पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया व मंत्री हरजोत ने लिया बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद ऊना। जिला ऊना के श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे धार्मिक महासम्मेलन के छठे दिन शुक्रवार शाम को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस विशेष रूप से मंदिर पहुंचे। दोनों नेताओं ने संत बाबा बाल जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजनों की सराहना की। इस दौरान दोनों ने कथा वाचक गौरव कृष्ण शास्त्री के प्रवचन भी सुने। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि आध्यात्मिक कार्यक्रमों से समाज को नैतिक दिशा मिलती है और युवाओं में संस्कार मजबूत होते हैं। उन्होंने मंदिर प्रबंधन व आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

- भराड़ी ग्रीष्मोत्सव मेला हिमाचली जोड़ी की धूम रही1
- सुजानपुर सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में मध्य रात्रि अज्ञात चोर आ रहे हैं! इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और सुरक्षा कर्मी लगाने की उठाई मांग है अस्पताल में एडमिट हुए पेशेंट बोले कि कमरों में कुंडीया नहीं लगी है1
- जिला बिलासपुर के अंतर्गत झंडूता विस क्षेत्र के तहत ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। फॉरेसिंक रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। वहीं, रिपोर्ट आने के बाद अभिभावक और इन छात्रों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस मसले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई है। ताकि भविष्य में इस तरह की कोताही सामने न आए और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हो। शुक्रवार को ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों और उनके अभिभावक शास्त्री देसराज, विक्की, भोलां देवी ने सर्किट हाऊस बिलासपुर में इस गंभीर मसले को लेकर प्रेसवार्ता की। अभिभावकों ने फॉरेसिंक रिपोर्ट को लेकर कहा कि नौ फरवरी 2026 को यह फॉरेसिंक रिपोर्ट आई थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ समय बाद जानकारी मिली, जिसके चलते अब रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। अभिभावकों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस मसले को लेकर एक जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। लेकिन इस जांच कमेटी में अभिभावकों को भी शामिल किया जाए। इसमें एक पुरूष अभिभावक और एक महिला अभिभावक हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के इतिहास में यह पहला मामला है कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह घटना शर्मनाक है, जिसके चलते प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग सहित अन्य उच्च अधिकारियों को इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न घटे।3
- *बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी से खास बातचीत | मंडी राजनीति पर बड़ा बयान | Himachal News 2026*1
- Post by Himachal Update 24 News3
- https://www.facebook.com/share/r/1CjCtjWkEn/1
- गदवाहन में हनुमान जयंती पर ऊकडू खेल प्रतियोगिता | 6 घंटे चला मुकाबला, 5 बने विजेता | Mandi News1
- Post by Himachal Update 24 News1
- लालचंद प्रार्थी की जयंती के अवसर पर कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में एक बेटी द्वारा गया कुलवी गीत। बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति1