logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर. बालोतरा में गैस उपभोक्ताओं को इतने दिनों बाद मिलेगा गैस सिलेंडर *गगराना इंडेन गैस उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी सिलेंडर बुकिंग* बालोतरा, 21 मार्च। बालोतरा शहर के गगराना इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां भी नए गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन में शुरू कर दी गई है। जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया ने बताया कि पूर्व में ऑयल कंपनियों के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग की सुविधा लागू थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते गगराना इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा था। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए जिला कलक्टर के प्रयासों से इस व्यवस्था में सुधार किया गया। अब गगराना इंडेन गैस एजेंसी पर भी 25 दिन में गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। नई व्यवस्था के तहत वे उपभोक्ता, जिन्होंने 25 दिन पहले गैस सिलेंडर प्राप्त किया है, अब नए सिलेंडर के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। इस निर्णय से क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। -0-

on 21 March
user_Pukhraj soni
Pukhraj soni
पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
on 21 March

गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर. बालोतरा में गैस उपभोक्ताओं को इतने दिनों बाद मिलेगा गैस सिलेंडर *गगराना इंडेन गैस उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी सिलेंडर बुकिंग* बालोतरा, 21 मार्च। बालोतरा शहर के गगराना इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां भी नए गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन में शुरू कर दी गई है। जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया ने बताया कि पूर्व में ऑयल कंपनियों के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग की सुविधा लागू थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते गगराना इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा था। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए जिला कलक्टर के प्रयासों से इस व्यवस्था में सुधार किया गया। अब गगराना इंडेन गैस एजेंसी पर भी 25 दिन में गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। नई व्यवस्था के तहत वे उपभोक्ता, जिन्होंने 25 दिन पहले गैस सिलेंडर प्राप्त किया है, अब नए सिलेंडर के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। इस निर्णय से क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। -0-

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सायला सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल परीक्षा देने जा रहे किशोर को लाठी डंडों से पीटा, 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली.....
    1
    सायला सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल परीक्षा देने जा रहे किशोर को लाठी डंडों से पीटा, 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली.....
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। जिला परिषद सभागार में आयोजित 'दिशा' की बैठक में पाली विधायक भीमराज भाटी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पाली-जोधपुर मार्ग पर संचालित दो टोल नाकों का मुद्दा विशेष चर्चा का विषय रहा, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। बैठक के दौरान जब पाली और जोधपुर के बीच संचालित दो टोल नाकों में से एक को हटाने की मांग रखी गई, तो आधिकारिक रिकॉर्ड और चर्चा में यह बात सामने आई कि इन टोल नाकों को हटाने में तकनीकी अड़चनें क्यों आ रही हैं। बैठक में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक ज्ञानचंद पारख और उस समय के अन्य जनप्रतिनिधियों की लिखित सहमति के बाद ही ये दोनों टोल लगाए गए थे? इसी पुरानी सहमति और अनुबंध के कारण वर्तमान में एक टोल को हटाने की प्रक्रिया में कानूनी और तकनीकी बाधाएं आ रही हैं? विधायक भाटी ने बताया कि मंदिर के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत हैं। हेरिटेज ठेकेदार न मिलने के कारण अब नगर परिषद इस कार्य को जल्द ही पूर्ण कराएगी। विधायक भाटी ने रोहट क्षेत्र में पाइपलाइन के बजाय टैंकरों से पानी सप्लाई करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने PHED अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बांध भरने के बावजूद जनता को पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा? भाटी ने मांग की कि पाली डिपो को मिली नई बसों को चौराई क्षेत्र के रूट पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिले। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी पी चौधरी,विधायक भीमराज भाटी,केसाराम चौधरी,शोभा चौहान ने गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
    4
    पाली,मनीष राठौड़। जिला परिषद सभागार में आयोजित 'दिशा' की बैठक में पाली विधायक भीमराज भाटी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पाली-जोधपुर मार्ग पर संचालित दो टोल नाकों का मुद्दा विशेष चर्चा का विषय रहा, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
बैठक के दौरान जब पाली और जोधपुर के बीच संचालित दो टोल नाकों में से एक को हटाने की मांग रखी गई, तो आधिकारिक रिकॉर्ड और चर्चा में यह बात सामने आई कि इन टोल नाकों को हटाने में तकनीकी अड़चनें क्यों आ रही हैं। बैठक में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक ज्ञानचंद पारख और उस समय के अन्य जनप्रतिनिधियों की लिखित सहमति के बाद ही ये दोनों टोल लगाए गए थे? इसी पुरानी सहमति और अनुबंध के कारण वर्तमान में एक टोल को हटाने की प्रक्रिया में कानूनी और तकनीकी बाधाएं आ रही हैं?
विधायक भाटी ने बताया कि मंदिर के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत हैं। हेरिटेज ठेकेदार न मिलने के कारण अब नगर परिषद इस कार्य को जल्द ही पूर्ण कराएगी। विधायक भाटी ने रोहट क्षेत्र में पाइपलाइन के बजाय टैंकरों से पानी सप्लाई करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने PHED अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बांध भरने के बावजूद जनता को पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा? भाटी ने मांग की कि पाली डिपो को मिली नई बसों को चौराई क्षेत्र के रूट पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिले। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी पी चौधरी,विधायक भीमराज भाटी,केसाराम चौधरी,शोभा चौहान ने गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • Post by Mukesh Pawar
    1
    Post by Mukesh Pawar
    user_Mukesh Pawar
    Mukesh Pawar
    DJ पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • 🇹 🇭 🇦 🇳 🇰 🇸𝕗𝕠𝕣 🅗🅔🅻🅿🐄 *🐄 गौमाता ,गौवंश को जिमाया 1500 किलो ( 3 🛻 टेंपो ) हरा 🎋 चारा ( मीठा भोजन ) 🌸* *🌺 पूर्णिमा , व हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 🗓️ 02 अप्रैल 2026* *🤏 मात्र 1 मिनिट का 📹 विडियो स्टेटस लगाए व शेयर कर पुण्य जरूर कमाए 🙏* *👉 आप सभी भामाशाहों , गौभक्तों , गौपुत्रों के सहयोग से पाली के आस - पास गावों जंगलों में विचरण कर रही बेसहारा गौमाता को 1500 किलो हरा चारा ( रिजगा ) जिमाया 👈* *🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली* *📱 👉 7 0 7 3 2 7 4 0 1 1* *📞 👉🏻 73 57 57 07 07* *🚩 गौ सेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩*
    1
    🇹 🇭 🇦 🇳 🇰 🇸𝕗𝕠𝕣 🅗🅔🅻🅿🐄
*🐄 गौमाता ,गौवंश को जिमाया 1500 किलो ( 3 🛻 टेंपो )  हरा 🎋 चारा  ( मीठा भोजन ) 🌸*
*🌺 पूर्णिमा , व हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर  🗓️  02 अप्रैल 2026*
*🤏 मात्र 1 मिनिट का 📹 विडियो स्टेटस लगाए व शेयर कर पुण्य जरूर कमाए 🙏*
*👉 आप सभी भामाशाहों , गौभक्तों , गौपुत्रों के सहयोग से पाली के आस - पास गावों जंगलों में विचरण कर रही  बेसहारा गौमाता को 1500 किलो  हरा चारा ( रिजगा ) जिमाया   👈*
*🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*
*📱 👉  7 0 7 3 2 7 4 0 1 1* 
*📞 👉🏻  73  57  57  07   07*
*🚩 गौ सेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩*
    user_सांप पकड़ने वाले   महावीर जैन , पाली
    सांप पकड़ने वाले महावीर जैन , पाली
    Nurse Pali, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • *’जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक,* *सांसद चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न योजनाओं में प्रगति लायें - सांसद चौधरी* *कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य विधायकों ने भी लिया भाग* पाली। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सांसद चौधरी ने विभिन्न केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिलकर विकास कार्यो को गति दे रहे है। सांसद चौधरी ने बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों योजनाओ की जानकारी ली और प्रगति लाने, बकाया कामो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विभागों के ऐजेंडावार बिन्दुओं पर बारी-बारी से चर्चा की व गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर सांसद ने प्रमुख विभागों जिनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग सडक मरम्मत निर्माण की स्थिति, पीएमजेएसवाई, अटल पथ के कार्य गांरटी पीरीयड सडको, एनएच व एनएचाआई के बकाया कामों को पूर्ण करने के लिये व इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कामों की प्रगति आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल, जेजेएम, रोहट सोजत में पेयजल व्यवस्था खिंवाडा नदी पुलिया, रामपुरा में पाईपलाईन, रोड किंटंग, अवैध जल कनेक्शन हटाने के बारे में निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग को पीएम कुसुम योजना ,सूर्य घर योजना, गर्मी में बिजली व्यवस्था के बारे में झूलते तारों व पोल को ठीक करना, इसी प्रकार चिकित्सा विभाग में निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिंग कालेज के बारे में वयवंदन योजना, बांगड अस्पताल की व्यवस्थाओं, आक्सीजन उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों के बारे में व जल संसाधन विभाग में बाधांं की स्थिति व जल उपलब्धता, व अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिले में रामसेतु की गिलहरी अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की प्रगति को जाना। सांसद चौधरी ने बैठक में शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत प्रस्ताव पर चर्चा, मिड डे मील, समग्र शिक्षा, बकाया विधालयों को आधारभूत संरचनाओं से जोडने, खेल मैदानो ंके प्रस्तावों के बारे में निर्देश