Shuru
Apke Nagar Ki App…
विज्ञान संगोष्ठी में यश नागेश ने हासिल किया प्रथम स्थान दंतेवाड़ा में विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावना एवं चुनौतियाँ” रखा गया था। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने ऊर्जा के भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के यश नागेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। विशाल एक्का ने दूसरा और पोटा केबिन चितालूर की मनीषा वट्टी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चयनित विद्यार्थी अब 2 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शामिल होंगे।
Kamlesh singh thakur
विज्ञान संगोष्ठी में यश नागेश ने हासिल किया प्रथम स्थान दंतेवाड़ा में विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावना एवं चुनौतियाँ” रखा गया था। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने ऊर्जा के भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के यश नागेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। विशाल एक्का ने दूसरा और पोटा केबिन चितालूर की मनीषा वट्टी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चयनित विद्यार्थी अब 2 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शामिल होंगे।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- रक्षाबंधन से पहले मां दंतेश्वरी को चढ़ती है कच्चे धागे की राखी दंतेवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले मां दंतेश्वरी को राखी चढ़ाने की अनूठी परंपरा निभाई जाती है।सदियों पुरानी इस परंपरा के तहत मां दंतेश्वरी को कच्चे धागे से बनी राखी अर्पित की जाती है।मान्यता है कि रक्षाबंधन से पहले माता को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक राखी चढ़ाई जाती है। इस परंपरा में स्थानीय श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। आज भी मंदिर में विधि-विधान और श्रद्धा के साथ यह परंपरा कायम है। बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए यह परंपरा लोगों के लिए खास आस्था का केंद्र बनी हुई है।4
- अपडेट-- आज दिनांक 26/8/2026 जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम गंजेनार कन्या आश्रम दोपहर 1:00 बजे पंहुचे और आश्रम के सामने धरना-प्रदर्शन मे बैठे, 6 घंटा 6 :00 बजे तक आश्रम के सामने बैठे रहे सभी अधिकारियो इसकी जानकारी दी लेकिन कोई अधिकारी बातचीत करने नही पहुंचा, इससे साबित होता है कि बच्चो के भविष्य कोई चिन्ता ही नही है, कल दिनांक 27 तारीख को कार्यकर्ताओ के साथ ब्लाॅक मुख्यालय मे स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने घेराव धरना-प्रदर्शन करने जा रहे है, शिक्षा विभाग सहित जिम्मेदार अधिकारियो से जवाब मांगेंगे। इस धरना-प्रदर्शन मे आप सभी छात्र नौजवान, छात्र हित की लड़ाई पर शामिल होकर साथ दे। छात्रो को पढ़ाई के लिए न्याय देने एकजुट होकर संघर्ष करे।1
- साइबर जागृति अभियान के तहत वीराभट्टी एवं गोलापल्ली में ग्रामीणों को किया गया साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक1
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम 🔺नारायणपुर /अंतागढ़ की खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम1
- रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें फरसगांव :- भाई-बहनों के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर फरसगांव नगर में बाजार सजकर तैयार हो गया है। नगर में जगह-जगह रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां, मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं। _राखी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद राखी दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों का कारोबार करीब दोगुना रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश व्यापार को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद दुकानदारों को त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।1
- कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार कोण्डागांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 280 नग पौवा, कुल 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,000 बताई गई है। इसके अलावा 1 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹1,32,000 है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- श्रीराम अस्पताल में ईद मिलाद उन नबी पर जन्मे तीन बच्चों को सिल्वर कॉइन व बेबी किट से नवाजा गया 27 अगस्त शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, ईद मिलाद उन नबी के दिन, श्रीराम अस्पताल में जन्मे तीन नवजात बच्चों को, संजयनगर के पार्षद एवं हिंद मेटल भारत एजेंसी के संचालक सलीम मेमन ने सिल्वर कॉइन, मिठाई और बेबी किट देकर सम्मानित किया। संयोग से इस दिन योगेश्वरी ने कन्या, दुर्गेश्वरी ने पुत्र और दीपिका ने कन्या को जन्म दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता लतीफ मेमन, हबीब मेमन, आदिल अली, हफीज रिजवी, हनीफ खान, शब्बीर मेमन, शकील मेमन, अदनान और जावेद मेमन मौजूद रहे। अस्पताल के अन्य मरीजों और उनके परिजनों को भी मिठाई बांटी गई। पार्षद सलीम मेमन ने बताया कि, यह नेक कार्य लगातार सातवें वर्ष किया जा रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा चेक... दंतेवाड़ा में दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार को एसबीआई ने बड़ी आर्थिक सहायता दी है। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले आरक्षक अनिल नाग के परिवार को एक करोड़ रुपये का बीमा चेक सौंपा गया। एसबीआई की ओर से यह राशि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बीमा सहायता के रूप में दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक लोकेश कुमार रामटेके ने चेक प्रदान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दिवंगत आरक्षक के परिवार ने बैंक और पुलिस विभाग के सहयोग के लिए आभार जताया।1