Shuru
Apke Nagar Ki App…
4 दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; घायल अस्पताल में भर्ती, अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिल्ला में एक युवक की 4 दबंगों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पत्नी ने पुरानी रंजिश की बात कही है। फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। #breakingnews
गुरु ज्ञान
4 दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; घायल अस्पताल में भर्ती, अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिल्ला में एक युवक की 4 दबंगों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पत्नी ने पुरानी रंजिश की बात कही है। फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। #breakingnews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चौराहे पर बीती रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित कार रोड किनारे खड़े ऑटो विक्रम से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया। ऑटो में सो रहा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में आसपास के दुकानदारों का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और कार को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में तेज रफ्तार वाहनों से लगातार हादसे हो रहे हैं।1
- यूपी : भतीजे ने चाचा को शादी में नहीं बुलाया, चाचा ने दरवाजा वेल्ड कराया जालौन के मौहल्ला नारो भास्कर के माजिद की बारात झांसी गई थी। नूरचश्म माजिद का नूरचश्मी नजमा से निकाह भी मुकम्मल हो गया। माजिद ब्याह कर नजमा को ससुराल ले लाया। दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो वहां मुख्य द्वार वेल्डिंग से सील था। और ताला भी लटका था, नजमा ने माजिद से पुछा माजरा क्या है मियां.. पता चला... माजिद ने अपने चाचा अजहर को शादी में नहीं बुलाया था, इसी से खफा चाचा ने माजिद के घर का दरवाजा वेल्डिंग से सील करवा दिया।1
- इटावा में शराब ठेके पर महिलाओं ने धावा बोलकर शराब भरी शीशिओं एवं बोतलों को तोड़कर कर तहस-नहस कर दिया क्यों की गांव बस्ती के बगल शराब का ठेका होने के कारण हर घर से शराबी बनना शुरू हो गया था जिससे महिलाएं परेशान थी1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- पेट्रोल पंप पर सो रहे चौकीदार का मोबाइल चोरी करके ले गया पुलिसकर्मी त्तर प्रदेश के मऊ (Mau) जिले में एक पेट्रोल पंप पर सो रहे चौकीदार का मोबाइल चुराने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मी (संभावित) CCTV में चोरी करते हुए कैद हुआ है। यह घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप की है। #Mau #MauPolice #ViralVideo #CCTVFootage #UPPolice #BreakingNews #PoliceChori #CCTVRecord #CrimelnUP #UttarPradeshNews #मऊ #SocialMedia Viral #ViralNews #SaraiLakhansi #CrimeNews #MauNews #UPNews #Paniyara #PetrolPump #उत्तरप्रदेश1
- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के कौशांबी जनपद के मनोरी कस्बे में रहने वाले एक डॉक्टर को लेकर पिछले कई वर्षों से बहस छिड़ी है की डॉक्टर असली है या नकली और इसे जो सर्टिफिकेट डब्लूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने जो सर्टिफिकेट जारी किया है आखिर उसको लेने वाला असली था या नकली अब तक स्वास्थ्य विभाग यह तय नहीं कर सका की लेने वाला असली है या नकली जबकि यह मामला पिछले 15 साल से इस कौशांबी के स्वास्थ्य विभाग के लिए गले की फांस बन चुका है। जानकारी के अनुसार लकवा जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने का दावा करने वाले डॉक्टर एके मिश्रा मनोरी में क्लीनिक चलाते हैं इस बीच उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने पोलियो उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक प्रमाण पत्र जारी किया इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें फर्जी चिकित्सक घोषित कर और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया डॉक्टर जमानत पर छूट कर आए तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खुली चेतावनी दे डाली और दावा किया कि उन्हें जो सर्टिफिकेट मिला है वह विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मेरे काम को देखकर दिया था। वही विभाग का दावा है कि यह सर्टिफिकेट दूसरे के नाम जारी हुई थी जिसे डॉक्टर ने हासिल कर लिया। अब तक स्वास्थ्य की टीम उसे व्यक्ति को नहीं ला सकी जिसके नाम से यह सर्टिफिकेट जारी हुआ था जबकि डॉक्टर एके मिश्रा का दावा है कि अगर वह नकली है तो सर्टिफिकेट उन्हें कैसे मिलेगी और यदि वह सही है तो उन्हें कौशांबी का स्वास्थ्य विभाग बदनाम क्यों कर रहा है।1
- Post by Questions News1
- 🔥 खेत पर बने घर में लगी आग, अनाज व चारा स्वाहा 🌧️ बारिश ने बढ़ती आग पर लगाया ब्रेक, जनहानि टली बारा क्षेत्र के सरसेड़ी ग्राम पंचायत के चंदैयाबारी मजरे में बुधवार को अचानक लगी आग ने एक किसान की मेहनत को राख कर दिया। किसान सरजू प्रसाद यादव के खेत पर बने मकान में रखा भूसा, उपले और करीब 5 कुंतल गेहूं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लगभग ₹50,000 का नुकसान हुआ है। आग की लपटें उठते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर डायल 112 को भी अवगत कराया गया, लेकिन तेज हवाओं ने आग को और भड़काया। इसी बीच मौसम ने राहत दी और शुरू हुई बारिश ने आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई। 🚒 फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने तक आग काफी हद तक शांत हो चुकी थी। 🐄 समय रहते पशुओं को खोल लेने से बड़ा हादसा टल गया। अब पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहा है। 👉 सवाल उठता है—ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन व्यवस्था कब तक ऐसे ही “भगवान भरोसे” रहेगी? #बारा #प्रयागराज #ग्रामीण_भारत #किसान_समस्या #आगजनी #BreakingNews #UPNews #GroundReport #RealIndia #FarmerLoss #EmergencyResponse #RainRescue #LocalNews #HindiNews1