बदायूॅं : भारी बारिश के चलते इटौआ में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार आज तक नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, प्रशासन पर उठे सवाल| बदायूॅं/ जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते विकास खंड वजीरगंज के गांव इटौआ में एक परिवार के कच्चे मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। परिवार इसी जर्जर कच्चे मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहा है। परिवार को आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव इटौआ निवासी राजीव सिंह पुत्र झाऊ सिंह का कच्चा मकान तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। मकान का एक हिस्सा गिर चुका है, जबकि दूसरा हिस्सा भी बेहद जर्जर हालत में है। इससे परिवार के सामने जान-माल की सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। परिवार का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन अभी तक उन्हें सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका। उनका आरोप है कि हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा, लेकिन आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बदायूं में मौसम विभाग ने भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट बताया है। मकान का हिस्सा गिरने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद परिवार की स्थिति सामने आई है। जिससे प्रशासन की आवास योजना कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर आवास योजना का लाभ दिलाने और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।
बदायूॅं : भारी बारिश के चलते इटौआ में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार आज तक नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, प्रशासन पर उठे सवाल| बदायूॅं/ जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते विकास खंड वजीरगंज के गांव इटौआ में एक परिवार के कच्चे मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। परिवार इसी जर्जर कच्चे मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहा है। परिवार को आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव इटौआ निवासी राजीव सिंह पुत्र झाऊ सिंह का कच्चा मकान तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। मकान का एक हिस्सा गिर चुका है, जबकि दूसरा हिस्सा भी बेहद जर्जर हालत में है। इससे परिवार के सामने जान-माल की सुरक्षा का बड़ा संकट
खड़ा हो गया है। परिवार का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन अभी तक उन्हें सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका। उनका आरोप है कि हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा, लेकिन आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बदायूं में मौसम विभाग ने भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट बताया है। मकान का हिस्सा गिरने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद परिवार की स्थिति सामने आई है। जिससे प्रशासन की आवास योजना कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर आवास योजना का लाभ दिलाने और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।
- गौशाला में गोवंश की हालत खराब, भूख-प्यास से तड़पने का आरोप उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खिरिया मधुकर में एनजीओ संचालक दानवीर की गौशाला में गोवंश की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में कुछ गोवंश बीमार अवस्था में दिखाई दिए, जबकि कई पशु भूख और प्यास से परेशान नजर आए। कुछ गोवंश के मरने की भी बात सामने आई है, जिससे गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में गौशाला के सुपरवाइजर दर्शन सिंह से बात की गई तो उन्होंने मौसम खराब होने को गोवंश की मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर गायें मरती ही हैं। वहीं, जब केयरटेकर से गोवंश को दवाई दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने दवाई देने की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस दिन, कितने गोवंश को और कौन-सी दवा दी गई। मामले में दवा और उपचार से संबंधित कोई निश्चित विवरण सामने नहीं आया। ऐसे में गौशाला में गोवंश की देखरेख, चारा-पानी और चिकित्सा व्यवस्था की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने और गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।4
- हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजन के साथ आरंभ हुआ ग्यारह दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण का अखंड महामंत्र जाप| उझानी (बदायूॅं) / श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजन के साथ ग्यारह दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप आज से आरंभ हो गया है। अखंड महामंत्र का जाप बिना रुके 24 घंटे (दिन-रात) ग्यारह दिनों तक चलेगा। साथ ही प्रतिदिन प्रभु का भव्य श्रृंगार भी भक्तों द्वारा किया जाएगा। प्रात: ग्यारह बजे मंदिर परिसर में पण्डित प्रवीण शर्मा ने विधिवत पूजन करा कर अखंड महामंत्र जाप का आरंभ कराया। इस पुनीत अवसर पर अवधेश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, उद्योगपति बिष्णु भगवान अग्रवाल, मंदिर के महंत महेश चंद्र शर्मा, ग्रीश बार्ष्णेय, ज्ञान बंसल, राजीव सिंघल, संजीव वर्मा, संजीव बार्ष्णेय एवं गणेश शर्मा सहित तमाम श्रद्धालु नर-नारी मौजूद रहे।1
- संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 🚨 आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी का दावा संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ऑडियो क्लिप के जरिए रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले में संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी को मिली जानकारी के अनुसार मामले की पुष्टि संबंधित आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- बदायूँ सलारपुर ब्लॉक के ब्यौर गांव में गौशाला की स्थिति दयनीय अधिकारी लीपापोती में जुटे बदायूँ न्यूज बदायूँ सलारपुर ब्लॉक के ब्यौर गांव में गौशाला की स्थिति दयनीय अधिकारी लीपापोती में जुटे1
- Uttar Pradesh ke mukhymantri mananiy Yogi Adityanath ke khilaf abhadra Bhasha ka prayog karte hue yuvak ki video viral1
- बदायूं: दियोरारा अंगेसी में बारिश का पानी भरा, अंगेसी का पुल उफान पर 48 घंटे की बारिश का तांडव लोग घरों से बाहर, दियोरारा अंगेसी में 48 घंटे की बारिश ने तबाही मचा दी है घरों की जरूरत के लिए लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं आने-जाने के लिए रास्ता मार्ग पूरी तरह से पानी भरा हुआ है इधर से उधर नहीं जा पा रहे ना ही को ही सामान जैसे राशन या कोई भी चीज नहीं ला पा रहे हैं बहुत ज्यादा परेशानी लोगों को हो रही है इस बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा रखी है 48 घंटे की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, पूरा बदायूं में जल भराव देखा जा रहा है, इसी तरह कई गांव में जल भराव को लेकर लोग परेशान हैं,1
- बदायूं न्यूज़ | उसावां खिरिया मधुकर की गौशाला में गोवंश की हालत खराब, भूख-प्यास से तड़पने का आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खिरिया मधुकर स्थित एनजीओ संचालित गौशाला में गोवंश की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गौशाला में कुछ गोवंश बीमार अवस्था में हैं और कई पशुओं के भूख-प्यास से परेशान होने का आरोप लगाया गया है। कुछ गोवंश की मौत होने की बात भी सामने आई है। मामले को लेकर गौशाला के सुपरवाइजर दर्शन सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने गोवंश की मौत का कारण मौसम खराब होना बताया। उनका कहना है कि मौसम खराब होने पर गायों की मौत हो जाती है। वहीं, केयरटेकर से गोवंश के उपचार और दवा दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई। उसने दवा दिए जाने की बात कही, लेकिन कब, कितने गोवंश को और कौन-सी दवा दी गई, इसका स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। गौशाला में गोवंश की देखरेख, चारा-पानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।2
- चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के सामने अभद्र हरकत का वीडियो वायरल 🚆 चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के सामने अभद्र हरकत का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चलती ट्रेन के डिब्बे में एक व्यक्ति महिला यात्रियों के सामने कथित तौर पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। लोगों द्वारा रोकने पर वह व्यक्ति कथित रूप से वीडियो बनाने की बात कहता नजर आ रहा है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कहां का और कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।1