दिये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, एमपीलैड कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना , स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में निर्देंश दिये। इसी प्रकार खनिज विभाग में अवैध माईनिंग के बारे में, पर्यावरण विभाग को प्रदूषण नियंत्रण स्लज निस्तारण, रसद विभाग पेट्रोल डीजल, गैस की उपलब्धता व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाध सुरक्षा योजना, राजीविका विभाग , कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद बीज व अनुदान पर कृषि यंत्र व औजारों, खरीफ, रबी फसलों की के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जलग्रहण विकास एवं भूसरंक्षण विभाग विभिन्न गांवों को पेयजल उपलब्धता, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाडीयों की स्थ्ति के लिये आवश्यक निर्देश, बैकों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वति की जानकारी लेकर निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम में अतिक्रमणों व नालों की साफ सफाई, निराश्रित पशुओं के बारे में निर्दैश, दूरसंचार विभाग इंटरनेट, रेलवेज, हाइवेज, रोडवेज ,वन विभाग, माइन्स, उधोग विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, सूचना पौ्रधोगिकी विभाग आदि विभागों समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। सांसद चौधरी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए काम करने तथा आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बैठक में गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की उपलब्धता साथ ही बिजली स्थिति व सडकों के बारे, गौशालाओं के अनुदानों, नयी नंदी गौशाला व गौशाला खोलने के लिये व गोपालन समिति की बैठक व राज्य सरकार के आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों एक पेड मां के नाम व अन्य अभियानों के सफल आयोजन के लिये कहा। बैठक मे पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान ने अपने क्षेत्र के बारे में कामो के लिये अपनी बात को रखा। बैठक में जिला कलक्टर डा रवीन्द्र गोस्वामी ने जिले में चल रही योजनाओं और कार्यो की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    1
    *’जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति  दिशा की बैठक,*
*सांसद चौधरी ने  विभिन्न योजनाओं  की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न योजनाओं में प्रगति लायें - सांसद चौधरी* 
*कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य विधायकों ने भी लिया भाग*
पाली। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सांसद चौधरी ने विभिन्न केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिलकर विकास कार्यो को गति दे रहे है। 
सांसद चौधरी ने बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों योजनाओ की जानकारी ली और प्रगति लाने, बकाया कामो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विभागों के ऐजेंडावार बिन्दुओं पर बारी-बारी से चर्चा की व गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर सांसद ने प्रमुख विभागों जिनमें  सार्वजनिक निर्माण विभाग सडक मरम्मत निर्माण की स्थिति, पीएमजेएसवाई, अटल पथ के कार्य   गांरटी पीरीयड सडको, एनएच व एनएचाआई के बकाया कामों को पूर्ण करने के लिये व इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कामों की प्रगति आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल, जेजेएम, रोहट सोजत में पेयजल व्यवस्था खिंवाडा नदी पुलिया, रामपुरा में पाईपलाईन, रोड किंटंग, अवैध जल कनेक्शन हटाने के बारे में निर्देश दिये।  
बैठक में उन्होंने बिजली विभाग को पीएम कुसुम योजना ,सूर्य घर योजना, गर्मी में बिजली व्यवस्था के बारे में झूलते तारों व पोल को ठीक करना, इसी प्रकार चिकित्सा विभाग में निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिंग कालेज के बारे में वयवंदन योजना, बांगड अस्पताल की व्यवस्थाओं, आक्सीजन उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों के बारे में व जल संसाधन विभाग में बाधांं की स्थिति व जल उपलब्धता, व अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिले में रामसेतु की गिलहरी अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की प्रगति को जाना। 
सांसद चौधरी ने बैठक में शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत प्रस्ताव पर चर्चा, मिड डे मील, समग्र शिक्षा, बकाया विधालयों को आधारभूत संरचनाओं से जोडने, खेल मैदानो ंके प्रस्तावों के बारे में निर्देश दिये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, एमपीलैड कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना , स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन  के बारे में निर्देंश दिये। 
