विधायक भीमराज भाटी ने पेयजल और बसों का मुद्दा उठाया, पाली-जोधपुर रोड पर दो टोल टैक्स का मामला भी गरमाया पाली,मनीष राठौड़। जिला परिषद सभागार में आयोजित 'दिशा' की बैठक में पाली विधायक भीमराज भाटी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पाली-जोधपुर मार्ग पर संचालित दो टोल नाकों का मुद्दा विशेष चर्चा का विषय रहा, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। बैठक के दौरान जब पाली और जोधपुर के बीच संचालित दो टोल नाकों में से एक को हटाने की मांग रखी गई, तो आधिकारिक रिकॉर्ड और चर्चा में यह बात सामने आई कि इन टोल नाकों को हटाने में तकनीकी अड़चनें क्यों आ रही हैं। बैठक में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक ज्ञानचंद पारख और उस समय के अन्य जनप्रतिनिधियों की लिखित सहमति के बाद ही ये दोनों टोल लगाए गए थे? इसी पुरानी सहमति और अनुबंध के कारण वर्तमान में एक टोल को हटाने की प्रक्रिया में कानूनी और तकनीकी बाधाएं आ रही हैं? विधायक भाटी ने बताया कि मंदिर के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत हैं। हेरिटेज ठेकेदार न मिलने के कारण अब नगर परिषद इस कार्य को जल्द ही पूर्ण कराएगी। विधायक भाटी ने रोहट क्षेत्र में पाइपलाइन के बजाय टैंकरों से पानी सप्लाई करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने PHED अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बांध भरने के बावजूद जनता को पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा? भाटी ने मांग की कि पाली डिपो को मिली नई बसों को चौराई क्षेत्र के रूट पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिले। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी पी चौधरी,विधायक भीमराज भाटी,केसाराम चौधरी,शोभा चौहान ने गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विधायक भीमराज भाटी ने पेयजल और बसों का मुद्दा उठाया, पाली-जोधपुर रोड पर दो टोल टैक्स का मामला भी गरमाया पाली,मनीष राठौड़। जिला परिषद सभागार में आयोजित 'दिशा' की बैठक में पाली विधायक भीमराज भाटी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पाली-जोधपुर मार्ग पर संचालित दो टोल नाकों का मुद्दा विशेष चर्चा का विषय रहा, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। बैठक के दौरान जब पाली और जोधपुर
के बीच संचालित दो टोल नाकों में से एक को हटाने की मांग रखी गई, तो आधिकारिक रिकॉर्ड और चर्चा में यह बात सामने आई कि इन टोल नाकों को हटाने में तकनीकी अड़चनें क्यों आ रही हैं। बैठक में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक ज्ञानचंद पारख और उस समय के अन्य जनप्रतिनिधियों की लिखित सहमति के बाद ही ये दोनों टोल लगाए गए थे? इसी पुरानी सहमति और अनुबंध के कारण
वर्तमान में एक टोल को हटाने की प्रक्रिया में कानूनी और तकनीकी बाधाएं आ रही हैं? विधायक भाटी ने बताया कि मंदिर के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत हैं। हेरिटेज ठेकेदार न मिलने के कारण अब नगर परिषद इस कार्य को जल्द ही पूर्ण कराएगी। विधायक भाटी ने रोहट क्षेत्र में पाइपलाइन के बजाय टैंकरों से पानी सप्लाई करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने PHED अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बांध भरने के बावजूद जनता
को पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा? भाटी ने मांग की कि पाली डिपो को मिली नई बसों को चौराई क्षेत्र के रूट पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिले। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी पी चौधरी,विधायक भीमराज भाटी,केसाराम चौधरी,शोभा चौहान ने गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। जिला परिषद सभागार में आयोजित 'दिशा' की बैठक में पाली विधायक भीमराज भाटी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पाली-जोधपुर मार्ग पर संचालित दो टोल नाकों का मुद्दा विशेष चर्चा का विषय रहा, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। बैठक के दौरान जब पाली और जोधपुर के बीच संचालित दो टोल नाकों में से एक को हटाने की मांग रखी गई, तो आधिकारिक रिकॉर्ड और चर्चा में यह बात सामने आई कि इन टोल नाकों को हटाने में तकनीकी अड़चनें क्यों आ रही हैं। बैठक में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2008 में तत्कालीन विधायक ज्ञानचंद पारख और उस समय के अन्य जनप्रतिनिधियों की लिखित सहमति के बाद ही ये दोनों टोल लगाए गए थे? इसी पुरानी सहमति और अनुबंध के कारण वर्तमान में एक टोल को हटाने की प्रक्रिया में कानूनी और तकनीकी बाधाएं आ रही हैं? विधायक भाटी ने बताया कि मंदिर के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत हैं। हेरिटेज ठेकेदार न मिलने के कारण अब नगर परिषद इस कार्य को जल्द ही पूर्ण कराएगी। विधायक भाटी ने रोहट क्षेत्र में पाइपलाइन के बजाय टैंकरों से पानी सप्लाई करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने PHED अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बांध भरने के बावजूद जनता को पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा? भाटी ने मांग की कि पाली डिपो को मिली नई बसों को चौराई क्षेत्र के रूट पर चलाया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिले। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी पी चौधरी,विधायक भीमराज भाटी,केसाराम चौधरी,शोभा चौहान ने गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।4
