डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा, दुष्कर्म का आरोपी फरार कुंडा / प्रतापगढ़। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई। महेशगंज थाना क्षेत्र के गोगहर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ महेशगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी के नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। शुक्रवार को विवेचक एसआई वंदना वर्मा और एसएसआई नीरज कुशवाहा पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और गांव में डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा कराई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार #निर्धारित अवधि में आरोपी के हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा, दुष्कर्म का आरोपी फरार कुंडा / प्रतापगढ़। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई। महेशगंज थाना क्षेत्र के गोगहर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ महेशगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी के नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। शुक्रवार को विवेचक एसआई वंदना वर्मा और एसएसआई नीरज कुशवाहा पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और गांव में डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा कराई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार #निर्धारित अवधि में आरोपी के हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
- 🚨 कौशाम्बी: राम वन गमन मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में ओवरब्रिज कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों की लागत से लगाई गई लाइटें अब केवल दिखावे तक सीमित रह गई हैं। रात होते ही ओवरब्रिज और आसपास के मार्ग पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग पर रात में आवागमन और पुलिस गश्त भी होती है, इसके बावजूद प्रकाश व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। मामले में जिम्मेदार विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है। 📍 स्थान: परसरा ओवरब्रिज, कोखराज, कौशाम्बी #Kaushambi #KaushambiNews #Kokhraj #ParsaraOverbridge #RamVanGamanMarg #StreetLight #KaushambiExpressNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LocalNews #RoadSafety #PublicIssue #ग्रामीणोंकीमांग #स्ट्रीटलाइट #कौशाम्बी @kaushambipolice @UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @Uppolice @NHAI_Official1
- 🚨 कौशांबी: रोही ओवरब्रिज बना हादसों का खतरा! रात होते ही रोही ओवरब्रिज पर छा जाता है घना अंधेरा। लगी हुई स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिम्मेदार अधिकारी जल्द संज्ञान लें और स्ट्रीट लाइटें चालू कराएं।1
- #sc-st #dalit #highcourt #latestnews गाजियाबाद में पिछले डेढ़ साल में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज 15 से अधिक मामले फर्जी पाए गए हैं, जिसके बाद इनमें दी गई सहायता राशि वापस ले ली गई है, विस्तार से जानिए पूरा मामला1
- लूटकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक हजार रुपये बरामद,पुलिस जुटी कौशांबी। चरवा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के एक हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को दूल्हापुर निवासी अमन कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि सूयम रैहना गांव के मोड़ के पास दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने मोबाइल व बैग लूट लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। 19 सितंबर को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संजय उर्फ संजय पुत्र किशनलाल निवासी रैयादेह कटरा, थाना चरवा को अयोध्यापुरा चरवा रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में लूट के एक हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी जनपद में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पहा बाजार की 65 वर्षीय विधवा महिला सुनीता देवी के 26 वर्षीय पुत्र मनोज गौतम की इलाज के दौरान मुम्बई के उल्लासनगर में हुई मौत । कौशाम्बी जनपद में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पहा बाजार की 65 वर्षीय विधवा महिला सुनीता देवी के 26 वर्षीय पुत्र मनोज गौतम की इलाज के दौरान मुम्बई के उल्लासनगर में हुई मौत । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )1
- 🚨 गिरसा चौराहा बना हादसे का खतरा! जनपद कौशांबी के गिरसा चौराहा से कुछ ही दूरी पर बना ब्रेकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ⚠️ प्रशासन से मांग है कि ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। #कौशांबी #गिरसा_चौराहा #सड़क_सुरक्षा #जनहित1
- कौशाम्बी जनपद में मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में जलभराव की समस्या से महीनों से परेशान हैं ग्रामीण । जनजीवन अस्त-व्यस्त देखें पूरा वीडियो । कौशाम्बी जनपद में मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में जलभराव की समस्या से महीनों से परेशान हैं ग्रामीण । जनजीवन अस्त-व्यस्त देखें पूरा वीडियो । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )1
- कौशाम्बी। रीलबाजी के नाम पर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी के मामले में सैनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। आरोप है कि विकास सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी कर रहा था। आरोपी सैनी थाना क्षेत्र के निंदुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर रीलबाजी के नाम पर बुजुर्गों से बदसलूकी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1