Shuru
Apke Nagar Ki App…
Uttarakhand Housing Developers Dehradun Mein Dream Home Banane Ka Trusted Partner 🏗 Dream Home Construction – Uttarakhand Housing Developers Agar aap apne plot par strong aur modern design wala ghar banana chahte hain, to Uttarakhand Housing Developers aapke liye lekar aaye hain complete construction solution. ✨ Modern Elevation Design ✨ Strong & Quality Construction ✨ Proper Planning & Layout ✨ Complete Home Construction Service 🏡 Plot Aapka… Dream Home Banana Hamari Responsibility. 📞 Contact Now 9528242511 | 8077606460 #HomeConstruction #DreamHomeConstruction #ModernHouseDesign #DehradunConstruction #UttarakhandHousingDevelopers
Uttarakhand Housing developers
Uttarakhand Housing Developers Dehradun Mein Dream Home Banane Ka Trusted Partner 🏗 Dream Home Construction – Uttarakhand Housing Developers Agar aap apne plot par strong aur modern design wala ghar banana chahte hain, to Uttarakhand Housing Developers aapke liye lekar aaye hain complete construction solution. ✨ Modern Elevation Design ✨ Strong & Quality Construction ✨ Proper Planning & Layout ✨ Complete Home Construction Service 🏡 Plot Aapka… Dream Home Banana Hamari Responsibility. 📞 Contact Now 9528242511 | 8077606460 #HomeConstruction #DreamHomeConstruction #ModernHouseDesign #DehradunConstruction #UttarakhandHousingDevelopers
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय टिहरी में ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ सरकार को जगाने के उद्देश्य से आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल होगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में मौजूद रहेंगे। सरकार पर उपेक्षा का आरोप, जनता परेशान विधायक नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। ये हैं प्रमुख मांगें प्रेस वार्ता में विधायक नेगी ने क्षेत्र की अहम मांगों को सामने रखा, जिनमें शामिल हैं— डोबरा-चांठी पुल से मोटना तक 8 किमी सड़क का हॉट मिक्स डामरीकरण फेकवाल एवं गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना सेम नागराज मंदिर मार्ग पर कैनोपी और सुदृढ़ीकरण टिहरी झील रिंग रोड के साथ ग्रामीण बाजारों का निर्माण LPG गैस आपूर्ति बहाल करना लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करना टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करना अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करना जल जीवन मिशन में संभावित घोटाले की निष्पक्ष जांच जंगली जानवरों से सुरक्षा और पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा खैट पर्वत और पीढ़ी वन क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करना राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति टिपरी-मदननेगी रोपवे का पुनः संचालन रिंग रोड प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा आंदोलन और होगा तेज—नेगी विधायक नेगी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। राजनीति में बढ़ेगी गर्मी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भागीदारी से यह साफ है कि यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाने वाला है। आने वाले दिनों में टिहरी की राजनीति में हलचल तेज होने की पूरी संभावना है। अब सभी की नजरें 17 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रतापनगर की जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।1
- 17 अप्रैल को बिभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ढोल - नगाड़ो के साथ कांग्रेस निकालेगी टिहरी मे जनाक्रोश रैली1
- हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी क्षेत्र में उस वक्त अजीब नजारा देखने को मिला, जब अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से बचने के लिए दो लोगों ने अपनी ठेली को सीधे गंगा के एस्केप चैनल में उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति ठेली को धक्का देते हुए गहरे पानी वाले चैनल को पार कर दूसरी ओर ले गए। यह चैनल काफी गहरा और खतरनाक माना जाता है। हालांकि गनीमत रही कि उस समय पानी का बहाव कम था, वरना तेज धारा में बहने का बड़ा खतरा हो सकता था। यह घटना न सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि जान जोखिम में डालने जैसी भी है।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं संघन चैकिंग करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई कोतवाली रुड़की पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 14.04.2026 को पुलिस टीम रुड़की क्षेत्र में गस्त में मामूर थे। कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की रेलवे स्टेशन के पास ढडेरा में खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम घेरा बंदी की गई पुलिस टीम द्वारा देवेंद्र कुमार उर्फ तेली पुत्र सुरेंद्र कुमार पुत्र निवासी रविदास मंदिर के पास ढडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को ढडेरा से पकड़ लिया जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद बरामद हुआ। जिसे नियमानुसार हिरासत में लिया गया जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। *नाम पता आरोपित* देवेंद्र कुमार उर्फ तेली पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी रविदास मंदिर के पास ढडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार। *बरामदगी* - 01अदद अवैध चाकू *पुलिस टीम-* 1.कांस्टेबल गुलबर 2-कांस्टेबल अनिल चौहान1
