जनगणना–2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर दिया प्रशिक्षण, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला चम्बा में जनगणना–2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 12 मई से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक संचालित होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा का संकलन और प्रसंस्करण पहले की तुलना में अधिक तेज़ और सटीक तरीके से किया जा सकेगा। उपायुक्त ने जिलावसियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग दें और प्रगनणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर इस कार्य में तैनात किए जाएंगे, जो घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण सामग्री का गहन अध्ययन करें तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए समन्वय और बेहतर योजना पर बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज,एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह,एसडीएम चुराह राजेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी,एसडीएम भरमौर विकास शर्मा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी डॉ विक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल , नोडल अधिकारी कपिल कुमार व विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार और उप तहसीलों के नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
जनगणना–2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर दिया प्रशिक्षण, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला चम्बा में जनगणना–2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 12 मई से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक संचालित होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा का संकलन और प्रसंस्करण पहले की तुलना में अधिक तेज़ और सटीक तरीके से किया जा सकेगा। उपायुक्त ने जिलावसियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग
दें और प्रगनणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर इस कार्य में तैनात किए जाएंगे, जो घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण सामग्री का गहन अध्ययन करें तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए समन्वय और बेहतर योजना पर बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज,एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह,एसडीएम चुराह राजेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी,एसडीएम भरमौर विकास शर्मा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी डॉ विक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल , नोडल अधिकारी कपिल कुमार व विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार और उप तहसीलों के नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी वन मंडल के साच वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चौरी जंगल में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की नाक के नीचे अवैध कटान का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में देवदार के 8 से 10 बड़े पेड़ काटे गए हैं। हैरानी की बात यह है कि कटे हुए पेड़ों के ठूंठों को मिट्टी और देवदार की पत्तियों से ढक दिया गया था, जिससे इस अवैध गतिविधि को छिपाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहा सिलसिला है। आरोप है कि सैकड़ों पेड़ वन माफिया की भेंट चढ़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि जब वन विभाग का कार्यालय और कर्मचारियों के आवास इस जंगल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हैं, तो इस तरह का अवैध कटान कैसे हो गया। ऐसे में दूरदराज के जंगलों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पांगी के छोटा बंबल, बिलडू मौझी सहित कई जंगलों में देवदार के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इनकी जांच आज तक पूरी नहीं हो पाई है। लोगों को आशंका है कि चौरी जंगल का मामला भी कहीं उसी तरह ठंडे बस्ते में न डाल दिया जाए। वन विभाग द्वारा पांगी के जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाने और गश्त करने के दावे किए जाते रहे हैं। विभाग अपने आधिकारिक पेज पर इसकी वीडियो भी साझा करता है, लेकिन साच वन परिक्षेत्र के कार्यालय से सटे चौरी जंगल में ही पेड़ों का कट जाना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने वन रक्षक, वन पाल और वन परिक्षेत्र अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। इस मामले पर वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और वन परिक्षेत्र अधिकारी साच को पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों पर शक है, उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 72 सी के तहत सर्च वारंट जारी कर पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में तलाशी ली जाएगी। यदि संबंधित व्यक्ति वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए, तो लकड़ी को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- शनिवार सुबह करीब 9 बजे गग्गल (कांगड़ा) एयरपोर्ट के वॉशरूम में एक लावारिस बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवाया गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल बैग की जांच जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- Post by Himachal Update 24 News1
- Post by Till The End News1
- सुजानपुर शनिवार को आक्रोश रैली के पश्चात पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने महिलाओ की शिकायत सुनने के बाद गैस एजेंसी पहुंचे और की अधिकारियों से बात की! गैस एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद राजेंद्र राणा ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा और उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे!1
- रिपोर्ट 11 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। प्रदेश के पेंशनरों ने अपनी वित्तीय देनदारी को लेकर मोर्चा खोल दिया है कुल्लू में पेंशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एल आर गुलशन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पेंशनरों की सभी बकाया देनदारियां एक मुश्त भुगतान की जाए1
- ऑपरेशन के साथ मिले फ्री चश्में, मदनपुर की जन कल्याण सोसाइटी समाज को बेहतर फ्री दे रही स्वास्थ्य सुविधाएं, आंखों की रोशनी प्रदान करवाना सबसे बड़ा पुण्य ,विवेक शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मदनपुर में जन कल्याण सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित लगातार 29वें नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने जन कल्याण सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पिछले लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे संगठन ही वास्तविक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत पहुंचाते हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी जाती है, क्योंकि स्वस्थ समाज ही विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि आंखों से संबंधित समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं और समय पर जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे नि:शुल्क शिविर गरीब और जरूरत मंद लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं, क्योंकि कई लोग आर्थिक तंगी के कारण समय पर उपचार नहीं करवा पाते। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा केवल कृष्ण शर्मा विवेक मिंका,राजेश कुमार तिलक राज सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त चार लाख व दस स्टील कुर्सियां देने की घोषणा, कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने मदनपुर गांव के विकास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि मदनपुर में चार लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ आवश्यक कार्य अभी शेष हैं। इस शेष कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने अतिरिक्त चार लाख रुपये देने की घोषणा की, ताकि भवन को पूरी तरह से उपयोग के लिए तैयार किया जा सके। इसके साथ ही विधायक विवेक शर्मा ने मदनपुर के सामुदायिक भवन में बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दस बड़ी स्टील की कुर्सियां देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि भवन पूरी सुविधाओं से सुसज्जित हो, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव-गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों का निर्माण और उनका सुदृढ़ीकरण सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बंगाणा सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा से मरीजों को मिली बड़ी राहत, विधायक विवेक शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया,उन्होंने बताया कि हाल ही में बंगाणा सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा शुरू की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया गया था और इसके शुरू होते ही लोगों को इसका लाभ मिल रहा है विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मात्र 90 घंटे के भीतर ही 82 से अधिक मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अल्ट्रासाउंड करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को इस जांच के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए वे दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र के लोगों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उनके नजदीक ही उपलब्ध हो, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में और भी नई सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सत्ता सुख के लिए नहीं जनता की समस्याओं का समाधान है हमारी प्राथमिकता, विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केवल भाषण देने या वादे करने से विकास नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास और ईमानदारी से कार्य करने से ही परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि वे सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में कुछ लोग केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, न कि व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना। विधायक ने प्रदेश सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक जनहितैषी नेता हैं और उनकी सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद राज्य सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान जन कल्याण सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लगातार 29वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। आसपास के कई गांवों से लोग इस शिविर में पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। विधायक विवेक शर्मा ने जन कल्याण सोसाइटी के प्रयासों की पुन: सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में उनका सहयोग निरंतर बना रहेगा।1
- Post by Himachal Update 24 News1