Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य। बदबू और मच्छरों से वार्ड वासियों का जीना हुआ मुहाल
Mehboob mev
सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य। बदबू और मच्छरों से वार्ड वासियों का जीना हुआ मुहाल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य। बदबू और मच्छरों से वार्ड वासियों का जीना हुआ मुहाल1
- चित्तौड़गढ़ में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। चित्तौड़गढ़, 25 अगस्त 2026। आगामी त्योहार बारावफात एवं रक्षाबंधन को मध्य नजर रखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस लाइन का जाप्ता, पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ का जाप्ता, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एमबीसी का जाप्ता शामिल रहा। फ्लैग मार्च गोल प्याऊ से प्रारंभ होकर पावटा चौक, सदर बाजार, सुभाष चौक होते हुए पुनः गोल प्याऊ तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त एवं निगरानी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट एवं संदेशों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह या भ्रामक संदेश को सोशल मीडिया पर शेयर या फॉरवर्ड नहीं करें तथा ऐसी किसी भी सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान शहर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने जिलेवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।2
- नन्हे हाथों का हरियाली संकल्प बी.आर. संस्था ने दिया पर्यावरण जागरूकता संदेश नीमच। की बी.आर. संस्था फाउंडेशन ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, शाहपुरा में 'उत्सव अभियान' के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नेतृत्व बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत ने किया। संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फिजूलखर्ची के बजाय जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया।1
- रामपुरा - अरावली पर्वत की गोद मे विराजमान भगवान केदारेश्वर महादेव के पावन धाम पर शंकरलाल गुर्जर इंचार्ज एवं अविनाश ग्रुप मित्र मंडल के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया1
- NEWS:-पिपलिया स्टेशन पर रेल सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध मनासा।पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न रेल समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को रेल सुविधा विस्तार समिति के बैनर तले नगर व क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे स्टेशन स्थित बालाजी मंदिर पर समिति सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर रेलवे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की कामना की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए क्षेत्रवासी स्टेशन कार्यालय पहुंचे और मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिपलिया स्टेशन क्षेत्र का महत्वपूर्ण कृषि, व्यापारिक एवं आवागमन का केंद्र है। यह स्टेशन आसपास के दर्जनों गांवों एवं कस्बों के लिए प्रमुख रेल संपर्क माध्यम है। क्षेत्र के किसान अपनी कृषि उपज के परिवहन, व्यापारी व्यापारिक कार्यों, विद्यार्थी शिक्षा तथा श्रमिक एवं कर्मचारी रोजगार एवं दैनिक आवागमन के लिए इसी स्टेशन पर निर्भर हैं। इसके अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कारणों से भी बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन यहां से रेल यात्रा करते हैं। समिति ने कहा कि इसके बावजूद पिपलिया स्टेशन पर कई आवश्यक रेल सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यात्री ट्रेनों के पर्याप्त ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी रहती है, जिससे समय एवं धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है।क्षेत्रवासियों ने रेलवे से पिपलिया स्टेशन पर प्रमुख यात्री ट्रेनों के ठहराव शुरू करने, बंद किए गए ठहरावों को पुनः बहाल करने तथा स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️1
- नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।1
- नगर वन में रामपुरा में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश1