राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत पहुंचे आउवा सत्याग्रह उद्यान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि पैनोरमा का किया निरीक्षण मारवाड़ जंक्शन,पाली राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शुक्रवार को मारवाड जंक्शन के आउवा में कामेश्वर महादेव मंदिर सत्याग्रह उद्यान में पहुचे।जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वि. सं . 1643 के सत्याग्रह आंदोलन के शहीदों व 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें याद किया और श्रृद्वाजंलि दी और उनके बलिदान को याद किया उन्होंने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा ये त्याग तपस्या की धरती है हमे यहा से प्रेरणा लेनी चाहिये। कार्यक्रम पश्चात् मैला चौक स्थित पैनोरमा पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली और निरीक्षण किया साथ ही रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। ’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्नल दिलीप सिंह हरसोलाव, विधायक केसाराम चौधरी, मा.ज. प्रधान मंगला राम, न्याय विभाग के विभिन्न स्थानों के सुरेन्द्र सिंह सांदु, रामदेव सिंह सादु, राजेंद्र सिंह बारहठ, डीवाईएसपी पाली ग्रामीण अमर सिंह रत्नू पूर्व सरपंच योगेश्वरी कंवर, संत नारायण दास सहित चरण समाज के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत पहुंचे आउवा सत्याग्रह उद्यान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि पैनोरमा का किया निरीक्षण मारवाड़ जंक्शन,पाली राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शुक्रवार को मारवाड जंक्शन के आउवा में कामेश्वर महादेव मंदिर सत्याग्रह उद्यान में पहुचे।जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वि. सं . 1643 के सत्याग्रह आंदोलन के शहीदों व 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें याद किया और श्रृद्वाजंलि दी और उनके बलिदान को याद किया उन्होंने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभा
को संबोधित करते हुए कहा ये त्याग तपस्या की धरती है हमे यहा से प्रेरणा लेनी चाहिये। कार्यक्रम पश्चात् मैला चौक स्थित पैनोरमा पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली और निरीक्षण किया साथ ही रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। ’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्नल दिलीप सिंह हरसोलाव, विधायक केसाराम चौधरी, मा.ज. प्रधान मंगला राम, न्याय विभाग के विभिन्न स्थानों के सुरेन्द्र सिंह सांदु, रामदेव सिंह सादु, राजेंद्र सिंह बारहठ, डीवाईएसपी पाली ग्रामीण अमर सिंह रत्नू पूर्व सरपंच योगेश्वरी कंवर, संत नारायण दास सहित चरण समाज के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
- पैनोरमा का किया निरीक्षण मारवाड़ जंक्शन,पाली राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शुक्रवार को मारवाड जंक्शन के आउवा में कामेश्वर महादेव मंदिर सत्याग्रह उद्यान में पहुचे।जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वि. सं . 1643 के सत्याग्रह आंदोलन के शहीदों व 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें याद किया और श्रृद्वाजंलि दी और उनके बलिदान को याद किया उन्होंने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा ये त्याग तपस्या की धरती है हमे यहा से प्रेरणा लेनी चाहिये। कार्यक्रम पश्चात् मैला चौक स्थित पैनोरमा पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली और निरीक्षण किया साथ ही रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। ’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्नल दिलीप सिंह हरसोलाव, विधायक केसाराम चौधरी, मा.ज. प्रधान मंगला राम, न्याय विभाग के विभिन्न स्थानों के सुरेन्द्र सिंह सांदु, रामदेव सिंह सादु, राजेंद्र सिंह बारहठ, डीवाईएसपी पाली ग्रामीण अमर सिंह रत्नू पूर्व सरपंच योगेश्वरी कंवर, संत नारायण दास सहित चरण समाज के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- पाली,। नवपदस्थापित जिला कलक्टर ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में उनकी अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दिशा बैठक व विभागों की योजना से संबधी बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन के प्रति संवेदनशील रहकर कर्त्वयपरायण होकर टीम भावना से कार्य कर उन्हें राहत प्रदान करें। बैठक में जिला कलक्टर ने दिशा बैठक से संबधी एंजेडा पर बारी बारी से सार्वजनिक निर्माण विभाग की योजनाओं व सडकों, पीएमजेएसवाई, रोड कटिंग गुणवत्ता, केन्द्र व राज्य के समक्ष रखे जाने वाले विषयों के बारे में व पीएचईडी में समर कंटेजेंसी प्लान, रोहट में पेयजल व टैंकर के बारे में निरीक्षण व बैठकों के बारे में निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग में बांधों व पानी व अन्य योजनाओं, बिजली विभाग में आगामी गर्मी में व्यवस्था, झूलते लटकते तार व पोल के बारे में, सर्वे करने, इसी प्रकार शिक्षा विभाग में खेल मैदानों के प्रस्तावों के लिये, समसा, डेटा, क्षतिग्रस्त स्कूलो की सूची व बच्चो ंको ना बैठाने के लिये व प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने एसडीआरफ से हुये कार्य व वैरीफिकेशन के लिये व चिकित्सा विभाग के कार्य योजनाओं, पशुपालन विभाग, बांडी नदी, रसद विभाग, कृषि व कापरेटिव व राजीविका में डा्रेन प्रशिक्षण के लिये निर्देश दिये। साथ ही फसल बीमा महिला एंव बाल विकास विभाग में आगंनवाडी भवनों संबधी कार्य , सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही दिशा में नगर निगम नालों की सफाई, लो लाईन एरिया के बारे में गौशालाओं में पशुओं के लिये, कालेज शिक्षा, हरियालो राजस्थान के बारे में विस्तार से निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बांगड हास्पिटल, रीको, सूचना प्रौधोगिकी , के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जिला कलक्टर ने 181 सेल के बारे में समस्या निवारण विश्लेष्ण के लिये समस्या शिकायत प्रकार, क्षेत्र व निस्तारण के लिये निर्देश दिये। साथ ही सभी विभागों को उनकी समस्याओं व निदान के बारे में निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, प्रशिक्षु आईएसएस बिरजू गोपाल , डीएफओ कस्तूरी, एडीएम ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी। मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।1
- गिरी मे जोरदार बारिश1
- झूँठा गाँव में स्थित वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे गाँव को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में बालाजी महाराज की सजीव एवं मनमोहक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। डीजे और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ गाँव के मुख्य मार्गों से गुजरे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल जयकारों और भक्ति से गूंज उठा। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान सोजत के प्रसिद्ध भजन गायक महेश वैरागी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बालाजी सेवा समिति के सदस्य ढगलाराम जी छीपा, लालचंद सोनी, अमरचंद जांगिड़, अशोक जांगिड़, मुकंद जी बोहरा, राजेश सेवकानी, संपत दर्जी, सुनील सोनी, अजय सोनी, घनश्याम सेन, कैलाश सोनी, आत्माराम सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव के सफल आयोजन में ग्रामवासियों और समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी शादी के दूसरे दिन दुल्हन फरार: दाल में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर लूट की वारदात ब्यावर में चांग चितार रोड निवासी सिंधी परिवार में शादी के बाद लूट की वारदात सामने आई है। लोकेश आसवानी की शादी 31 मार्च को पूजा नाम की युवती से हुई थी। 1 अप्रैल की रात दुल्हन ने खाना बनाने की बात कहकर दाल में कथित नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन के बाद पति, ससुर, ननद और बुआ बेहोश हो गए। अगली सुबह दुल्हन घर से गायब मिली परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चारों पीड़ितों को अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1