- Post by Mukesh Pawar1
- 🇹 🇭 🇦 🇳 🇰 🇸𝕗𝕠𝕣 🅗🅔🅻🅿🐄 *🐄 गौमाता ,गौवंश को जिमाया 1500 किलो ( 3 🛻 टेंपो ) हरा 🎋 चारा ( मीठा भोजन ) 🌸* *🌺 पूर्णिमा , व हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 🗓️ 02 अप्रैल 2026* *🤏 मात्र 1 मिनिट का 📹 विडियो स्टेटस लगाए व शेयर कर पुण्य जरूर कमाए 🙏* *👉 आप सभी भामाशाहों , गौभक्तों , गौपुत्रों के सहयोग से पाली के आस - पास गावों जंगलों में विचरण कर रही बेसहारा गौमाता को 1500 किलो हरा चारा ( रिजगा ) जिमाया 👈* *🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली* *📱 👉 7 0 7 3 2 7 4 0 1 1* *📞 👉🏻 73 57 57 07 07* *🚩 गौ सेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩*1
- पाली,। नवपदस्थापित जिला कलक्टर ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में उनकी अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दिशा बैठक व विभागों की योजना से संबधी बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन के प्रति संवेदनशील रहकर कर्त्वयपरायण होकर टीम भावना से कार्य कर उन्हें राहत प्रदान करें। बैठक में जिला कलक्टर ने दिशा बैठक से संबधी एंजेडा पर बारी बारी से सार्वजनिक निर्माण विभाग की योजनाओं व सडकों, पीएमजेएसवाई, रोड कटिंग गुणवत्ता, केन्द्र व राज्य के समक्ष रखे जाने वाले विषयों के बारे में व पीएचईडी में समर कंटेजेंसी प्लान, रोहट में पेयजल व टैंकर के बारे में निरीक्षण व बैठकों के बारे में निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग में बांधों व पानी व अन्य योजनाओं, बिजली विभाग में आगामी गर्मी में व्यवस्था, झूलते लटकते तार व पोल के बारे में, सर्वे करने, इसी प्रकार शिक्षा विभाग में खेल मैदानों के प्रस्तावों के लिये, समसा, डेटा, क्षतिग्रस्त स्कूलो की सूची व बच्चो ंको ना बैठाने के लिये व प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने एसडीआरफ से हुये कार्य व वैरीफिकेशन के लिये व चिकित्सा विभाग के कार्य योजनाओं, पशुपालन विभाग, बांडी नदी, रसद विभाग, कृषि व कापरेटिव व राजीविका में डा्रेन प्रशिक्षण के लिये निर्देश दिये। साथ ही फसल बीमा महिला एंव बाल विकास विभाग में आगंनवाडी भवनों संबधी कार्य , सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही दिशा में नगर निगम नालों की सफाई, लो लाईन एरिया के बारे में गौशालाओं में पशुओं के लिये, कालेज शिक्षा, हरियालो राजस्थान के बारे में विस्तार से निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बांगड हास्पिटल, रीको, सूचना प्रौधोगिकी , के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जिला कलक्टर ने 181 सेल के बारे में समस्या निवारण विश्लेष्ण के लिये समस्या शिकायत प्रकार, क्षेत्र व निस्तारण के लिये निर्देश दिये। साथ ही सभी विभागों को उनकी समस्याओं व निदान के बारे में निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, प्रशिक्षु आईएसएस बिरजू गोपाल , डीएफओ कस्तूरी, एडीएम ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।2
- पैनोरमा का किया निरीक्षण मारवाड़ जंक्शन,पाली राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शुक्रवार को मारवाड जंक्शन के आउवा में कामेश्वर महादेव मंदिर सत्याग्रह उद्यान में पहुचे।जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वि. सं . 1643 के सत्याग्रह आंदोलन के शहीदों व 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें याद किया और श्रृद्वाजंलि दी और उनके बलिदान को याद किया उन्होंने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा ये त्याग तपस्या की धरती है हमे यहा से प्रेरणा लेनी चाहिये। कार्यक्रम पश्चात् मैला चौक स्थित पैनोरमा पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली और निरीक्षण किया साथ ही रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। ’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्नल दिलीप सिंह हरसोलाव, विधायक केसाराम चौधरी, मा.ज. प्रधान मंगला राम, न्याय विभाग के विभिन्न स्थानों के सुरेन्द्र सिंह सांदु, रामदेव सिंह सादु, राजेंद्र सिंह बारहठ, डीवाईएसपी पाली ग्रामीण अमर सिंह रत्नू पूर्व सरपंच योगेश्वरी कंवर, संत नारायण दास सहित चरण समाज के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- जोधपुर, 4 अप्रैल। नई सड़क, जोधपुर में आज प्रातः 11 बजे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी जोधपुर श्रीमति छवि शर्मा पुलिस अधिकारी और डॉ. विकास राजपुरोहित जी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर तथा श्उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक श्री कुंदन कुमार सिंह जी एवं जोधपुर से संभागीय प्रबंधक श्री मनीष गांधी जी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए, जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया, जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1