- “संस्था की गरिमा बनाम साजिश?” — आर्य समाज की प्रतिष्ठा पर टकराव तेज, “गुरुकुल कांगड़ी में बड़ा विवाद!” — कुलसचिव का खुलासा, पूर्व प्रोफेसर पर गंभीर आरोप “गुरुकुल कांगड़ी में बड़ा विवाद!” — कुलसचिव का खुलासा, पूर्व प्रोफेसर पर गंभीर आरोप “45 से 70 लाख की रिकवरी का मामला” — प्रशासन सख्त, सात दिन का अल्टीमेटम “संस्था की गरिमा बनाम साजिश?” — आर्य समाज की प्रतिष्ठा पर टकराव तेज ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में आ गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० सत्यदेव निगमालंकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है। बयान में पूर्व अंग्रेजी विभाग के शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा पर अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और संस्था विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। “शुरुआत से ही विवादों में रहे श्रवण कुमार शर्मा” कुलसचिव के अनुसार, श्रवण कुमार शर्मा की नियुक्ति वर्ष 1984 में हुई, लेकिन शुरुआत से ही वे संस्था विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे आर्य सिद्धांतों के खिलाफ बयानबाजी करते रहे प्रशासनिक अनुशासन को चुनौती देते रहे इसी कारण वर्ष 1995 में उन्हें सीनेट का घेराव, बदसलूकी और आदेशों की अवहेलना के आरोप में निलंबित किया गया था। बार-बार चेतावनी, फिर भी नहीं सुधरे हालात जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद लिखित माफी के आधार पर सेवा बहाल की गई लेकिन प्रशासन ने उन्हें भविष्य में केवल शिक्षण कार्य तक सीमित रखने का निर्णय लिया इसके बावजूद, लगातार अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार के आरोप दोहराए जाते रहे। 2021 में फिर निलंबन और प्री-मैच्योर रिटायरमेंट स्थिति बिगड़ने पर 06 दिसंबर 2021 को उन्हें दोबारा निलंबित किया गया। इसके बाद 20 दिसंबर 2021 को समयपूर्व सेवा निवृत्ति (प्री-मैच्योर रिटायरमेंट) दे दी गई। तत्कालीन कुलपति ने स्पष्ट लिखा— “इनका व्यवहार और कार्यशैली संस्था के हित में नहीं है।” लोकपाल के आदेश से बड़ा खुलासा मामले ने नया मोड़ तब लिया जब 14 फरवरी 2025 को लोकपाल जस्टिस बी.के. बिष्ट ने 2023 की प्रबंध मंडल बैठक को अमान्य घोषित किया 18 महीने की सेवा अवधि को अवैध ठहराया उस दौरान हुए भुगतान की जांच और रिकवरी के आदेश दिए अनुमानित रिकवरी: 45 से 70 लाख रुपये प्रबंधन का आरोप — “साजिश और दबाव की राजनीति” विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि श्रवण कुमार शर्मा कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर संस्था के ढांचे में बदलाव और खुद को प्रबंधन में अवैध रूप से शामिल कराने का प्रयास कर रहे थे इसके लिए कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के भी आरोप लगाए गए हैं। विनय आर्य और राजेंद्र विद्यालंकार के समर्थन में उतरा प्रशासन कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि विनय आर्य और प्रो० राजेंद्र विद्यालंकार बीते 20 वर्षों से बिना किसी आर्थिक लाभ के संस्था की सेवा कर रहे हैं उन पर लगाए गए आरोपों को “पूरी तरह झूठा और निराधार” बताया गया है। सात दिन का अल्टीमेटम विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है— श्रवण कुमार शर्मा 7 दिन के भीतर अपने आरोप सिद्ध करें अन्यथा उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाएगी आर्य समाज की गरिमा पर उठे सवाल यह पूरा विवाद केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि आर्य समाज की ऐतिहासिक और धार्मिक संस्था की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है गुरुकुल कांगड़ी, जिसे स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज की धरोहर माना जाता है, आज आंतरिक विवादों के कारण चर्चा में है। 🖋️ “गुरुकुल की पवित्र परंपरा और उसकी गरिमा के बीच उठे इस विवाद का सच सामने आना बेहद जरूरी है… क्योंकि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा की लड़ाई बन चुका है।” — रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार2
- हरिद्वार से विकास पाल की रिपोर्ट, खबर हरिद्वार के ग्राम रावली महदूद से हैं जहां बड़े धूमधाम से बनाई गई संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती, बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने न केवल सदियों पुरानी अनेक रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ने का साहस किया अपितु सामाजिक न्याय के ढांचे को मजबूती दी। सामाजिक बदलाव के जन आंदोलनों की कमान महिलाओं को सौंपकर उनकी शक्ति को शिक्षा और संघर्ष से जोड़ा और संवैधानिक अधिकारों की राह दिखाई। राष्ट्र के निर्माण में देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संघर्ष के मुद्दों पर चिंतन करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से बड़ी- बड़ी चुनौतियों को हल किया। भारत मां के इस वीर सपूत को भारत सहित विश्वभर में सामाजिक न्याय के पैरोकार के रूप में याद किया जाता है। मुखिया अतिथि के रूप में पाहुंचे मनोज धनगर राजवीर चौहान मुल्क राज नितिन खुराना राजू खुराना विश्वास पुराना अमरदीप समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा वाह पुलिस प्रशासन की मौजुदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव मनाया गया10
- The Aman Times ऋषिकेश में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद ऋषिकेश/उत्तराखंड_ तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। स्थानीय अभिसूचना इकाई से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने नटराज चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना उर्फ रीता निवासी ढाका (बांग्लादेश) बताया। महिला ने खुलासा किया कि वह करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए एक व्यक्ति के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उसे रोजगार का झांसा देकर भारत लाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनवाया था, जिसका उपयोग वह अपनी पहचान छुपाने के लिए कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 एवं विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 🔍 बरामदगी: • बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र • फर्जी भारतीय आधार कार्ड • नागरिकता प्रमाण पत्र की कॉपी • मोबाइल फोन 👮♂️ कार्रवाई में शामिल टीम: • स्थानीय अभिसूचना इकाई, देहरादून • कोतवाली ऋषिकेश पुलिस 👉 पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- हरिद्वार: 48 घंटे में मर्डर केस का खुलासा, चोरी की नीयत से घुसा आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार के ग्राम भोगपुर क्षेत्र में चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे एक व्यक्ति ने सेवादार की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सेवादार ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे घबराकर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और महज 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 👉 पुलिस की अपील: संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- Post by Dpk Chauhan1