मतदाता सूची में किसी का नाम न कटे, न दो बार दर्ज हो : एसडीएम ठाकुर प्रसाद फॉर्म-6 भरने पर दिया जोर, फॉर्म-7 सावधानीपूर्वक भरने और डीएसई-पीएसई के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रयागराज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने एईआरओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 अधिक से अधिक भरवाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी एईआरओ और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत बीएलओ पात्र मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाने में तेजी लाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से नहीं कटना चाहिए। फॉर्म-7 भरते समय संबंधित मतदाता से सत्यापन करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम दो बार दर्ज नहीं होना चाहिए। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और बीएलओ मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन करें तथा दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार दुरुस्त कराएं। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने डीएसई (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री) एवं पीएसई (फोटो सिमिलर एंट्री) से संबंधित मामलों को बीएलओ ऐप के माध्यम से जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी निर्धारित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
मतदाता सूची में किसी का नाम न कटे, न दो बार दर्ज हो : एसडीएम ठाकुर प्रसाद फॉर्म-6 भरने पर दिया जोर, फॉर्म-7 सावधानीपूर्वक भरने और डीएसई-पीएसई के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रयागराज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने एईआरओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता
सूची से संबंधित कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 अधिक से अधिक भरवाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी एईआरओ और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत बीएलओ पात्र मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाने में तेजी लाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का
नाम अनावश्यक रूप से नहीं कटना चाहिए। फॉर्म-7 भरते समय संबंधित मतदाता से सत्यापन करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम दो बार दर्ज नहीं होना चाहिए। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और बीएलओ मतदाता सूची का गंभीरता
से सत्यापन करें तथा दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार दुरुस्त कराएं। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने डीएसई (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री) एवं पीएसई (फोटो सिमिलर एंट्री) से संबंधित मामलों को बीएलओ ऐप के माध्यम से जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी निर्धारित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
- प्रयागराज फूलपुर तहसील ब्लाक बहरिया ग्राम पंचायत जलालुद्दीनपुर उर्फ महपूरा के भावी ग्राम प्रधान श्री डॉक्टर जोखूलाल साहू1
- प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे रामलीला प्रथम दिवस नारद मोह और ‘विष्णु स्वयंवर’ के जीवंत मंचन से शुरू हुई रामकथा । प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे रामलीला प्रथम दिवस नारद मोह और ‘विष्णु स्वयंवर’ के जीवंत मंचन से शुरू हुई रामकथा । प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक रामलीला महोत्सव के प्रथम दिवस पर नारद मोह एवं विष्णु स्वयंवर का भव्य एवं जीवंत मंचन किया गया।कलात्मक अभिनय और भक्तिमय वातावरण के बीच दर्शकों ने प्रभु श्री राम की कथा के प्रारंभ का भावविभोर होकर आनंद लिया।मंचन की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संत कुमार वर्मा ने मंच पर विराजमान भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान से आरती उतारी और कल्याण की कामना की।इस दौरान कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।तत्पश्चात कलाकारों द्वारा नारद मोह के प्रसंग का सुंदर प्रदर्शन किया गया।मंचन में दर्शाया गया कि किस प्रकार महर्षि नारद को अपनी तपस्या पर अहंकार हो जाता है और भगवान विष्णु उनकी भलाई के लिए माया रचते हैं।स्वयंवर के दौरान नारद जी को वानर रूप प्राप्त होने और बाद में सत्य का बोध होने पर उनके द्वारा दिए गए शाप के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों का इसी प्रकार भव्य मंचन किया जाएगा।पहले ही दिन प्रांगण जय श्री राम और भगवान विष्णु के जयकारों से गुंजायमान रहा।1
- पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल, किसानों ने लगाई सिंचाई की गुहार खीरी क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में फसल पर संकट, किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल पानी की व्यवस्था कराने की उठाई मांग प्रयागराज। कोरांव तहसील अंतर्गत खीरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी के अभाव में खेतों में गाले पड़ी धान की फसल सूखने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश अथवा सिंचाई के अन्य संसाधनों के माध्यम से एक बार और पानी की व्यवस्था हो जाए, तो धान की फसल को सूखने से बचाया जा सकता है और पैदावार भी बेहतर हो सकती है। खीरी, बसगढी, नदौरा, डीही पटखा, पाठकपुर, जोरवट, खपटिया, टोंगा, महुली, ऊंचगांव, कौंदी, छापर, गोबरा, दत्तू का पूरा और इंटवा सहित क्षेत्र के कई गांवों में पानी की कमी के चलते धान की फसल प्रभावित हो रही है। खेतों में खड़ी फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने से किसानों को उत्पादन घटने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में पानी मिलना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों के मुताबिक, फसल को बचाने के लिए एक बार पानी की व्यवस्था हो जाए, तो धान की पैदावार में सुधार की संभावना है। ऐसे में किसानों ने संबंधित विभागों और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सिंचाई के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि खेतों में सूख रही फसल को बचाया जा सके। किसान संतोष द्विवेदी, शिव कैलाश शुक्ला, अवनीश शुक्ला, रोहित तिवारी, बब्बू मिश्रा, वेद प्रकाश, राम नारायण सिंह और केदार सिंह सहित अन्य किसानों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल प्रभाव से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- करेली स्थित जेड एस हॉस्पिटल का प्रथम वार्षिक समारोह सम्पन्न *करेली स्थित जेड एस हॉस्पिटल का प्रथम वार्षिक उत्सव, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से सैकड़ों लाभान्वित* असबाबे हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास *प्रयागराज, करामत की चौकी।* करेली क्षेत्र में स्थित जेड एस हॉस्पिटल के स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर रविवार को प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानव सेवा के संकल्प के तहत कई स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। वार्षिक उत्सव के दौरान अस्पताल में मेडिसिन वितरण, डॉक्टर परामर्श शुल्क, ब्लड जांच और प्रसव जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क रखी गईं। निशुल्क सेवाओं का लाभ लेने के लिए सुबह से ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया और अस्पताल प्रबंधन के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अस्पताल के डायरेक्टर मोहम्मद मजहरूल हक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य केवल इलाज करना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी समय-समय पर इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस शुभ अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. अश्विना सिंह, डॉ. नितेश कुशवाहा, डॉ. सालेहा, डॉ. सिमी दिल आवेज, डॉ. मोहम्मद तलहा, डॉ. आबिद एकबाल खान, डॉ. अनवारुल हक सहित अन्य डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एक वर्ष के भीतर ही जेड एस हॉस्पिटल ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लोगों का भरोसा जीता है। भविष्य में अस्पताल में और भी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने की योजना है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कहीं और न जाना पड़े।1
