logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संवेदनशीलता के साथ टीम भावना रखकर कार्य कर आमजन को राहत प्रदान करें - जिला कलक्टर पाली,। नवपदस्थापित जिला कलक्टर ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में उनकी अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दिशा बैठक व विभागों की योजना से संबधी बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन के प्रति संवेदनशील रहकर कर्त्वयपरायण होकर टीम भावना से कार्य कर उन्हें राहत प्रदान करें। बैठक में जिला कलक्टर ने दिशा बैठक से संबधी एंजेडा पर बारी बारी से सार्वजनिक निर्माण विभाग की योजनाओं व सडकों, पीएमजेएसवाई, रोड कटिंग गुणवत्ता, केन्द्र व राज्य के समक्ष रखे जाने वाले विषयों के बारे में व पीएचईडी में समर कंटेजेंसी प्लान, रोहट में पेयजल व टैंकर के बारे में निरीक्षण व बैठकों के बारे में निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग में बांधों व पानी व अन्य योजनाओं, बिजली विभाग में आगामी गर्मी में व्यवस्था, झूलते लटकते तार व पोल के बारे में, सर्वे करने, इसी प्रकार शिक्षा विभाग में खेल मैदानों के प्रस्तावों के लिये, समसा, डेटा, क्षतिग्रस्त स्कूलो की सूची व बच्चो ंको ना बैठाने के लिये व प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने एसडीआरफ से हुये कार्य व वैरीफिकेशन के लिये व चिकित्सा विभाग के कार्य योजनाओं, पशुपालन विभाग, बांडी नदी, रसद विभाग, कृषि व कापरेटिव व राजीविका में डा्रेन प्रशिक्षण के लिये निर्देश दिये। साथ ही फसल बीमा महिला एंव बाल विकास विभाग में आगंनवाडी भवनों संबधी कार्य , सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही दिशा में नगर निगम नालों की सफाई, लो लाईन एरिया के बारे में गौशालाओं में पशुओं के लिये, कालेज शिक्षा, हरियालो राजस्थान के बारे में विस्तार से निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बांगड हास्पिटल, रीको, सूचना प्रौधोगिकी , के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जिला कलक्टर ने 181 सेल के बारे में समस्या निवारण विश्लेष्ण के लिये समस्या शिकायत प्रकार, क्षेत्र व निस्तारण के लिये निर्देश दिये। साथ ही सभी विभागों को उनकी समस्याओं व निदान के बारे में निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, प्रशिक्षु आईएसएस बिरजू गोपाल , डीएफओ कस्तूरी, एडीएम ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_Khushveer singh
Khushveer singh
पाली, पाली, राजस्थान•
6 hrs ago

संवेदनशीलता के साथ टीम भावना रखकर कार्य कर आमजन को राहत प्रदान करें - जिला कलक्टर पाली,। नवपदस्थापित जिला कलक्टर ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में उनकी अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दिशा बैठक व विभागों की योजना से संबधी बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन के प्रति संवेदनशील रहकर कर्त्वयपरायण होकर टीम भावना से कार्य कर उन्हें राहत प्रदान करें। बैठक में जिला कलक्टर ने दिशा बैठक से संबधी एंजेडा पर बारी बारी से सार्वजनिक निर्माण विभाग की योजनाओं व सडकों, पीएमजेएसवाई, रोड कटिंग गुणवत्ता, केन्द्र व राज्य के समक्ष रखे जाने वाले विषयों के बारे में व पीएचईडी में समर कंटेजेंसी प्लान, रोहट में पेयजल व टैंकर के बारे में निरीक्षण व बैठकों के बारे में निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग में बांधों व पानी व अन्य योजनाओं, बिजली विभाग में आगामी गर्मी में व्यवस्था, झूलते लटकते तार व पोल के बारे में, सर्वे करने, इसी प्रकार शिक्षा विभाग में खेल मैदानों के प्रस्तावों के लिये, समसा, डेटा, क्षतिग्रस्त स्कूलो की सूची व बच्चो ंको ना बैठाने के लिये व प्रस्तावों पर

चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने एसडीआरफ से हुये कार्य व वैरीफिकेशन के लिये व चिकित्सा विभाग के कार्य योजनाओं, पशुपालन विभाग, बांडी नदी, रसद विभाग, कृषि व कापरेटिव व राजीविका में डा्रेन प्रशिक्षण के लिये निर्देश दिये। साथ ही फसल बीमा महिला एंव बाल विकास विभाग में आगंनवाडी भवनों संबधी कार्य , सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही दिशा में नगर निगम नालों की सफाई, लो लाईन एरिया के बारे में गौशालाओं में पशुओं के लिये, कालेज शिक्षा, हरियालो राजस्थान के बारे में विस्तार से निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बांगड हास्पिटल, रीको, सूचना प्रौधोगिकी , के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जिला कलक्टर ने 181 सेल के बारे में समस्या निवारण विश्लेष्ण के लिये समस्या शिकायत प्रकार, क्षेत्र