logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रंगदारी मांगकर जान मारने की धमकी: रातू में व्यवसायी दहशत में रातू थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से व्हाट्सऐप पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 26 अप्रैल को सुबह 11:42 बजे पीड़ित के मोबाइल नंबर 8709814723 पर अंतरराष्ट्रीय नंबर 351961904586 से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को 'राहुल सिंह' बताते हुए आठ दिनों में दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की। कॉल कटने के 10 मिनट बाद व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कहा गया कि उनकी हर गतिविधि पर नजर है। पांच दिनों में रंगदारी के रूपय न देने पर बम और AK-47 से मार दिया जाएगा। संदेश में 'राहुल सिंह गैंग' का जिक्र था। मुकेश तिलता चौक के पास 'बाबू शिवांश रेसिडेंस' होटल और पंडरा के 'फ्रेंड्स कॉलोनी' में 'रांची दरबार' बैंक्वेट हॉल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।

2 days ago
user_Sanjay kumar
Sanjay kumar
Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
2 days ago

रंगदारी मांगकर जान मारने की धमकी: रातू में व्यवसायी दहशत में रातू थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से व्हाट्सऐप पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 26 अप्रैल को सुबह 11:42 बजे पीड़ित के मोबाइल नंबर 8709814723 पर अंतरराष्ट्रीय नंबर 351961904586 से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को 'राहुल सिंह' बताते हुए आठ दिनों में दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की। कॉल कटने के 10 मिनट बाद व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कहा गया कि उनकी हर गतिविधि पर नजर है। पांच दिनों में रंगदारी के रूपय न देने पर बम और AK-47 से मार दिया जाएगा। संदेश में 'राहुल सिंह गैंग' का जिक्र था। मुकेश तिलता चौक के पास 'बाबू शिवांश रेसिडेंस' होटल और पंडरा के 'फ्रेंड्स कॉलोनी' में 'रांची दरबार' बैंक्वेट हॉल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बुढ़मू प्रखंड के ग्राम मनातू में गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति की लंबी समस्या का अंत हो गया। विधायक प्रतिनिधि शमीम बढ़ेहार ने 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया। पुराने ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे, लेकिन अब नियमित बिजली मिलने की उम्मीद जगी है। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने तहे दिल से कांके विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा का आभार माना, जिनकी पहल से यह सुविधा संभव हुई। मौके पर मुदस्सिर एहरार, भूषण पहान, नरेश यादव, तापस यादव, राम किशोर पहान, कुदूस अंसारी, अंसारुल अंसारी, भोला यादव, गुलमोहमद अंसारी आदि उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह नई व्यवस्था गर्मी में उनकी परेशानी कम करेगी और दैनिक जीवन को सुगम बनाएगी।
    1
    बुढ़मू प्रखंड के ग्राम मनातू में गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति की लंबी समस्या का अंत हो गया। विधायक प्रतिनिधि शमीम बढ़ेहार ने 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया। पुराने ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे, लेकिन अब नियमित बिजली मिलने की उम्मीद जगी है।
उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने तहे दिल से कांके विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा का आभार माना, जिनकी पहल से यह सुविधा संभव हुई। मौके पर मुदस्सिर एहरार, भूषण पहान, नरेश यादव, तापस यादव, राम किशोर पहान, कुदूस अंसारी, अंसारुल अंसारी, भोला यादव, गुलमोहमद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि यह नई व्यवस्था गर्मी में उनकी परेशानी कम करेगी और दैनिक जीवन को सुगम बनाएगी।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    19 hrs ago
  • रांची में Rasna Seva Sansthan के सामूहिक विवाह में 21 जोड़ों ने एक साथ शादी की 💍 किसी की शुरुआत Facebook से, तो किसी की कहानी संघर्ष से जुड़ी रही। 👉 Emotional & Inspiring Real Stories 📍 Ranchi | Jharkhand ⚠️ This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi Shorts, Mass Marriage Shorts, Samuhik Vivah 2026, Facebook Love Story, Short Love Story, Emotional Shorts India, Viral Shorts 2026, Ranchi News Shorts, Jharkhand News Shorts, Indian Wedding Shorts, Real Love Story Shorts, NGO Work India, Positive Shorts India, Trending Shorts Hindi, Viral Video India #Shorts #ViralShorts #Ranchi #MassMarriage #SamuhikVivah #LoveStory #FacebookLove #Emotional #Wedding #Jharkhand #India #Trending #RealStory #Inspiration #PositiveNews
    1
    रांची में Rasna Seva Sansthan के सामूहिक विवाह में 21 जोड़ों ने एक साथ शादी की 💍
किसी की शुरुआत Facebook से, तो किसी की कहानी संघर्ष से जुड़ी रही।
👉 Emotional & Inspiring Real Stories
📍 Ranchi | Jharkhand
⚠️ This live stream is for informational and public awareness purposes only.
