Shuru
Apke Nagar Ki App…
भराड़ी ग्रीष्मोत्सव मेला में रही हिमाचली जोड़ी की धूम... भराड़ी ग्रीष्मोत्सव मेला हिमाचली जोड़ी की धूम रही
रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
भराड़ी ग्रीष्मोत्सव मेला में रही हिमाचली जोड़ी की धूम... भराड़ी ग्रीष्मोत्सव मेला हिमाचली जोड़ी की धूम रही
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- भराड़ी अजमेरपुर मेला की दूसरी संस्कृति संध्या में सुरीली गायिका दीक्षा शर्मा ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।1
- सरकार के कई आला अधिकारी प्रदेश में टुरिज्म की कमर तोडऩे पर उतारू हैं। आए दिन सरकार के यह अधिकारी सरकार को गुमराह कर नए-नए निर्णय ले रहे हैं। लेकिन बाद में प्रदेश सरकार की इन निर्णयों पर फजीहत भी हो रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से एंट्री टैक्स फीस को लेकर लिया गया निर्णय सरकार पर ही भारी पड़ा है। लेकिन अब निर्णय को सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है। प्रदेश सरकार के यह सराहनीय प्रयास हैं, लेकिन इस तरह के अधिकारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह बात ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर वेलफेयर युनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन शर्मा, चेयरमैन रविंद्र शर्मा, महासचिव विपन शर्मा, मनाली टैक्सी ऑपरेटर युनियन के अध्यक्ष अभी ठाकुर सहित अन्य ने बिलासपुर सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।1
- Post by Dinesh Kumar1
- बंगाणा, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाम लाल चौधरी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग टूर्नामेंट में नेशनल टेक्निकल ऑफिसियल (मुख्य रेफरी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता 04 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक Shivaji University, Kolhapur द्वारा आयोजित की जा रही है। शाम लाल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रेफरी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें खेल को एक नए दृष्टिकोण से देखने और तकनीकी नियमों के निष्पक्ष संचालन में योगदान देने का अवसर देगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह बजट सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद देर रात अपने क्षेत्र में पहुंचे और पहुंचते ही जनहित कार्यों में सक्रिय नजर आए। उन्होंने गाव समोना के लिए बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। बरसात के मौसम में खड्ड (नाले) के उफान पर होने के कारण समोना के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थिति इतनी गंभीर होती थी कि लोग अपनी गाड़ियां बगेहरा या अपने गांव में ही खड़ी कर देते थे और समोना तक पैदल पहुंचना पड़ता था। यहां तक कि गौशाला के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री भी लोगों को सिर पर उठाकर ले जानी पड़ती थी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने जनता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से न केवल समोना के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनहित के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना है।1
- ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित एक दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदार विनोद की दुकान के अंदर भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर दिखाई दिया। सांप चुपचाप दुकानदार की कुर्सी के पीछे बैठा हुआ था । जैसे ही विनोद की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों को दूर रहने को कहा और मामले की सूचना रामपुर के स्नेक कैचर को दी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर जितेंद्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बड़ी सावधानी और सूझबूझ के साथ रसल वाइपर को रेस्क्यू किया। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन जितेंद्र ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि रसल वाइपर बेहद जहरीला और आक्रामक स्वभाव का सांप होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले तो वे झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं। सही समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचाई जा सकती है।1
- *बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी से खास बातचीत | मंडी राजनीति पर बड़ा बयान | Himachal News 2026*1
- भराड़ी ग्रीष्मोत्सव मेला हिमाचली जोड़ी की धूम रही1