राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को लगभग 2 बजे उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान विभिन्न कोल परियोजनाएँ एवं कंपनियाँ निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने ब्रांड एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रदर्शन/प्रचार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाएगा, जिसमें सभी सहभागियों से सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया श्री माहेश्वरी प्रसाद, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री मन्नू कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सहित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

- गयाजी जिले के गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी मिथलेश सिंह, पिता अनिरुद्ध सिंह, को गिरफ्तार किया है। उसे थाना क्षेत्र के वर्मा गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि मिथलेश सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- #संध्या #सेवा #रक्तदान_महादान_इससे_बड़ा_ना_कोई_दूजा_दान PVM 🩸🩸🩸 10 वर्षीय थैलेसिमिया पीड़ित बच्ची गीतांजलि कुमारी सा. विष्णुगढ़ के लिए #PVM_BLOOD_DONORS_CLUB के नियमित रक्तदाता Sanjay Kumar Rana सा. पेलावल दक्षिणी ने किया रक्तदान। उल्लेखनीय है कि बच्ची का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था जिस कारण बच्ची को ऑक्सीजन का सहारा लेना पड़ा। इस बच्ची की मां ने PVM से आग्रह की कि कुछ उपाय करें। तत्काल नियमित रक्तदाता संजय राणा सा. से संपर्क कर इस बच्ची की हालात से उन्हें आगाह कराया गया। उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि मैं ब्लड बैंक जल्द पहुंच रहा हूं। आधे घंटे के अंदर पहुंचकर रक्तदान कर इंसानियत का सटीक परिचय दिए। PVM की ओर से संजय सा. के जज्बे को दिल की गहराईयों से #Salute !!! इससे अन्य युवकों को बेशक सीख लेनी चाहिए और इन मासूम बच्चों के लिए सदा रक्तदान हेतु तत्पर रहना चाहिए। इस पुनित कार्य में मंच के उपाध्यक्ष Sudhir Thakur एवं उप सचिव Inzmamul Haque Bharti का बड़ा सहयोग रहा। #DonateBloodSaveLife #blooddonation #LifeSaver #hazaribagh #jharkhand3
- एएसपी संजय कुमार ने कोंच थाने का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को दिए कड़े निर्देश कोंच गया जी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज कोंच थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।एएसपी संजय कुमार ने थाने के कंप्यूटर कक्ष का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड्स के बेहतर संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह सुव्यवस्थित होना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पदाधिकारियों के बैठने के कक्ष में कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने और बैठने के स्थान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके।थाना परिसर की स्वच्छता पर सख्त रुख अपनाते हुए एएसपी ने पूरे परिसर और पदाधिकारी कक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों को एक सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, जिससे पुलिस की छवि बेहतर हो और आम जनता अपनी समस्याएं बिना झिझक के रख सके।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बारी-बारी से बैठक की और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। साथ ही, पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही। एएसपी के निर्देशों के बाद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।थाने में उपस्थित थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, एसआई सोहराब अली,सरोज कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार एएसआई शैलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विश्वरथ घोष, और अन्य कर्मी मौजूद रहे।5
- लातेहार नगर पंचायत में सफाई के नाम पर डेढ़ सौ रुपये वसूले जाने तथा कचरा उठाव नहीं होने के बावजूद दुकानदारों को नोटिस चिपकाकर कुर्की–जब्ती की चेतावनी देने का मामला सामने आया। इससे दुकानदारों में भय का माहौल था। इस संबंध में प्रेस द्वारा जानकारी देने पर झामुमो जिला अध्यक्ष लाला मोतीनाथ शाहदेव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर प्रशासक राजीव कुमार से बात की। प्रशासक ने मामले की जांच कर उक्त नोटिस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।1
- विश्रामपुर नगर परिषद चुनाव को ले कर स्थानीय पत्रकारों की राय,विकास या गंदगी का अंबार1
- Post by Sahodar Mandal1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अंचलाधिकारी अतहर जमील ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब फार्मर आईडी जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमाबंदी चल रही है लेकिन अभी लाभ नहीं मिल रहा, उनके लिए भी फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। किसान अपना आधार कार्ड और जमीन के कागजात लेकर अंचल कार्यालय, पंचायत सरकार भवन या अपने क्षेत्र के कृषि सलाहकार से संपर्क कर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। सभी केंद्रों पर इसकी प्रक्रिया जारी है।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981