Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को 8 माह से नहीं मिला मानदेय, CMO को सौंपा ज्ञापन बहराइच के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई है। उनका कहना है कि वे अगस्त 2025 से विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक 8 माह का मानदेय नहीं मिला है। आउट सोर्सिंग कम्पनी अवनी परिधि एनर्जी एण्ड कम्युनिकेशन्स प्रा०लि० द्वारा उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कम्पनी का कहना है कि शासन से बजट नहीं मिला है, लेकिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने CMO से अनुरोध किया है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए और बकाया मानदेय दिलाया जाए।
Pradeep
बहराइच में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को 8 माह से नहीं मिला मानदेय, CMO को सौंपा ज्ञापन बहराइच के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई है। उनका कहना है कि वे अगस्त 2025 से विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक 8 माह का मानदेय नहीं मिला है। आउट सोर्सिंग कम्पनी अवनी परिधि एनर्जी एण्ड कम्युनिकेशन्स प्रा०लि० द्वारा उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कम्पनी का कहना है कि शासन से बजट नहीं मिला है, लेकिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने CMO से अनुरोध किया है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए और बकाया मानदेय दिलाया जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महसी/बहराइच जिले के रायगंज गांव के पास सरयू नदी के भगहर में डूबा किशोर, तलाश जारी परिजनों में कोहराम ख़बर है कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायगंज गांव निवासी 15 वर्षीय अनुज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सरयू नदी के भगहर नाले के किनारे शौच के लिए गया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।2
- आकांक्षी जनपद व ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष जोर श्रावस्ती। अपर सचिव (समग्र शिक्षा), स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा नीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी धीरज साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम, आकांक्षी ब्लॉक जमुनहा एवं नीति आयोग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान अपर सचिव ने कहा कि जिले के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही नवजात शिशुओं से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों का समय से टीकाकरण कराया जाए और इसका पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जाए, ताकि कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह सके। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक रूपांतरण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न संकेतकों तथा नीति आयोग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत अवसंरचना सहित 49 प्रमुख संकेतकों में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एएनसी (एंटीनेटल चेकअप) के अंतर्गत पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराई जा रही है। जनवरी 2026 तक प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण 99.39 प्रतिशत तथा संस्थागत प्रसव 86.76 प्रतिशत दर्ज किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को चना दाल, रिफाइंड, दलिया एवं चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी डिलीवरी प्वाइंट पर आशा और एएनएम की तैनाती की गई है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।उन्होंने बताया कि वीएचएनडी सत्रों में गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बालिका विद्यालयों में पेयजल, विद्युत और शौचालय की शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह के भीतर सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नीति आयोग के तहत आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में कुल 11 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 10 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि एक कार्य निर्माणाधीन है, जिसे 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, उप निदेशक कृषि सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.पी. मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.के. दास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।1
- नानपारा मे दुकान के बंटवारे पर भिड़े सगे भाई, इमामगंज रोड पर चली लाठियां1
- *बहराइच: चोरी और छिनैती की 7 घटनाओं का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार* थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बीते एक सप्ताह में हुई चोरी और छिनैती की 7 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, एक लेडीज पर्स, पाउडर की डिब्बी, हनी अलमंड क्रीम और 1330 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan20261
- Post by Mohd Aamir1
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायगंज गांव के पास भगहर नाले में पैर फिसलने से एक किशोर के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रायगंज गांव निवासी 15 वर्षीय अनुज नाले के किनारे शौच के लिए गया हुआ था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और किशोर की तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की खोजबीन लगातार जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।4
- *नाबालिग चला रहा था कार, पुलिस ने किया सीज* बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान घंटाघर चौराहे के पास एक काले रंग की ब्रेज़ा कार को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि कार एक नाबालिग चला रहा था, जबकि उसके दो साथी सनरूफ से बाहर खड़े होकर सफर कर रहे थे। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत वाहन को सीज कर आवश्यक कार्रवाई की। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan20261
- Post by Hasmat Husain Khan2
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरूही टेपरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घायल शत्रोहन पुत्र राम अचल ने बताया कि गांव के ही होली, चंद्रभाल और सुरेन्द्र सहित कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।3