दिल्ली सत्य निकेतन में ढहा छात्रों का हॉस्टल, मलबे में दबे कई छात्र राजधानी के सत्य निकेतन क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निजी छात्रावास (पीजी) की पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:34 बजे भवन गिरने की सूचना मिली। देखते ही देखते पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद राहत एजेंसियों ने मोर्चा संभाला। अब तक कई छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत ढह गई। धूल का घना गुबार फैल गया तथा मलबे के भीतर फंसे छात्रों की चीख-पुकार सुनाई देती रही। स्थानीय लोगों ने भी राहत दलों के साथ मिलकर मलबा हटाने में मदद की। प्रारंभिक जांच में इमारत के बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य और संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
दिल्ली सत्य निकेतन में ढहा छात्रों का हॉस्टल, मलबे में दबे कई छात्र राजधानी के सत्य निकेतन क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निजी छात्रावास (पीजी) की पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:34 बजे भवन गिरने की सूचना मिली। देखते ही देखते पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद राहत एजेंसियों ने मोर्चा संभाला। अब तक कई छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत ढह गई। धूल का घना गुबार फैल गया तथा मलबे के भीतर फंसे छात्रों की चीख-पुकार सुनाई देती रही। स्थानीय लोगों ने भी राहत दलों के साथ मिलकर मलबा हटाने में मदद की। प्रारंभिक जांच में इमारत के बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य और संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
- प्रयागराज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे । प्रयागराज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे जहां सर्किट हाउस में उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने से लेकर मुवाजे को लेकर प्रशासन को निर्देश दिया गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपनी चिंता करें हमारे सरकार में विद्यालय बनाए गए हैं बंद नहीं होंगे उन्हें आंगनवाड़ी माॅडल के रूप में विकसित करने की बात कही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई।वहीं श्रृंगवेरपुर धाम में रामवन गमन मार्ग उद्घाटन से पहले धंसने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और फिर बनेंगी इतनी बरसात में बड़े बड़े पुल बह जा रहे हैं नेपाल में इतनी बड़ी बाढ़ आई सबकुछ नार्मल है।अगर कहीं गुणवत्ता से खिड़वाड होगा तो उसकी जांच करके फिर से बनाया जाएगा।1
- प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर तक पैदल जाना हुआ मुश्किल। आम जनता नाव पर बैठकर थोड़ी दूर हनुमान जी के चरण रूम का दर्शन करने पूजन करने जा रही है जबकि नावो का संचालन पूरी तरह से बंद है। आज 6 सितंबर 2026 को गंगा एवं यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट देखी गई। प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर तक अभी भी जाना मुश्किल है एवं नाव का संचालन पूरी तरह से बंद है। प्रयागराज के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है, जो वीडियो में देखा जा सकता है।1
- दिल्ली सत्य निकेतन में ढहा छात्रों का हॉस्टल, मलबे में दबे कई छात्र राजधानी के सत्य निकेतन क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निजी छात्रावास (पीजी) की पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:34 बजे भवन गिरने की सूचना मिली। देखते ही देखते पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद राहत एजेंसियों ने मोर्चा संभाला। अब तक कई छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत ढह गई। धूल का घना गुबार फैल गया तथा मलबे के भीतर फंसे छात्रों की चीख-पुकार सुनाई देती रही। स्थानीय लोगों ने भी राहत दलों के साथ मिलकर मलबा हटाने में मदद की। प्रारंभिक जांच में इमारत के बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य और संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।1
- प्रयागराज में डेंगू और स्वाइन फ्लू से निपटने को कॉल्विन अस्पताल तैयार, बनाए गए विशेष वार्ड #prayagraj1
- सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले— “वे सनातनी कभी नहीं हो सकते जो...” सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले— “वे सनातनी कभी नहीं हो सकते जो...”1
- झूंसी व्यापार मंडल ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च प्रयागराज। झूंसी व्यापार मंडल की ओर से शनिवार 27 जून 2026 को क्षेत्र की जनसमस्याओं और व्यापारियों की मांगों को लेकर झूंसी लाल चौक चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल ज्ञापन मार्च निकाला गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज सोनकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मार्च में शामिल हुए। जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौंपे गए 10 सूत्रीय ज्ञापन में झूंसी एवं गंगा पार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रमुख मांगों में शास्त्री पुल के निर्माण कार्य में तेजी, नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में कर वसूली के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने, झूंसी में फायर ब्रिगेड का सब-स्टेशन स्थापित करने तथा झूंसी और गंगा पार क्षेत्र में हृदय रोग एवं मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल की स्थापना शामिल रही। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार से संबंधित नियमों में संशोधन, जिले में अपराधमुक्त एवं भयमुक्त वातावरण, गंगा पार क्षेत्र में उद्योगों का विकास कर रोजगार के अवसर बढ़ाने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा शास्त्री पुल से चक तक जीटी रोड पर पार्किंग की व्यवस्था, दो स्थानों पर मार्ग विभाजन तथा कनिहार झील के विकास कार्य को बेहतर तरीके से कराकर पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की गई। मार्च को प्रयाग व्यापार मंडल, श्री कटरा व्यापार मंडल, गेस्ट हाउस एसोसिएशन, दारागंज व्यापार मंडल, बैटरी वेलफेयर एसोसिएशन, इलाहाबाद मिशनरी व्यापार मंडल समेत कई सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और संगठनों ने पैदल मार्च में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। मार्च में राजेश जायसवाल, राममिलन कुशवाहा, प्रदीप उपाध्याय, छेदीलाल गुप्ता, शिव सोनी, शाश्वत वर्मा, रवि केसरवानी, सुभाष चंद्र सरोज, अमित श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, निशिथ वर्मा, रेनू केसरवानी, नीलम गुप्ता, कृतिका कंछल, प्रफुल्ल केसरवानी, राणा चावला, सुहैल अहमद, विद्यासागर केसरी, गुफरान अहमद, गोपाल बाबू जायसवाल, रमाकांत रावत, अनुराग जायसवाल, चंद्रजीत कुशवाहा, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह, अमरीश खुराना, रोहित अरोड़ा, शिव शंकर निषाद, मेहमूद खान, मोहम्मद अहमद गुड्डू, रविंद्र गिरी, महबूब खान, साहिल अरोड़ा, शुभम केसरवानी, आशीष कुमार, सुनील शर्मा, लक्ष्मीकांत यादव, सुनील गोस्वामी, शिव प्रसाद, सुरेश निषाद, रवि यादव, सूरज लाल मौर्य, देवी चंद केसरवानी, नीरज सोनी, वीरेंद्र यादव, बजरंगी पाल, ज्ञान सिंह, अनुराग अग्रवाल, सुधांशु राय, शुभम अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- प्रयागराज में डिवाइडर से टकराई सुल्तानपुर की गाड़ी, हादसे में चालक घायल चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त होने से कुछ देर बाधित रहा आवागमन प्रयागराज। शहर में रविवार सुबह एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास फाफामऊ की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच आवागमन को अलग-अलग दिशा में बांटने वाले डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रयागराज में डिवाइडर से टकराई सुल्तानपुर की गाड़ी, हादसे में चालक घायल चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त होने से कुछ देर बाधित रहा आवागमन प्रयागराज। शहर में रविवार सुबह एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास फाफामऊ की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच आवागमन को अलग-अलग दिशा में बांटने वाले डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।1
- प्रयागराज में डेंगू और स्वाइन फ्लू से निपटने को कॉल्विन अस्पताल तैयार, बनाए गए विशेष वार्ड #prayagraj1