर्जर पुल की मरम्मत कराकर गांव को राहत दी जाए।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।5
- तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को लगभग 2 बजे उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान विभिन्न कोल परियोजनाएँ एवं कंपनियाँ निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने ब्रांड एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रदर्शन/प्रचार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाएगा, जिसमें सभी सहभागियों से सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया श्री माहेश्वरी प्रसाद, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री मन्नू कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सहित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।1
- Post by Sahodar Mandal1
- 40 साल बाद बना रहा था स्कूल जिला औरंगाबाद के प्रखंड ओबरा पंचायत महुऑव ग्राम बिशनपुरा में School निर्माण मेंबड़ा त्रुटि पाया गया ठेकेदार सतेंद्र सिंह व मुंशी सुरेंद्र यादव की कार्यशैली पर गंभीर आरोप #AurangabadBihar #ObraBlock #BishunpurVillage #SchoolConstruction #QualityIssue #RightToEducation #BacchonKiSuraksha #ShikshaKaAdhikar #NirmanMeGhotala #PublicFundMisuse #GraminAawaz #CorruptionFreeIndia #InfrastructureFailure #ChildSafety #EducationMatters #GramPanchayat #Accountability #Transparency #BiharDevelopment #JanAndolan1
- गयाजी जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी मिथलेश सिंह, पिता अनिरुद्ध सिंह, को गिरफ्तार किया है। उसे थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि मिथलेश सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।1