Ranchi Shorts, Mass Marriage Shorts, Samuhik Vivah 2026, Facebook Love Story, Short Love Story, Emotional Shorts India, Viral Shorts 2026, Ranchi News Shorts, Jharkhand News Shorts, Indian Wedding Shorts, Real Love Story Shorts, NGO Work India, Positive Shorts India, Trending Shorts Hindi, Viral Video India
#Shorts #ViralShorts #Ranchi #MassMarriage #SamuhikVivah #LoveStory #FacebookLove #Emotional #Wedding #Jharkhand #India #Trending #RealStory #Inspiration #PositiveNews
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बेंगाबाद के ढुंदो गांव में टुनटुन हत्याकांड को लेकर बुधवार को 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बताया गया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ढुंदो गांव में टुनटुन राम हत्याकांड दिन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। आरोप लगाया है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। उनके अनुसार, वर्ष 2024 में टुनटुन राम द्वारा गांव में प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार का खुलासा किया गया था। जिसके बाद से ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि दुंदो निवासी राजकिशोर मुर्मू, दशरथ मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, पागो मुर्मू और बाड़े किस्कू ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। इधर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
    1
    बेंगाबाद के ढुंदो गांव में टुनटुन हत्याकांड को लेकर बुधवार को 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बताया गया कि 
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ढुंदो गांव में टुनटुन राम हत्याकांड दिन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। आरोप लगाया है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। उनके अनुसार, वर्ष 2024 में टुनटुन राम द्वारा गांव में प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार का खुलासा किया गया था। जिसके  बाद से ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि दुंदो निवासी राजकिशोर मुर्मू, दशरथ मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, पागो मुर्मू और बाड़े किस्कू ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। इधर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
    user_JPN 24
    JPN 24
    Local News Reporter Kanke, Ranchi•
    4 hrs ago
  • हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के विरोध में आज Ranchi के Albert Ekka Chowk पर जोरदार प्रदर्शन। चौथे स्तंभ के अपमान के खिलाफ एकजुट आवाज—न्याय, सुरक्षा और जवाबदेही की मांग।” ✊🔥
    1
    हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के विरोध में आज Ranchi के Albert Ekka Chowk पर जोरदार प्रदर्शन। चौथे स्तंभ के अपमान के खिलाफ एकजुट आवाज—न्याय, सुरक्षा और जवाबदेही की मांग।” ✊🔥
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by 3rd Umpire
    1
    Post by 3rd Umpire
    user_3rd Umpire
    3rd Umpire
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    16 hrs ago
  • दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबंध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61 (2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी। हत्या का कारण : अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है। काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1 विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः- 1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) बरामद सामानों की विवरणी 1. खून लगा हुआ बेडशीट 2. खून लगा हुआ तकिया का कवर । छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम पु०नि० दिपिका प्रसाद थाना प्रभारी डोरण्डा, रांची । पु०अ०नि० आजाद अंसारी . पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा थाना। पु०अ०नि० रितेश कुमार महतो, डोरण्डा थाना। पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना। स०अ०नि० चंदा किस्कू डोरण्डा थाना। आ0/3356 नारायण राय एवं सशस्त्र बल
    1
    दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबंध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61 (2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया।
काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी।
हत्या का कारण : अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद
परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है।
काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1 विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-
1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री)
बरामद सामानों की विवरणी
1. खून लगा हुआ बेडशीट
2. खून लगा हुआ तकिया का कवर ।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम
पु०नि० दिपिका प्रसाद थाना प्रभारी डोरण्डा, रांची ।
पु०अ०नि० आजाद अंसारी .
पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना
पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा थाना।
पु०अ०नि० रितेश कुमार महतो, डोरण्डा थाना।
पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना।
स०अ०नि० चंदा किस्कू डोरण्डा थाना।
आ0/3356 नारायण राय एवं सशस्त्र बल
    user_Naya Bharat Tv 24
    Naya Bharat Tv 24
    Court reporter कांके, रांची, झारखंड•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम ने ली करवट रांची के नए विधानसभा रोड नयासराय मे अभी हल्की बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी भी हुई
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम ने ली करवट रांची के नए विधानसभा रोड नयासराय मे अभी हल्की  बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी भी हुई
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    18 hrs ago
  • रांची के डोरण्डा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पेंशन भोगी विधवा नाहिद परवीन की 25 अप्रैल 2026 को बाथरूम में गिरने से मौत बताई गई थी, लेकिन जांच में पता चला कि उनकी दत्तक पुत्री, प्रेमी अरबाज खान और उसके दोस्त समीर ने तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या की थी। हत्या का कारण मृतिका नाहिद परवीन पेंशन और पति के पीएफ से संपन्न थीं। दत्तक पुत्री प्रेमी अरबाज पर पैसे खर्च कर रही थी, जिसका विरोध होने पर विवाद हुआ। 24 अप्रैल की रात आरोपी बेटी ने प्रेमी अरबाज, समीर और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या की और घर साफ कर बाथरूम हादसे का भ्रम फैलाया। डोरण्डा पुलिस ने शव दफनाने से पहले चोट के निशानों पर संदेह कर थाना कांड 107/26 दर्ज किया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर मेडिकल बोर्ड ने हत्या की पुष्टि की। गिरफ्तारियां पुलिस ने दत्तक पुत्री (नाबालिग), अरबाज खान (20 वर्ष, पिता अकबर खान, गया बिहार) और समीर खान (20 वर्ष, पिता फखरे आलम, गया बिहार) को गिरफ्तार किया। अन्य दो की तलाश जारी है। बरामदगी में खून लगी बेडशीट और तकिए का कवर शामिल जांच टीम प्रभारी दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में पु.अ.नि. आजाद अंसारी (अनुसंधानकर्ता), रितेश कुमार पाण्डेय, रीना दास, रितेश कुमार महतो, एसआई पवन कुमार यादव, स.अ.नि. चंदा किस्कू और अन्य शामिल। डोरण्डा थाना पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है।
    1
    रांची के डोरण्डा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पेंशन भोगी विधवा नाहिद परवीन की 25 अप्रैल 2026 को बाथरूम में गिरने से मौत बताई गई थी, लेकिन जांच में पता चला कि उनकी दत्तक पुत्री, प्रेमी अरबाज खान और उसके दोस्त समीर ने तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या की थी।
हत्या का कारण
मृतिका नाहिद परवीन पेंशन और पति के पीएफ से संपन्न थीं। दत्तक पुत्री प्रेमी अरबाज पर पैसे खर्च कर रही थी, जिसका विरोध होने पर विवाद हुआ। 24 अप्रैल की रात आरोपी बेटी ने प्रेमी अरबाज, समीर और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या की और घर साफ कर बाथरूम हादसे का भ्रम फैलाया।
डोरण्डा पुलिस ने शव दफनाने से पहले चोट के निशानों पर संदेह कर थाना कांड 107/26 दर्ज किया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर मेडिकल बोर्ड ने हत्या की पुष्टि की।
गिरफ्तारियां
पुलिस ने दत्तक पुत्री (नाबालिग), अरबाज खान (20 वर्ष, पिता अकबर खान, गया बिहार) और समीर खान (20 वर्ष, पिता फखरे आलम, गया बिहार) को गिरफ्तार किया। अन्य दो की तलाश जारी है। बरामदगी में खून लगी बेडशीट और तकिए का कवर शामिल
जांच टीम
प्रभारी दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में पु.अ.नि. आजाद अंसारी (अनुसंधानकर्ता), रितेश कुमार पाण्डेय, रीना दास, रितेश कुमार महतो, एसआई पवन कुमार यादव, स.अ.नि. चंदा किस्कू और अन्य शामिल।
डोरण्डा थाना पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.