व निस्तारण के लिये निर्देश दिये। साथ ही सभी विभागों को उनकी समस्याओं व निदान के बारे में निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, प्रशिक्षु आईएसएस बिरजू गोपाल , डीएफओ कस्तूरी, एडीएम ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली गुर्जर गोड़ ब्राह्मण विकास समिति राजेंद्र नगर,मणी नगर के गुर्जर गोड़ ब्राह्मण विकास समिति कि बेठक राधाकृष्ण मंदिर के पिछे एडवोकेट एस,पी,हाउस मे गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति के भारी समर्थन प्रचंड बहुमत से कोशल किशोर पाईसवाल को अध्यक्ष बनने के बाद इतिहास मे पहली बार गोतम वाटिका भांगेसर रोड़ पर गोतम वाटिका में ऐतिहासिक श्री महर्षि गौतम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई एवं आने वाले दिनों में ऐतिहासिक विकास कार्य करने की योजना को लेकर को लेकर कठोर निर्णय लिया गया है एव ताकि विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके इस मोके वरिष्ठ समाजसेवी छगनलाल भारद्वाज, एडवोकेट सुर्य प्रकाश शर्मा, घनश्याम रोहीसवाल, राधेश्याम बिलावास, गोपाल गौतम ,लोकेश शर्मा,अलकेश शर्मा,संतोष शर्मा,सुरेश शर्मा, जयकुमार शर्मा,लालाराम शर्मा, महावीर शर्मा, गणेश शर्मा, विजेन्द्र शर्मा,वी के शर्मा, राधेश्याम पाणेचा, दुर्गेश शर्मा, श्रवण शर्मा, प्रकाश शर्मा,आदी सेंकड़ों गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति आदि मोजुद थे ।
    2
    पाली गुर्जर गोड़ ब्राह्मण विकास समिति राजेंद्र नगर,मणी नगर के गुर्जर गोड़ ब्राह्मण विकास समिति कि बेठक राधाकृष्ण मंदिर के पिछे एडवोकेट एस,पी,हाउस मे गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति के भारी समर्थन प्रचंड बहुमत से कोशल किशोर पाईसवाल को अध्यक्ष बनने के बाद इतिहास मे पहली बार गोतम वाटिका भांगेसर रोड़ पर गोतम वाटिका में ऐतिहासिक श्री महर्षि गौतम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई एवं आने वाले दिनों में ऐतिहासिक विकास कार्य करने की योजना को लेकर को लेकर कठोर निर्णय लिया गया है एव ताकि विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके इस मोके वरिष्ठ समाजसेवी छगनलाल भारद्वाज, एडवोकेट सुर्य प्रकाश शर्मा, घनश्याम रोहीसवाल, राधेश्याम बिलावास, गोपाल गौतम ,लोकेश शर्मा,अलकेश शर्मा,संतोष शर्मा,सुरेश शर्मा, जयकुमार शर्मा,लालाराम शर्मा, महावीर शर्मा, गणेश शर्मा, विजेन्द्र शर्मा,वी के शर्मा, राधेश्याम पाणेचा, दुर्गेश शर्मा, श्रवण शर्मा, प्रकाश शर्मा,आदी सेंकड़ों गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति आदि मोजुद थे ।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी। मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    मंत्री अविनाश गहलोत का मंडी निरीक्षण: सफाई व व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश, फल-सब्जी बाजार शिफ्ट करने की तैयारी
शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को जैतारण शहर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित संचालन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के विषय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
मंत्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में शीघ्र व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इसे एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान उन्होंने जैतारण शहर के फल-सब्जी बाजार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी उपज के विपणन में सुविधा होगी।
मंत्री के इस निरीक्षण से मंडी प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Praveen Kumar
    1
    Post by Praveen Kumar
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आहोर भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न: विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, प्रशासक जशोदा देवासी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ ने किया भूमि पूजन:-16 लाख की स्वीकृति,250 मीट्रिक टन की क्षमता का बनेगा गोदाम भूति: गुरुवार को भुति वृहत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लिमिटेड भूति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भूति में नवीन 250 MT गोदाम के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। मुख्य अतिथि एवं गरिमामय उपस्थिति:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलापूजन व भूमिपूजन कर गोदाम की नींव रखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भूति की प्रशासक जशोदा देवासी, चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी एवं सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ रोडला की उपस्थित रहीं। किसानों को मिलेगा सीधा लाभ: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि "इस नवीन गोदाम के बनने से भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के किसानों को खाद-बीज के भंडारण की बेहतर सुविधा होगी। 