logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) ने भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री भाई साहब श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ ही अन्य भाई-बहनें और भांजे-भांजियां भी उपस्थित रहे। माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके द्वारा प्रतिदिन एक पौधा लगाने का दिया गया संदेश यह प्रेरणा देता है कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो हमारा प्रदेश और देश एक बार फिर से हरियाली से ढक सकता है।

3 hrs ago
user_Satish Vishwakarma
Satish Vishwakarma
Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) ने भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री भाई साहब श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ ही अन्य भाई-बहनें और भांजे-भांजियां भी उपस्थित रहे। माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके द्वारा प्रतिदिन एक पौधा लगाने का दिया गया संदेश यह प्रेरणा देता है कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो हमारा प्रदेश और देश एक बार फिर से हरियाली से ढक सकता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • देश भर में 'एक पेड़ माँ के नाम' के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज़ हो गए हैं। इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से पर्यावरण संरक्षण की एक बेहद खूबसूरत और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यहाँ नर्मदा तट को हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन और निजी क्षेत्र ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है।
    1
    देश भर में 'एक पेड़ माँ के नाम' के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज़ हो गए हैं। इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से पर्यावरण संरक्षण की एक बेहद खूबसूरत और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यहाँ नर्मदा तट को हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन और निजी क्षेत्र ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के पवित्र पिपरिया घाट पर एक विशाल वृक्षारोपण महा-अभियान चलाया गया, जिसका निर्देशन नरसिंहपुर कलेक्टर ने किया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में विंध्यवासिनी कंपनी, स्थानीय ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने मिलकर काम किया। इस पहल के तहत हजारों पौधे लगाए गए, और जिला प्रशासन तथा विंध्यवासिनी कंपनी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने प्रत्येक पौधे के पूर्ण संरक्षण और उन्हें जीवन देने का दृढ़ संकल्प भी लिया। आज नर्मदा घाट पर रोपे गए ये हजारों वृक्ष आने वाले समय में न केवल पर्यावरण को शुद्ध करेंगे, बल्कि माँ नर्मदा के तटों को भू-कटाव से भी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशासन, कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) और जनभागीदारी के इस त्रिवेणी संगम ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब इरादे नेक हों, तो पर्यावरण संरक्षण से संबंधित हर संकल्प को साकार किया जा सकता है। विंध्यवासिनी रेत कंपनी ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर घाट पिपरिया में वृक्षारोपण की यह सकारात्मक पहल की है।
    1
    नरसिंहपुर जिले के पवित्र पिपरिया घाट पर एक विशाल वृक्षारोपण महा-अभियान चलाया गया, जिसका निर्देशन नरसिंहपुर कलेक्टर ने किया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में विंध्यवासिनी कंपनी, स्थानीय ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने मिलकर काम किया। इस पहल के तहत हजारों पौधे लगाए गए, और जिला प्रशासन तथा विंध्यवासिनी कंपनी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने प्रत्येक पौधे के पूर्ण संरक्षण और उन्हें जीवन देने का दृढ़ संकल्प भी लिया।

आज नर्मदा घाट पर रोपे गए ये हजारों वृक्ष आने वाले समय में न केवल पर्यावरण को शुद्ध करेंगे, बल्कि माँ नर्मदा के तटों को भू-कटाव से भी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशासन, कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) और जनभागीदारी के इस त्रिवेणी संगम ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब इरादे नेक हों, तो पर्यावरण संरक्षण से संबंधित हर संकल्प को साकार किया जा सकता है। विंध्यवासिनी रेत कंपनी ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर घाट पिपरिया में वृक्षारोपण की यह सकारात्मक पहल की है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' के पावन संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए देशभर में प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में, नरसिंहपुर जिले से पर्यावरण संरक्षण की एक बेहद खूबसूरत और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यहाँ जिला प्रशासन की पहल पर विंध्यवासिनी कंपनी ने जीवनदायिनी माँ नर्मदा के तट को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए एक अनुकरणीय कदम उठाया है। इस पहल के तहत पिपरिया घाट के आसपास वृहद वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया। इस आयोजन में खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और विंध्यवासिनी कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' के पावन संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए देशभर में प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में, नरसिंहपुर जिले से पर्यावरण संरक्षण की एक बेहद खूबसूरत और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। यहाँ जिला प्रशासन की पहल पर विंध्यवासिनी कंपनी ने जीवनदायिनी माँ नर्मदा के तट को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए एक अनुकरणीय कदम उठाया है।

इस पहल के तहत पिपरिया घाट के आसपास वृहद वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया। इस आयोजन में खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और विंध्यवासिनी कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    21 hrs ago
  • मानव जीवन बचाने के संकल्प के साथ नरसिंहपुर पुलिस लाइन में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जरूरतमंद मरीजों की सहायता और मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसका मार्गदर्शन और प्रेरणा पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया। इस शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 50 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित लगभग 50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. स्वाति मीना, डॉ. पल्लवी शर्मा, डॉ. मध्यांतिका और डॉ. बिन्सी की भी विशेष उपस्थिति रही। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल, सूबेदार लाखन बघेल, सूबेदार प्रियंक सराठिया, सूबेदार पुष्पराज सिंह और स्वास्थ्य विभाग से श्री स्वप्निल चैारसिया, श्री अजय सेन, श्री अभिषेक कहार, शेख शाहरूख का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    3
    मानव जीवन बचाने के संकल्प के साथ नरसिंहपुर पुलिस लाइन में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जरूरतमंद मरीजों की सहायता और मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसका मार्गदर्शन और प्रेरणा पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया।