इसी प्रकार खनिज विभाग में अवैध माईनिंग के बारे में, पर्यावरण विभाग को प्रदूषण नियंत्रण स्लज निस्तारण, रसद विभाग पेट्रोल डीजल, गैस की उपलब्धता व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाध सुरक्षा योजना, राजीविका विभाग , कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद बीज व अनुदान पर कृषि यंत्र व औजारों, खरीफ, रबी फसलों की के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जलग्रहण विकास एवं भूसरंक्षण विभाग विभिन्न गांवों को पेयजल उपलब्धता, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाडीयों की स्थ्ति के लिये आवश्यक निर्देश, बैकों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वति की जानकारी लेकर निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम में अतिक्रमणों व नालों की साफ सफाई, निराश्रित पशुओं के बारे में निर्दैश, दूरसंचार विभाग इंटरनेट, रेलवेज, हाइवेज, रोडवेज ,वन विभाग, माइन्स, उधोग विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, सूचना पौ्रधोगिकी विभाग आदि विभागों समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। सांसद चौधरी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए काम करने तथा आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। 
बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बैठक में गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की उपलब्धता साथ ही बिजली स्थिति व सडकों के बारे, गौशालाओं के अनुदानों, नयी नंदी गौशाला व गौशाला खोलने के लिये व गोपालन समिति की बैठक व राज्य सरकार के आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों एक पेड मां के नाम व अन्य अभियानों के सफल आयोजन के लिये कहा। बैठक मे पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान ने अपने क्षेत्र के बारे में कामो के लिये अपनी बात को रखा। 
बैठक में जिला कलक्टर डा रवीन्द्र गोस्वामी  ने  जिले में चल रही योजनाओं और कार्यो की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • फतेहगढ़ में दर्दनाक हादसा... मसेनी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निर्मला मेडिकल स्टोर संचालक अवनीश कटियार की माता उर्मिला कटियार की अपनी ही थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। ⚠️ सावधानी: वाहन खड़ा करते समय हैंडब्रेक लगाना न भूलें, छोटी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
    1
    फतेहगढ़ में दर्दनाक हादसा...
मसेनी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निर्मला मेडिकल स्टोर संचालक अवनीश कटियार की माता उर्मिला कटियार की अपनी ही थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई।
⚠️ सावधानी: वाहन खड़ा करते समय हैंडब्रेक लगाना न भूलें, छोटी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। पाली जिले में कर्ज के दबाव के चलते 47 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केशव नगर निवासी भीमाराम के रूप में हुई है, जिनका शव शुक्रवार शाम उनके घर से करीब 8 किलोमीटर दूर गुरलाई-काणदार रोड पर एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, भीमाराम शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकले थे। जब वे देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तलाश के दौरान उनका शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गुड़ा एंदला थाने के ASI सुखराम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने खुलासा किया है कि भीमाराम ने किसी से पैसे उधार लिए थे। पैसे देने वाला व्यक्ति उन पर लगातार भुगतान का दबाव बना रहा था, जिससे वे काफी मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दबाव के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। भीमाराम अपने पीछे पत्नी, एक 24 साल का बेटा और 20 साल की बेटी छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उधार किससे और कितना लिया गया था।
    4
    पाली,मनीष राठौड़। पाली जिले में कर्ज के दबाव के चलते  47 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केशव नगर निवासी भीमाराम के रूप में हुई है, जिनका शव शुक्रवार शाम उनके घर से करीब 8 किलोमीटर दूर गुरलाई-काणदार रोड पर एक पेड़ से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार, भीमाराम शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकले थे। जब वे देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तलाश के दौरान उनका शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गुड़ा एंदला थाने के ASI सुखराम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने खुलासा किया है कि भीमाराम ने किसी से पैसे उधार लिए थे। पैसे देने वाला व्यक्ति उन पर लगातार भुगतान का दबाव बना रहा था, जिससे वे काफी मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दबाव के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
भीमाराम अपने पीछे पत्नी, एक 24 साल का बेटा और 20 साल की बेटी छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उधार किससे और कितना लिया गया था।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.