logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा के चांदराना में जनरल हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप हुआ आयोजित आज 26 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत चांदराना में देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ग्राम चेतना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जनरल हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 215 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार संबंधी सेवाओं का लाभ लिया, जबकि स्वास्थ्य जांच के दौरान 6 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। कैंप के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से हेमन्त शर्मा तथा ग्राम चेतना केंद्र की ओर से गजराज सिंह, भरत सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ग्राम चेतना केंद्र द्वारा समुदाय के हित में इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

2 hrs ago
user_Mukesh Kumar Saini
Mukesh Kumar Saini
Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
2 hrs ago
6fbea990-a085-4b81-ac8c-5594961faefa

दौसा के चांदराना में जनरल हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप हुआ आयोजित आज 26 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत चांदराना में देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ग्राम चेतना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जनरल हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 215 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार संबंधी सेवाओं का लाभ लिया, जबकि स्वास्थ्य जांच के दौरान 6 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। कैंप के दौरान

120eeec7-27e2-4194-abca-b2a3bff2b5ab

मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर

cf0b37a0-6d0a-4b89-bbbb-fee672991ddc

में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से हेमन्त शर्मा तथा ग्राम चेतना केंद्र की ओर से गजराज सिंह, भरत सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट एवं ग्राम चेतना केंद्र द्वारा समुदाय के हित में इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।
    1
    27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    1 hr ago
  • मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
    1
    मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है।
यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जयपुर में आयोजित दैनिक भास्कर के हाइपर लोकल एडिटोरियल ट्रेनिंग प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमित शर्मा टोडाभीम को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से डिप्टी  सीएम दिया कुमारी ने किया सम्मानित, सिंघनिया में 85 साल की महिला ने ज्वेलरी बेच स्कूल को दिया दान, "बोली मैं बूढी हो गई अब क्या गहने पहनूंगी, अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे" स्टोरी के लिए किया सम्मानित।
    1
    जयपुर में आयोजित दैनिक भास्कर के हाइपर लोकल एडिटोरियल ट्रेनिंग प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमित शर्मा टोडाभीम को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से डिप्टी  सीएम दिया कुमारी ने किया सम्मानित, सिंघनिया में 85 साल की महिला ने ज्वेलरी बेच स्कूल को दिया दान, "बोली मैं बूढी हो गई अब क्या गहने पहनूंगी, अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे" स्टोरी के लिए किया सम्मानित।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    27 min ago
  • पटना BPSC प्रदर्शन में Gen Alpha की हुंकार, बोला- जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे पटना में BPSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक कम उम्र के छात्र यानी Gen Alpha की जोशीली बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। छात्र ने कहा कि "जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।" उसकी बात सुनकर प्रदर्शन स्थल पर सौजूद लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। पटना में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, भर्ती नियमों में स्पष्टता और एकल चरण में परीक्षा समेत अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान Gen Alpha छात्र की बेबाक बात अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    पटना BPSC प्रदर्शन में Gen
Alpha की हुंकार, बोला- जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे
पटना में BPSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक कम उम्र के छात्र यानी Gen Alpha की जोशीली बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
छात्र ने कहा कि "जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।" उसकी बात सुनकर प्रदर्शन स्थल पर सौजूद लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।
पटना में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, भर्ती नियमों में स्पष्टता और एकल चरण में परीक्षा समेत अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान Gen Alpha छात्र की बेबाक बात अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।
    1
    खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश
एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी
लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी।
पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।
    user_Kamlesh kumar
    Kamlesh kumar
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ में चल रहा सर्कस में कलाकारों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई करतब
    1
    बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ में चल रहा सर्कस में कलाकारों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई करतब
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।
    1
    नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। 
यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विराटनगर में पिकअप और लोक परिवहन बस की भिड़ंत के बाद मौके पर हुए घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक युवक के साथ कथित तौर पर हाथापाई और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाने पहुंची पुलिस के इस कथित व्यवहार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है या उनके साथ हाथापाई करना? यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है तो थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों का इस तरह का आचरण बेहद गंभीर चिंता का विषय है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या उच्चाधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो आम आदमी अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे विराटनगर रिपोर्टर बाबूलाल गुर्जर
    1
    विराटनगर में पिकअप और लोक परिवहन बस की भिड़ंत के बाद मौके पर हुए घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक युवक के साथ कथित तौर पर हाथापाई और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाने पहुंची पुलिस के इस कथित व्यवहार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है या उनके साथ हाथापाई करना? यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है तो थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों का इस तरह का आचरण बेहद गंभीर चिंता का विषय है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या उच्चाधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो आम आदमी अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे
विराटनगर रिपोर्टर बाबूलाल गुर्जर
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.