इस शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 50 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित लगभग 50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. स्वाति मीना, डॉ. पल्लवी शर्मा, डॉ. मध्यांतिका और डॉ. बिन्सी की भी विशेष उपस्थिति रही।

रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल, सूबेदार लाखन बघेल, सूबेदार प्रियंक सराठिया, सूबेदार पुष्पराज सिंह और स्वास्थ्य विभाग से श्री स्वप्निल चैारसिया, श्री अजय सेन, श्री अभिषेक कहार, शेख शाहरूख का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जबलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री विश्वकर्मा शैक्षणिक कल्याण ग्रुप, मध्य प्रदेश द्वारा लगातार आठवें वर्ष एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम 1581, नव निवेश कॉलोनी, गंगानगर, जबलपुर स्थित परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया। इस सम्मान समारोह में ग्रुप के अध्यक्ष लायन रामबाबू विश्वकर्मा, सचिव श्री महेश विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष मनोरमा विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए बच्चों को मंच पर स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शैक्षणिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लायन रामबाबू विश्वकर्मा ने बच्चों की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के त्याग का परिणाम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रुप ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता रहेगा। सचिव श्री महेश विश्वकर्मा ने संस्था की आठ वर्षों की यात्रा और शैक्षणिक कल्याण के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष मनोरमा विश्वकर्मा ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रबुद्ध जन, शिक्षाविद और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित पालकों ने श्री विश्वकर्मा शैक्षणिक कल्याण ग्रुप के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पिछले 8 वर्षों से लगातार किया जा रहा यह प्रयास समाज के प्रतिभावान बच्चों के लिए एक मजबूत संबल बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पालकों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    जबलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री विश्वकर्मा शैक्षणिक कल्याण ग्रुप, मध्य प्रदेश द्वारा लगातार आठवें वर्ष एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम 1581, नव निवेश कॉलोनी, गंगानगर, जबलपुर स्थित परिसर में संपन्न हुआ, जहाँ उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया।

इस सम्मान समारोह में ग्रुप के अध्यक्ष लायन रामबाबू विश्वकर्मा, सचिव श्री महेश विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष मनोरमा विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए बच्चों को मंच पर स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शैक्षणिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लायन रामबाबू विश्वकर्मा ने बच्चों की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के त्याग का परिणाम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रुप ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता रहेगा। सचिव श्री महेश विश्वकर्मा ने संस्था की आठ वर्षों की यात्रा और शैक्षणिक कल्याण के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष मनोरमा विश्वकर्मा ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रबुद्ध जन, शिक्षाविद और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित पालकों ने श्री विश्वकर्मा शैक्षणिक कल्याण ग्रुप के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पिछले 8 वर्षों से लगातार किया जा रहा यह प्रयास समाज के प्रतिभावान बच्चों के लिए एक मजबूत संबल बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पालकों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के करकबेल क्षेत्र में स्थित नेमिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में घुसकर दान पेटी से नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
    1
    नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के करकबेल क्षेत्र में स्थित नेमिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में घुसकर दान पेटी से नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • यह एक्सप्रेस MP CG न्यूज़ की सुर्खियां हैं।
    1
    यह एक्सप्रेस MP CG न्यूज़ की सुर्खियां हैं।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नरसिंहपुर के गाडरवारा में गाडरवारा-तेंदूखेड़ा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार के कहर से एक बार फिर भीषण हादसा हुआ। एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर NTPC के भारी और ओवरलोड डंपर पूरी तरह बेलगाम होकर दौड़ते हैं, जिनकी रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी कारण आए दिन यहाँ भीषण एक्सीडेंट होते हैं और मासूम लोग जान गंवाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद इस गंभीर समस्या को लेकर आँखें मूंदे रहने का आरोप लगाया है, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है। चक्काजाम शुरू हुए 3 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शासन या प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा है। प्रशासनिक अधिकारियों की इस घोर लापरवाही और संवेदनहीनता ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक डंपर चालक पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे का ठोस आश्वासन नहीं मिलता।
    2
    नरसिंहपुर के गाडरवारा में गाडरवारा-तेंदूखेड़ा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार के कहर से एक बार फिर भीषण हादसा हुआ। एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर NTPC के भारी और ओवरलोड डंपर पूरी तरह बेलगाम होकर दौड़ते हैं, जिनकी रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी कारण आए दिन यहाँ भीषण एक्सीडेंट होते हैं और मासूम लोग जान गंवाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद इस गंभीर समस्या को लेकर आँखें मूंदे रहने का आरोप लगाया है, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है।

चक्काजाम शुरू हुए 3 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शासन या प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा है। प्रशासनिक अधिकारियों की इस घोर लापरवाही और संवेदनहीनता ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक डंपर चालक पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे का ठोस आश्वासन नहीं मिलता।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.