खेत पर बने घर में लगी आग, अनाज व चारा स्वाहा 🌧️ बारिश ने बढ़ती आग पर लगाया ब्रेक, जनहानि टली 🔥 खेत पर बने घर में लगी आग, अनाज व चारा स्वाहा 🌧️ बारिश ने बढ़ती आग पर लगाया ब्रेक, जनहानि टली बारा क्षेत्र के सरसेड़ी ग्राम पंचायत के चंदैयाबारी मजरे में बुधवार को अचानक लगी आग ने एक किसान की मेहनत को राख कर दिया। किसान सरजू प्रसाद यादव के खेत पर बने मकान में रखा भूसा, उपले और करीब 5 कुंतल गेहूं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लगभग ₹50,000 का नुकसान हुआ है। आग की लपटें उठते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर डायल 112 को भी अवगत कराया गया, लेकिन तेज हवाओं ने आग को और भड़काया। इसी बीच मौसम ने राहत दी और शुरू हुई बारिश ने आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई। 🚒 फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने तक आग काफी हद तक शांत हो चुकी थी। 🐄 समय रहते पशुओं को खोल लेने से बड़ा हादसा टल गया। अब पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहा है। 👉 सवाल उठता है—ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन व्यवस्था कब तक ऐसे ही “भगवान भरोसे” रहेगी? #बारा #प्रयागराज #ग्रामीण_भारत #किसान_समस्या #आगजनी #BreakingNews #UPNews #GroundReport #RealIndia #FarmerLoss #EmergencyResponse #RainRescue #LocalNews #HindiNews

- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- घटना का विवरण: 40 वर्षीय रूसी महिला, नीना कुटीना (जिसे 'मोही' भी कहा जाता है), अपनी दो छोटी बेटियों के साथ गोकर्ण की रामतीर्थ पहाड़ियों पर स्थित एक खतरनाक गुफा में रह रही थी। उद्देश्यः महिला आध्यात्मिक शांति की तलाश में यहाँ आई थी। उसने गुफा के अंदर भगवान शिव (रुद्र) की मूर्ति स्थापित की थी और वहीं पूजा-अर्चना और ध्यान करती थी। बचाव (Rescue): पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान गुफा के बाहर सूख रहे कपड़े देखकर उन्हें खोज निकाला। यह इलाका भूस्खलन और जहरीले सांपों (जैसे कोबरा) के कारण बहुत खतरनाक माना जाता है। वर्तमान स्थितिः जांच में पाया गया कि महिला का वीजा 2017 में ही समाप्त हो गया था। वर्तमान में उसे और उसके बच्चों को सुरक्षित निकाल कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है और निर्वासन (deportation) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, ओडिशा से भी एक खबर आई थी जहाँ कार्तिक पूर्णिमा के दौरान एक महिला मंदिर के पास एक संकरी गुफा में फंस गई थी, जिसे बाद में अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। #themahashakti #ShivBhakt #Mahila Rescue #GufaMeFansiMahila #ShivDarshan #Breaking News #RescueOperation #ViralNews #TempleNews #LatestNews #newsfeed #NewsUpdate #dailynews #developedindia1
- Post by Surya prakash Mishra1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- प्रयागराज जिला प्रशासन से निवेदन है कि इसका समाधान निकलकर पुराने पुल पर लाइट की व्यवस्था करवाई जाए _______________________ प्रयागराज। 1 मई 2026/ नैनी पुराना पुल आने जाने वाला रास्ता है जिसपर आम जनमानस का रोज आना जाना लता रहेता है रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और रात के समय अंधेरा होने के कारण एक्सीडेंट भी होने की संभावना रहती है। रात में तो चोर भी एक्टिव रहते हैं चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए। प्रयागराज जिला प्रशासन से निवेदन है कि इसका समाधान निकलकर पुराने पुल पर लाइट की व्यवस्था करवाई जाए, समाधान यही है कि प्लास्टिक का पीवीसी पाइप पहले लोहे के एंग्लोपर पर लगाया जाए और उसी पीवीसी पाइप के अन्दर से तार पार करते हुए प्लास्टिक पाइप के बीच-बीच में छोटी लाइट लगाई जाए जिससे बारिश के मौसम में कोई भी करंट लगने की संभावना नहीं रहेगी। और जिसकी वजह से आम जनमानत के साथ कोई अनहोनी नहीं हो पाएगी लाइट की रोशनी में...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- Post by Ghatnaein News1
- *तेज रफ्तार का कहर जारी* प्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत जयंतीपुर चौराहे पर बीती रात 1 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड के साइड में खड़े एक ऑटो विक्रम मे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑटो विक्रम पलट गई, जिसमें सो रहा ऑटो विक्रम का ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया और स्थानीय दुकानदार के सामानों का भी काफी नुकसान हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर आगे की विधिवक कार्रवाई की l1
- अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिल्ला में एक युवक की 4 दबंगों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पत्नी ने पुरानी रंजिश की बात कही है। फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। #breakingnews1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1