मथुरा के होटल विनायक पैलेस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया तथा कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह (पूर्व जेसीओ) ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पर्वतीय चोटियों पर दुश्मन को परास्त करने वाले जवानों के साहस को नमन किया। उन्होंने मथुरा जनपद के शहीदों का जिक्र करते हुए नावली के लाल रविकरन नौहवार की वीरता को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सीने पर आठ गोलियां खाई थीं। वहीं गोवर्धन क्षेत्र के नगरिया के शहीद सोरन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि लगभग 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 1,300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे। समारोह में पूर्व गोताखोर सुपरिंटेंडेंट एस.के. सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन पूर्व जेसीओ डॉ. रमेश चन्द ने किया। इस दौरान बलबीर सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्नालाल, जुगेंद्र सिंह, लालचंद कुशवाह, ओमवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रणवीर सिंह, ऋषिदेव, राजबहादुर और प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
मथुरा के होटल विनायक पैलेस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया तथा कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह (पूर्व जेसीओ) ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पर्वतीय चोटियों पर दुश्मन को परास्त करने वाले जवानों के साहस को नमन किया। उन्होंने मथुरा जनपद के शहीदों का जिक्र करते हुए नावली के लाल रविकरन नौहवार की वीरता को याद किया,
जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सीने पर आठ गोलियां खाई थीं। वहीं गोवर्धन क्षेत्र के नगरिया के शहीद सोरन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि लगभग 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 1,300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे। समारोह में पूर्व गोताखोर सुपरिंटेंडेंट एस.के. सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन पूर्व जेसीओ डॉ. रमेश चन्द ने किया। इस दौरान बलबीर सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्नालाल, जुगेंद्र सिंह, लालचंद कुशवाह, ओमवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रणवीर सिंह, ऋषिदेव, राजबहादुर और प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
- मथुरा जिले की छाता तहसील स्थित नगर पंचायत बरसाना के ग्राम आजनौंक में श्मशान घाट की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है।1
- गुरु पूर्णिमा मेले के अवसर पर गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोस परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु भक्ति भाव से राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमते-नाचते और "राधे-राधे" का जयघोष करते हुए परिक्रमा पूरी कर रहे हैं, जिससे पूरे परिक्रमा मार्ग पर मानव श्रृंखला जैसी अनोखी छटा दिखाई दे रही है। पूरा ब्रज क्षेत्र इस समय आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है। मेले की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने अधीनस्थ अधिकारियों और गोवर्धन चेयरमैन के साथ मिलकर परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का फूल और इत्र बरसाकर स्वागत किया, जिससे भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। सुरक्षा के मद्देनजर परिक्रमा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं आपात स्थिति में तत्काल सहायता देने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।1
- मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित पलसो गांव के माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीतम सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि पलसो उनका अपना गांव है और माता सती तथा शोभारी वंशजों की कृपा से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहने की बात कही। इस आयोजन के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन का समापन अतिथियों के सम्मान और माता सती के जयकारों के साथ हुआ। इस मौके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा और महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- थोड़ी मेहनत करके बॉडी बनाने से क्या फायदा होता है, इसे लेकर लोगों से सवाल पूछा गया है। इस दौरान 'जय श्री राम' और 'जय गौ माता' का उद्घोष करते हुए लोगों से इस पर राय मांगी गई है।1
- मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त पुलिसकर्मी UPSRTC की बसों में बिना टिकट फ्री में यात्रा करता है। यदि परिचालक उसे मुफ़्त में सफर कराने से इनकार करता है, तो वह बिना किसी वजह के बसों का चालान काट देता है और यात्रियों के सामने ही परिचालक को गंदी-गंदी गालियां देता है।1
- मथुरा के गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर, खंभा 501 पर बृज राज रियल एस्टेट एंड प्रॉपर्टीज़ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।1
- नगर पंचायत बरसाना ग्राम आजनौकं छाता तहसील जिला मथुरा1
- मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा की गणेश धाम कॉलोनी में कथित तौर पर मांस की सप्लाई करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी सद्दाम (पुत्र अकील) मौके से फरार हो गया, लेकिन अपने साथ लाया गया कथित मांस से भरा बैग वहीं छोड़ गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची गोविंद नगर थाना पुलिस ने बरामद बैग को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।3