- प्रयागराज-अधिवक्ता की संदिग्ध मौत पर बेटी ने उठाए सवाल किराएदार पर जताया हत्या का शक मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने का आरोप निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता प्रयागराज अधिवक्ता सोमेंद्र गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनकी बेटी श्रुति गुप्ता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। श्रुति गुप्ता के अनुसार, 12 सितंबर की सुबह जार्जटाउन थाना क्षेत्र में उनके पिता की बाथरूम में पानी में डूबने से मौत की सूचना मिली थी। सूचना उनके पिता के किराएदार ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को बाल्टी में मुंह डाले हुए पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली में रहने वाली श्रुति सूचना मिलने पर प्रयागराज पहुंचीं। अंतिम संस्कार के बाद 13 सितंबर को उन्होंने थाने पहुंचकर अपने पिता की मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दी। 23 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, कार्रवाई पर सवाल श्रुति ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। उनके मुताबिक, पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से मुलाकात तथा आश्वासन के बाद करीब 23 दिन बाद जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में उनके पिता के किराएदार को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद घटनास्थल को सील नहीं किया गया और आरोपी करीब 10 दिन तक उसी घर में रहा। इस दौरान घर से जरूरी सामान और दस्तावेज गायब होने का भी उन्होंने दावा किया। श्रुति के मुताबिक, 16 अक्टूबर को उनका बयान दर्ज किया गया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोबाइल लोकेशन और आधार कार्ड की जांच की मांग श्रुति गुप्ता ने घटना के समय अपने पिता और आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि पिता के कमरे की तलाशी के दौरान उन्हें एक ऐसा आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम किसी अन्य व्यक्ति का था, जबकि फोटो आरोपी की थी। कार्ड पर लखनऊ का पता दर्ज होने की बात भी उन्होंने कही। श्रुति के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में विवेचना अधिकारी को जानकारी दी, लेकिन उन्हें अपेक्षित कार्रवाई होती नहीं दिखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर शिकायत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। श्रुति ने कहा कि 11 सितंबर की रात और 12 सितंबर की सुबह के बीच की परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 11 सितंबर को आरोपी का जन्मदिन था। अधिवक्ता समुदाय से सहयोग की अपील पत्रकार वार्ता में अपनी मां किरण गुप्ता के साथ पहुंचीं श्रुति ने अधिवक्ता समुदाय से मामले में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एकता की बात करने वाले लोगों को एक अधिवक्ता की संदिग्ध मौत के मामले में भी गंभीरता दिखानी चाहिए। श्रुति गुप्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष विवेचना कराने, उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। मामले में लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।4
- नीम सराय में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर नीम सराय में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर प्रयागराज। मुंडेरा स्थित नीम सराय कॉलोनी में नवीन शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के बगल में पीडीए पार्क में श्री वैष्णो राम कथा समिति, नेमसराय की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महात्म्य से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया गया। कथावाचक ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलती है और उसे सत्य, प्रेम, सेवा तथा सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कथा प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। श्री वैष्णो राम कथा समिति की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। आयोजन के समापन पर 31 अक्टूबर को हवन-पूजन और महाभंडारे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। रिपोर्ट: आलोक कुमार सेन हरवारा, भाग संख्या 184
- रैगिंग कैसे होती है- ये वीडियो देखिये.... उरई मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का वीडियो वायरल, सात सीनियर छात्र निलंबित जालौन - जालौन के उरई स्थित मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सात सीनियर छात्रों को निलंबित किया गया है, निलंबित छात्रों में वेदांत पांडेय, प्रियांशु सोनकर, उदय, प्रिंस रावत, सुशांत बंसल, रामू राजपूत और एमबीबीएस 2025 बैच के नवीन शामिल हैं। नोट- वीडियो में गाली गलौज है1
- मतदाता सूची में किसी का नाम न कटे, न दो बार दर्ज हो : एसडीएम ठाकुर प्रसाद फॉर्म-6 भरने पर दिया जोर, फॉर्म-7 सावधानीपूर्वक भरने और डीएसई-पीएसई के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रयागराज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने एईआरओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 अधिक से अधिक भरवाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी एईआरओ और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत बीएलओ पात्र मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाने में तेजी लाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से नहीं कटना चाहिए। फॉर्म-7 भरते समय संबंधित मतदाता से सत्यापन करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम दो बार दर्ज नहीं होना चाहिए। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और बीएलओ मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन करें तथा दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार दुरुस्त कराएं। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने डीएसई (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री) एवं पीएसई (फोटो सिमिलर एंट्री) से संबंधित मामलों को बीएलओ ऐप के माध्यम से जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी निर्धारित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।4