Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पंचायत बरसाना ग्राम आजनौकं छाता तहसील जिला मथुरा
ठाकुर चरण सिंह
नगर पंचायत बरसाना ग्राम आजनौकं छाता तहसील जिला मथुरा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के ब्रज में गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है।1
- मथुरा के होटल विनायक पैलेस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया तथा कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह (पूर्व जेसीओ) ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पर्वतीय चोटियों पर दुश्मन को परास्त करने वाले जवानों के साहस को नमन किया। उन्होंने मथुरा जनपद के शहीदों का जिक्र करते हुए नावली के लाल रविकरन नौहवार की वीरता को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सीने पर आठ गोलियां खाई थीं। वहीं गोवर्धन क्षेत्र के नगरिया के शहीद सोरन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि लगभग 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 1,300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे। समारोह में पूर्व गोताखोर सुपरिंटेंडेंट एस.के. सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन पूर्व जेसीओ डॉ. रमेश चन्द ने किया। इस दौरान बलबीर सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्नालाल, जुगेंद्र सिंह, लालचंद कुशवाह, ओमवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रणवीर सिंह, ऋषिदेव, राजबहादुर और प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।2
- गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की भारी तादाद में भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शासन और प्रशासन द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से पूरी व्यवस्था की निगरानी रखी जा रही है, वहीं जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात है।1
- मथुरा के गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान जहां एक तरफ लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वहीं दूसरी तरफ मानवता और अपनेपन की मिसाल देखने को मिली। मेले के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत लगातार गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस टीम का अहम योगदान रहा। मेले की ड्यूटी के दौरान ही एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत का जन्मदिन आया। इस खास मौके पर स्थानीय समाजसेवियों ने ड्यूटी स्थल पर ही एक रंग-बिरंगी स्टेज बनाकर उनके लिए एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया और चॉकलेट केक काटा। एसपी रावत ने पहले खुद केक खाया और फिर अपने साथी पुलिस अधिकारियों व समाजसेवियों को भी प्यार से खिलाया। समाजसेवियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी दिन-रात मेला की सुरक्षा में लगे हैं, इसलिए उनके जन्मदिन पर थोड़ी खुशी देना उनका फर्ज था और पुलिस की मेहनत से ही मेला सकुशल संपन्न हो रहा है। चेहरे पर मुस्कान, सिर पर वर्दी और दिल में जनता की सेवा का जज्बा लिए एसपी साहब की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे पुलिस और जनता के बीच अनोखे बंधन के रूप में सराहा जा रहा है।4
- मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित कालेश्वर मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है।1
- मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहपुरा स्थित गणेश धाम कॉलोनी के प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मांस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। धार्मिक नगरी में धड़ल्ले से मांस बिक रहा है और पुलिस मांस की तस्करी पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।2
- आरपीआर न्यूज टीवी डिजिटल और ब्रज की आवाज समाचार पत्र पर जंतर-मंतर पर छात्रों और पुलिस के बीच हुए पथराव तथा लाठीचार्ज के मुद्दे पर एक विशेष पॉडकास्ट चर्चा आयोजित की गई है। इस बड़ी बहस का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि इस पूरे विवाद और हिंसक घटनाक्रम के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है। इस विशेष चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन दीक्षित और युवा छात्र नेता रोहित जादौन शामिल हुए हैं। बहस में मुख्य रूप से यह सवाल उठाए गए हैं कि क्या पुलिस की कार्रवाई उचित थी, पथराव की शुरुआत किसने की थी और क्या छात्रों की मांगें जायज़ थीं।1
- ब्रज की धर्मनगरी वृंदावन के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित पानीघाट खादर इलाके में जलभराव को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला के सिर और दूसरी के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि गंभीर रूप से घायल गुड्डू की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग हाथों में डंडे लिए पथराव करते नजर आ रहे हैं। रात में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं घायलों के परिजनों ने थाना जमुनापार पुलिस पर आरोप लगाया है कि घायल बुजुर्ग महिला का समय पर मेडिकल नहीं कराया गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है।3