250 MT की क्षमता वाला यह गोदाम क्षेत्र में कृषि भंडारण की समस्या को दूर करेगा और सहकारी समिति को सुदृढ़ बनाएगा।" समिति कर्मचारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान समिति के व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीर सिंह, सेल्समैन शंकर पूरी गोस्वामी, खीमाराम एवं संजयपुरी मौजूद रहे। शिलान्यास समारोह में ठा. लक्ष्मण सिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी, भंवरपूरी गोस्वामी, मोहनलाल मेवाड़ा, छोगसिंह खींची कवलां, सुरेंद्र कुमार माली कवलां, भीखाराम वावदरा , रामाराम बडवाल, रामसिंह जोजावत, पप्पू सिंह दहिया,अशोक कुमार जोकरवाल, रमेश सैन, रमेश आदिवाल सहित भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों व अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माला अर्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
    4
    आहोर 
भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न: विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, प्रशासक जशोदा देवासी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ ने किया भूमि पूजन:-16 लाख की स्वीकृति,250 मीट्रिक टन की क्षमता का बनेगा गोदाम
भूति: गुरुवार को भुति वृहत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लिमिटेड भूति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भूति में नवीन 250 MT गोदाम के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।
मुख्य अतिथि एवं गरिमामय उपस्थिति:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलापूजन व भूमिपूजन कर गोदाम की नींव रखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भूति की प्रशासक जशोदा देवासी, चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी एवं सहकारी समिति अध्यक्ष  लक्ष्मीकंवर राठौड़ रोडला की उपस्थित  रहीं।
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि "इस नवीन गोदाम के बनने से भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के किसानों को खाद-बीज के भंडारण की बेहतर सुविधा होगी। 250 MT की क्षमता वाला यह गोदाम क्षेत्र में कृषि भंडारण की समस्या को दूर करेगा और सहकारी समिति को सुदृढ़ बनाएगा।"
समिति कर्मचारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति:
कार्यक्रम के दौरान समिति के व्यवस्थापक  सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीर सिंह, सेल्समैन शंकर पूरी गोस्वामी, खीमाराम एवं संजयपुरी मौजूद रहे।
शिलान्यास समारोह में ठा. लक्ष्मण सिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी, भंवरपूरी गोस्वामी, मोहनलाल मेवाड़ा, छोगसिंह  खींची कवलां, सुरेंद्र कुमार माली कवलां, भीखाराम वावदरा , रामाराम बडवाल, रामसिंह जोजावत, पप्पू सिंह दहिया,अशोक कुमार जोकरवाल, रमेश सैन, रमेश आदिवाल सहित भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों  व अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माला अर्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गिरी मे जोरदार बारिश
    1
    गिरी मे जोरदार बारिश
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Hameeram Dewasi
    1
    Post by Hameeram Dewasi
    user_Hameeram Dewasi
    Hameeram Dewasi
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • आहोर रोडला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव: 'जय हनुमान ' के जयकारों से गूंजायमान रही भक्ति संध्या, हनुमान झांकी सहित देवी-देवताओं की झांकी ने भक्ति संध्या कार्यक्रम में समां बांधा:- हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मठाधीश हरिपुरीजी महाराज का रहा सानिध्य:- आहोर तहसील क्षेत्र के रोडला गांव में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को शुभ मूहूर्त में फलां हनुमान मंदिर ध्वजा चढ़ाई एवं हनुमान मंदिर में पंडित सोहनलाल गर्ग वलदरा द्वारा फलां हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गई। वहीं हनुमानजी की मुर्ति का क्षृंगार किया। वहीं रात्रि 8 बजे से 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मंहत हरिपुरीजी महाराज का फलां हनुमान मंदिर में सानिध्य रहा । वहीं आयोजक कमेटी के रमेश गर्ग,रमेश डी, महेश सिंह भाटी ने मंहत हरिपुरी महाराज का सॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मंच संचालक विनोद आचार्य, रमेश गर्ग का आयोजन कमेटी द्वारा बहुमान किया गया। वहीं भजन गायक अर्जुन बारोट एण्ड पार्टी सुमेरपुर द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पवनपुत्र श्री हनुमान की जयकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं देर रात तक भक्तिमय माहौल में भजनों की सरिता बही। वहीं कवलां मठ के हरिपुरी महाराज के सानिध्य में 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके आयोजक कमेटी द्वारा मंच संचालक विनोद आचार्य का बहुमान किया। इस मौके बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तजनों की मौजूदगी रही।
    3
    आहोर 
रोडला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव: 'जय हनुमान ' के जयकारों से गूंजायमान रही भक्ति संध्या, हनुमान झांकी सहित देवी-देवताओं की झांकी ने भक्ति संध्या कार्यक्रम में समां बांधा:-
हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मठाधीश हरिपुरीजी महाराज का रहा सानिध्य:-
आहोर तहसील क्षेत्र के रोडला गांव में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को शुभ मूहूर्त में फलां हनुमान मंदिर ध्वजा चढ़ाई एवं हनुमान मंदिर में पंडित सोहनलाल गर्ग वलदरा द्वारा फलां हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गई। वहीं हनुमानजी की मुर्ति  का क्षृंगार किया। वहीं रात्रि 8 बजे से 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं हेमशाही जागीर मंठ कवलां के मंहत हरिपुरीजी महाराज का फलां हनुमान मंदिर में सानिध्य रहा । वहीं आयोजक कमेटी के रमेश गर्ग,रमेश डी, महेश सिंह भाटी  ने मंहत हरिपुरी महाराज का सॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मंच संचालक विनोद आचार्य, रमेश गर्ग का आयोजन कमेटी द्वारा बहुमान किया गया। वहीं भजन गायक अर्जुन बारोट एण्ड पार्टी सुमेरपुर द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पवनपुत्र श्री हनुमान की जयकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं देर रात तक भक्तिमय माहौल में भजनों की सरिता बही। वहीं कवलां मठ के हरिपुरी महाराज के सानिध्य में 10वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके आयोजक कमेटी द्वारा मंच संचालक विनोद आचार्य का बहुमान किया। इस मौके बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तजनों की मौजूदगी रही।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • झूँठा गाँव में स्थित वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे गाँव को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में बालाजी महाराज की सजीव एवं मनमोहक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। डीजे और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ गाँव के मुख्य मार्गों से गुजरे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल जयकारों और भक्ति से गूंज उठा। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान सोजत के प्रसिद्ध भजन गायक महेश वैरागी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बालाजी सेवा समिति के सदस्य ढगलाराम जी छीपा, लालचंद सोनी, अमरचंद जांगिड़, अशोक जांगिड़, मुकंद जी बोहरा, राजेश सेवकानी, संपत दर्जी, सुनील सोनी, अजय सोनी, घनश्याम सेन, कैलाश सोनी, आत्माराम सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव के सफल आयोजन में ग्रामवासियों और समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
    1
    झूँठा गाँव में स्थित वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे गाँव को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में बालाजी महाराज की सजीव एवं मनमोहक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। डीजे और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ गाँव के मुख्य मार्गों से गुजरे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल जयकारों और भक्ति से गूंज उठा।
शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान सोजत के प्रसिद्ध भजन गायक महेश वैरागी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर झूम उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बालाजी सेवा समिति के सदस्य ढगलाराम जी छीपा, लालचंद सोनी, अमरचंद जांगिड़, अशोक जांगिड़, मुकंद जी बोहरा, राजेश सेवकानी, संपत दर्जी, सुनील सोनी, अजय सोनी, घनश्याम सेन, कैलाश सोनी, आत्माराम सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महोत्सव के सफल आयोजन में ग्रामवासियों और समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.